Saturday, 7 October 2017

amazing fact about HIMALAYAN

amazing fact Himalaya


By Anand Banger

 पर्वतों का राजा कहा जाने वाले हिमालय जो बहुत ही विशाल है। इस की अनेकों चोटियां है।माउंट एवरेस्ट इसकी सबसे ऊँची चोटी है । बहुत सी अन्य चोटियों भी आसमान को छूती नजर आती हैं । भारत के उत्तर में स्थित लगभग 2500 किमी लंबी यह पर्वत श्रुंखला एक सजग प्रहरी की भाँति दिखाई देती है । हिमालय की गोद में बसे गाँव और शहर एक ऐसी सभ्यता के साक्षी हैं जो युगों-युगों से चली आ रही है ।

Amazing facts Himalayan

1. हिमालय दो शब्दों से बना है- हिम+आलय। 'हिम' का अर्थ है- बर्फ और 'आलय' का अर्थ है- घर। हिमालय के ऊपर साल भर बर्फ जमी रहती है।

2. हिमालय, संसार के पर्वतों में सबसे ऊंचा है। इसे 'गिरिराज'भी कहते हैं।

3. संसार की अधिकांश ऊँची पर्वत चोटियाँ हिमालय में ही स्थित हैं। संसार का सबसे ऊँचा शिखर 'माउंट एवरेस्ट' हिमालय का ही एक शिखर है।

4. भौगोलिक रूप से देखें तो हिमालय पर्वत श्रृंखला भारत के उत्तरी भाग में स्थित है। यह वो पर्वत श्रृंखला है जो भारतीय उपमहाद्वीप को मध्य एशिया ऑर तिब्बत से अलग करता है।

5. हिमालय पर्वत श्रृंखला को युवा पर्वत श्रेणी में सम्मिलित किया जाता है। हिमालय पर्वतमाला भारत समेत भुटान, तिब्बत, नेपाल, पाकिस्तान ऑर अफगानिस्तान तक फैली हैं।

6. भूवैज्ञानिकों की माने तो हिमालय भौगोलिक रूप से जींवत है. भूवैज्ञानिकों के परीक्षण से पता चला है कि प्रतिवर्ष हिमालय आकार में बीस एमएम बढ़ोत्तरी होती है।

7. हिमालय कोई एक पर्वत नहीं बल्कि पर्वत की श्रृंखलाओ से बना है| ये भारतीय उपमहाद्वीप को मध्य एशिया और तिब्बत से अलग करता है।

8. हिमालय की इस श्रृंखला की उत्पत्ति आज से करीबन 70 मिलियन वर्ष पहले भारत-आस्ट्र प्लेटों के एशियाई प्लेट में टकराने से हुई थी।

9.. विश्व की कई ऊँची पर्वत चोटियाँ हिमालय में ही स्थित हैं। विश्व के 100 ऊचे शिखरों में हिमालय की अनेक चोटियाँ आती हैं। संसार का सर्वोच्च शिखर माउंट एवरेस्ट हिमालय का ही एक शिखर है।

10.  हिमालय तीन हिस्सों मैं बटा है, महान हिमालय, मध्य हिमालय और शिवालिक जिसमे 100 से भी ज्यादा पर्वत श्रृंखलाएं है |

11 . हिमालय में कुछ महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल भी है। इनमें हरिद्वार, बद्रीनाथ, केदारनाथ, गोमुख, देव प्रयाग, ऋषिकेश, कैलाश, मानसरोवर तथा अमरनाथ प्रमुख हैं।

12. हिमालय अंटार्टिका और आर्कटिक के बाद इस धरती पर तीसरी ऐसी जगह है जहाँ सबसे ज्यादा बर्फ पायी जाती है |

13. कश्मीर की घाटी हिमालय की सबसे बड़ी घाटी है। कश्मीर को धरती का स्वर्ग भी कहा जाता है। इसमें जगह-जगह पर फूल खिले रहते हैं और सर्वत्र स्त्रोत और जल-प्रपात दिखाई देते हैं।

14 . हिमालय का सबसे लम्बा ग्लेसियर सियाचिन ग्लेसियर 76 किलोमीटर में फैल हुआ है |

15. माउंट एवेरेस्ट जो की महान हिमालय का हिस्सा है पुरे साल बर्फ से ढका रहता है| इसकी बर्फ कभी नहीं पिघलती|

16. माना यह जाता है कि हिमालय का अस्तित्व 70 करोड़ वर्षों से भी अधिक पुराना है।

17. लगातार बदलाव और विकास के कारण हिमालय में भुस्खलन और भूकंप की आशंका सदैव बनी रहती है।

18. हिमालय में उगने वाले पेड-पौधो और वहाँ रहने वाले जीव-जंतुओं की विविधता जलवायु, वर्षा, ऊंचाई और मिट्टी के अनुसार बदलती हैं।


19 . हिमालय का मृत्यु दर करीबन 9 % है अब तक 150 लोगो ने अभियान के समय अपनी जान गवा दी है |

20 . हिमालय पर्वत का महत्व न केवल इसके आसपास के देशों के लिये है बल्कि पूरे विश्व के लिये महत्वपूर्ण है क्योंकि यह ध्रुवीय क्षेत्रों के बाद पृथ्वी पर सबसे बड़ा हिमाच्छादित क्षेत्र है जो विश्व की जलवायु को भी प्रभावित करता है।

amazing fact of Facebook account

What does your Facebook account of when you die?
By Anand Banger

जो लोग मर जाते हैं, क्या होता है उनके फेसबुक अकाउंट का?

कोई भी व्यक्ति कभी भी किसी भी अनहोनी का शिकार हो सकता है. है कि नहीं? ऐसे में आपने सोचा है कि आपके फेसबुक का क्या होगा? क्या वो पूरी जिंदगी यूं ही पड़ा रहेगा? क्या आपने कभी सोचा है कि किसी करीबी को, जिसको आपने बहुत दुःख के साथ खो दिया है, उसके पुराने पड़े फेसबुक अकाउंट का आप क्या कर सकते हैं?

फेसबुक पर अपने अकाउंट की देखरेख के लिए एक ‘लिगेसी कॉन्टैक्ट’ रखना सबसे अच्छा विकल्प होता है. आपका लिगेसी कॉन्टैक्ट आपकी मौत के बाद आपका अकाउंट मैनेज कर सकता है. वो आपकी प्रोफाइल पिक्चर बदल सकते हैं, आपकी टाइमलाइन पर पोस्ट ‘पिन’ कर सकते हैं और फ्रेंड रिक्वेस्ट का जवाब दे सकते हैं. हालांकि उन्हें कुछ पोस्ट करने या आपके मैसेज देखने की इजाज़त नहीं होती है.

फेसबुक मृत लोगों के अकाउंट को ‘मेमोरियलाइज’ कर देता है. यानी उनका अकाउंट डिलीट नहीं होता. बल्कि लोग मृत व्यक्ति की यादों को सहेज सकें, इसलिए उनके पोस्ट और तस्वीरें बचाकर रखता है.

मेमोरियलाइज्ड अकाउंट में व्यक्ति के नाम के आगे ‘रिमेंबरिंग’ जुड़ जाता है. यानी उन्हें याद किया जा रहा है. अगर मृत व्यक्ति ने अपनी टाइमलाइन लोगों के की पोस्ट के लिए खुली रखी हो, तो लोग उनकी टाइमलाइन पर पोस्ट भी कर सकते हैं.
मेमोरियलाइज्ड अकाउंट न ही ‘पीपल यू मे नो’ यानी फ्रेंड सजेशन में दिखाई पड़ते हैं, न ही उनकी फ्रेंड लिस्ट में मौजूद लोगों को उनके जन्मदिन का नोटिफिकेशन जाता है.

अगर मृत व्यक्ति ने कोई ऐसा पेज बनाया हो जिसका वो इकलौता एडमिन है, तो मौत की खबर मिलते ही वो पेज डिलीट कर दिया जाता है.

अगर मृत व्यक्ति ने कोई ‘लिगेसी कॉन्टैक्ट’ तय किया हो तो वो अकाउंट में बदलाव कर सकता है.

अगर आप चाहते हैं कि मरने के बाद आपका अकाउंट डिलीट हो जाए?

तो लिगेसी कॉन्टैक्ट वाले ऑप्शन में जाकर ‘रिक्वेस्ट अकाउंट डिलीशन’ सेलेक्ट कर लें.

फेसबुक को किसी की मौत की खबर कैसे दें?
जब आप लिगेसी कॉन्टैक्ट वाले पेज पर होते हैं, पेज के अंत में फेसबुक आपसे पूछता है कि क्या आप किसी मृत व्यक्ति की जानकारी फेसबुक को देना चाहते हैं. उसपर क्लिक कर आप एक फॉर्म तक पहुंच जाते हैं, जो अकाउंट के मालिक को मृत घोषित करने के पहले आपको भरना पड़ता है.

लेकिन ऐसा नहीं कि किसी को भी आप मृत घोषित करवा दें. मरने वाले व्यक्ति का डेथ सर्टिफिकेट अपलोड करना पड़ता है. जिसको वेरीफाई करने के बाद ही फेसबुक उस व्यक्ति को मृत घोषित करेगा.

एक अच्छी बात
आपकी मौत के बाद भी फेसबुक किसी भी तरह आपके मैसेज किसी से शेयर नहीं करेगा. न ही आपके लॉग इन डिटेल किसी को देगा. फेसबुक की प्राइवेसी पॉलिसी के मुताबिक़ ये गुनाह है. और वो ऐसा बिलकुल नहीं करते.

1 आपने देखा होगा कई लोग अपना पूरा दिन फेसबुक में ऑनलाइन रहते हुए बिता सकते हैं, दुनिया की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्किंग साइट हमारे जीवन का एक हिस्सा बन गई है, हम आस-पास ऐ देखते है जो फेसबुक के बिना नही रह सकते। फेसबुक की शुरूआत 4 फरवरी 2004 को की गई थी।

2 मार्क जुकरबर्ग को सैलरी के तौर हर साल एक डॉलर मिलता है।

3 Facebook वेबसाइट सिर्फ हिंदी और इंग्लिश और कुछ चुनिंदा भाषाओं में ही नहीं फेसबुक पेज को यूजर्स अपनी सुविधा के हिसाब से 70 अलग-अलग भाषाओं में ट्रांसलेट कर सकते हैं।

4 फेसबुक के नीले रंग में रंगे होने के पीछे सीधा-सा कारण है। इसके फाउंडर मार्क जुकरबर्ग का कलर ब्लाइंड होना। उन्हें हरे और लाल रंग में अंतर पता नही लगता।

5 Facebook की प्राइवेसी सेटिंग्स के कारण हर यूजर को ब्लॉक करने की सुविधा दी गई है, लेकिन ध्यान देने वाली बात ये है कि आप चाहें तो भी फेसबुक से मार्क जुकरबर्ग को ब्लॉक नहीं कर सकते हैं। अगर आप ऐसा करने की कोशिश करेंगे तो Facebook की तरफ से एक एरर मैसेज दिखेगा।

6 अगर आप Facebook अकाउंट लॉगिन करके Internet पर कोई और काम करते है तो भी फेसबुक आपकी सभी गतिविधी रिकार्ड कर रही है।

7 मार्क ने Facebook के ‘लाइक’ (Like) बटन का नाम पहले ‘ऑसम’ (Awesome) रखने का डिसीजन लिया गया था। लेकिन मार्क की किसी ने एक न सुनी।

8 Facebook पर कई फीचर्स की तरह एक Poke भी है। लेकिन अगर आप किसी से इसका मतलब पूछेंगे तो शायद ही कोई इसका मतलब बता पाए। क्योंकि खुद फेसबुक ने भी इसका कोई मतलब या इसका काम तय नहीं किया है। लेकिन इसका ज्यादा प्रयोग करने पर आप ब्लॉक हो सकते है।

9 सीधे तौर पर तो नहीं लेकिन पूरी दुनिया में जितने लोग इंटरनेट पर हैं उनमें से पचास प्रतिशत लोग फेसबुक से जुड़े हुए हैं।

10 अगर Facebook का Server Down हो जाए तो इसे हर मिनट 25 हजार डॉलर का नुकसान होगा।

Friday, 6 October 2017

Amazing fact about Dubai

Dubai amaging fact

दुबई के बारे मैं कुछ रोचक् जानकरी

Dubai नाम ही काफी है। Dubai आज world में famous हो चूका हैं। अपने अजीबोगरीब कानून और जीने के तोर तरीको के लिए।आज हम आप को इन तौर तरीकों से रूबरू कराने जा रहे हैं।
By Anand Banger

1.दुबई में पुलिस वालों के पास भी फरारी और लेम्बोर्गिनी जैसी महंगी गाड़ियाँ होती हैं

2.विश्व की सबसे ऊँची ईमारत बुर्ज खलीफा भी दुबई में ही है जिसमें 164 फ्लोर हैं

3.दुबई की आबादी करीब 26 लाख है।
दुबई में रहने वाले 85% लोग विदेश से आये हुए है।

4. दुबई का अस्तित्व UAE के गठन से भी 150 साल पहले का है।

5.दुनियाभर के तमाम शहरों में एड्रेस सिस्टम है, जिसके जरिए लोग बड़ी आसानी से किसी जगह पर पहुंच जाते हैं, लेकिन दुबई में ऐसा नहीं है। ऐसे में अगर आपको किसी एड्रेस पर जाना है तो वहां के आस-पास के मकान या होटल्स या किसी अन्य प्लेस की जानकारी होनी चाहिए।

6.दुबई में शादी से पहले महिला-पुरुष का संबंध बनाना अवैध है। अगर आप ऐसा करते हुए पकड़े जाते हैं तो गिरफ्तार करने के अलावा निर्वासित भी किया जा सकता है। हालांकि, बंद दरवाजे के पीछे क्या हो रहा है इससे सरकार को कोई लेना-देना नहीं है। लेकिन शादी से पहले खुलेआम हाथ पकड़ कर चलने और किस करते हुए पकड़े जाने पर भी जेल हो सकती है।

7. दुबई मॉल विश्व का सबसे बड़ा मॉल है जिसमें 1200 स्टोर्स हैं

8. कभी वीरान और रेगिस्तान सा दिखने वाला दुबई आज दुनिया का सबसे अमीर  है

9. दुबई की केवल 6% अर्थव्यवस्था ही तेल के निर्यात पर टिकी है ज्यादातर पैसा तो रियलस्टेट और टूरिस्म के बिजनेस से आता है

10. रमजान के दिनों में बुर्जखलीफा में रहने वालों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है क्यूंकि 80 वें माले से ऊपर रहने वाले लोगों को सूरज काफी देर तक दिखता रहता है जिसकी वजह से वो अपना व्रत नहीं तोड़ पाते

11.दुबई के शेखों को शेर और चीते पालने का बहुत शौक होता है

12.12. दुबई में एक गोल्फ़ कोर्स ऐसा भी है जिसे 4 लाख गैलन पानी हर रोज़ दिया जाता है।

13. दुबई को मेट्रो सिस्टम नेटवर्क बनाने में सिर्फ 2 साल लगे थे।

14. दुबई पर सन् 1833 से अल-माकतौम वंश ने शासन किया है।

15. दुबई का क्षेत्रफल करीब 4,114 वर्ग किलोमीटर है।

16.दुनियाभर के ज्यादातर शहरों में अपराध की घटनाएं दिनों-दिन बढ़ रही हैं, लेकिन दुबई में ऐसा नहीं है। आपको जानकर हैरत होगी, लेकिन बता दें कि दुबई में अपराध की संख्या जीरो प्रतिशत है। इसकी वजह वहां के कड़े कानून हैं। अपराध न होने की वजह से ही दुबई को दुनिया का सबसे सुरक्षित शहर माना जाता है।

17.दुबई में रहने वाले कुल लोगों की संख्या की 17 प्रतिशत आबादी ही दुबईवासियों की तथा 50 प्रतिशत जनसंख्या भारतीयों की है। बाकी की 33 प्रतिशत जनसंख्या दुनियाभर के अलग-अलग देशों के लोगों है।

18.भारत सहित दुनियाभर के तमाम देशों में लोगों को इनकम टैक्स देना होता है, लेकिन दुबई में ऐसा नहीं है। यहां के लोगों को इनकम टैक्स देने की जरूरत नहीं होती है।

19.आपको जानकर हैरत होगी, लेकिन बता दें कि पूरी दुनिया के 20 प्रतिशत क्रेन सिर्फ दुबई में हैं, जो कि वहां पर बनने वाले इमारतों के निर्माण कार्य में लगाए गए हैं।

20.दुनिया की सबसे लंबी सोने की चेन दुबई में है, जिसकी लंबाई 4.2 किलोमीटर है। इसका वजन 22 किलो है और इसे 9600 लोगों ने मिलकर खरीदा है

21.दुबई में ऐसे एटीएम भी हैं, जिसमें से गोल्ड बार (सोने के बिस्किट) और सोने के सिक्के निकलते हैं। इस मशीन पर भी सोने की मोटी लेयर चढ़ी होती है और यहां कस्टमर्स को 24 कैरेट के गोल्ड क्वाइन और गोल्ड बिस्किट के कई ऑप्शन मिलते हैं।


Thursday, 5 October 2017

amazing facts of 9/11

amazing fact of 9/11
9/11 हमले के बारे में जानकारी

By Anand Banger

9/11 का वो दिन किस को याद नही है। उस दिन को याद केर के आज भी रूह काप उठती है। वो दिन history के पन्नों में काला दिन के नाम से दर्ज हो गया । आज हम उसी से जुड़े कुछ fact आप को बताते है।

9 सितंबर 2001 अमेरिका उस त्रासदी से रूबरू हुआ, जिसकी कल्पना भी उसने कभी नहीं की थी। न्यूयॉर्क की नाक कही जाने वाली इमारत वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पलभर में राख हो गई। अल कायदा के आतंकी हमले में हजारों अमेरिकी बेवक्त मौत की नींद सो गए।

8:45 मिनिट : न्यूयॉर्क स्थित वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के उत्तरी टॉवर में उत्तरी भाग में जेट एयरलाइन्स के विमान का सीधा आक्रमण।

8:55 मिनिट : दूसरा विमान ट्रेड सेंटर के दक्षिणी टॉवर को ध्वस्त करता हुआ निकल गया। इसके बाद भयानक विस्फोट हुआ तथा टॉवर में आग लग गई।

9:05 मिनिट : राष्ट्रपति जॉर्ज बुश, जो बच्चों की कक्षा में एक संदेश पढ़ रहे थे, चीफ स्टाफ एंड्रयू कार्ड ने उनके कान में यह दुःखद खबर सुनाई।


9:20 मिनिट : सरकारी सूत्रों ने पहली बार बताया कि इस घटना में कम से कम 6 लोग मारे गए तथा 1000 लोग घायल हो गए।

9:30 मिनिट : राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए अमेरिका में राष्ट्रीय आपदा की घोषणा की। उन्होंने घोषणा की कि यह आक्रमण आतंकवादी द्वारा किए गए।

9:32 मिनिट : अमेरिकन ऑनलाइन ने बीबीसी समाचार सेवा को बताया कि उसके दो विमान अपहृत किए गए। एक विमान 767 बोस्टन से लॉस एंजिल्स की ओर जा रहा था, जिसमें 81 यात्री सवार थे, दो चालक दल के सदस्य तथा 9 अन्य स्टाफ के सदस्य। दूसरा विमान 757 वाशिंगटन से डलास एयरपोर्ट से लॉस एंजिल्स की ओर जा रहा था। इस विमान में 58 यात्री सवार थे तथा दो चालक और 4 फ्लाइट अटेंडेंट भी विमान में मौजूद थे।



9:43 मिनिट : आबू धाबी टेलीविजन ने बताया कि उसके कार्यालय में फोन करके डेमोक्रेटिक फ्रंट फॉर लिवरेशन पेलेस्टीयन ने ट्रेड सेंटर पर हमले की जिम्मेदारी ली। हालाँकि, बाद में इस संगठन के शीर्षस्थ अधिकारियों ने इससे इनकार किया।

9:43 मिनिट : इसी समय खबरें आईं कि वाशिंगटन स्थित रक्षा विभाग के मुख्यालय पर विमान का आक्रमण हुआ। इस हमले में पेंटागन का एक हिस्सा ढह गया।


9:45 मिनिट : और अधिक विमानों से आक्रमण की घटनाओं की आशंकाओं के बीच राष्ट्रपति निवास 'व्हाइट हाउस' को खाली कराया गया।

9:50 मिनिट : अमेरिका के सभी हवाई अड्डों को बंद कर दिया गया।

10:07 मिनिट : वर्ल्ड ट्रेड का दक्षिणी टॉवर ढहने की खबर।

10:12 मिनिट : ब्रिटेन के प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर ने इन हमलों को अभी तक की सबसे ज्यादा दर्दनाक तथा निंदाजनक घटना बताकर निंदा की।

10:25 मिनिट : वाशिंगटन में स्टेट डिपार्टमेंट ऑफिस के सामने कार बम फटने की खबरें आईं।

10:27 मिनिट : ट्रेड सेंटर का उत्तरी टॉवर ढह गया।


10:30 मिनिट : पिट्सवर्ग हवाई अड्डे के समीप एक और विमान गिरने की खबर। यह विमान सेन फ्रांसिस्को की ओर जा रहा था।



Amazing fact Green tea

Green tea पिने के फायदे
By Anand Banger

ग्रीन टी हमारे स्‍वास्‍थ्‍य के लिए बहुत फायदेमंद है.
और ग्रीन टी आजकल बहुत तेजी से लोकप्रिय हो रही है. ग्रीन टी को कैमिला साइनेंसिस की पत्तियों को सुखाकर बनाया जाता है. तो आइए आज हम जानते हैं कि ग्रीन टी (हरी चाय) के क्या-क्या फायदे हैं और इसके क्या-क्या नुकसान हैं. इसे कितनी मात्रा में पीना चाहिए।


1. ग्रीन टी हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है.

2. ग्रीन टी कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकती है. ग्रीन टी नियमित पीने से मूत्राशय के कैंसर की आशंका नहीं के बराबर रह जाती है.

3. ग्रीन टी ब्लडप्रेशर को नियन्त्रण में रखता है
इसे पीने से दिल का दौरा पड़ने की सम्भावना कम हो जाती है.

4. अगर आप हर दिन दो-तीन कप से ज्‍यादा ग्रीन टी पियेंगे तो यह आपको नुकसान पहुंचाएगी.

5. दांत के रोग फैलाने वाले बैक्टीरिया को ग्रीन टी खत्म कर देती है. यह मुंह में बदबू पैदा करने वाली बैक्टीरिया के विकास को कम कर देती है

6.  हरी चाय शरीर में मौजूद ग्लूकोज के स्तर को नियंत्रित करता है, यह उच्च इन्सुलिन स्पाईक्स और वसा भण्डारण को रोक सकता है जिससे रक्त शर्करा नियंत्रित रहती है.

7.  हरी चाय रक्त वाहिकाओं में खून के थक्के के गठन को रोकने में मदद करती है जिससे दिल के दौरे पड़ने से बचा जा सकता है. अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन के एक जरनल में प्रकाशित अध्ययन में यह निष्कर्ष निकला है कि हरी चाय में कैटेचिन, पोल्य्फेनोलिक यौगिक के होने से इसका सेवन जो व्यक्ति करते है उनमे ह्रदय रोग से मृत्यु की दर कम होती है.

8. राष्ट्रीय कैंसर संस्थान के अनुसार हरी चाय में पोल्य्फोनेओल्स की मौजूदगी पराबैगनी किरण यूवीबी विकिरण के कारण होने वाले नुकसान से बचा सकती है. कुछ अध्ययनों में निम्न प्रकार के कैंसर पर हरी चाय के सकारात्मक प्रभाव को दिखाया गया है जिनमे शामिल है- स्तन कैंसर, मूत्राशय, डिम्बग्रंथि, आंत्र, गले, फेफड़ा, त्वचा और पेट के कैंसर से बचाव में हरी चाय सहायक होती है.

9.  2011 में प्रकाशित एक अध्ययन के विश्लेषण में पाया गया है कि हरे रंग की चाय का उपयोग पेय या कैप्सूल के रूप में उपयोग करने से कोलेस्ट्रोल की मात्रा में कमी पाई गयी है.
यादाश्त को बढ़ाने में मददगार : साइकोफार्माकोलॉजी पत्रिका में प्रकाशित शोध से पता चला है कि हरी चाय हमारे मस्तिष्क के संज्ञानात्मक कार्यो को बढ़ा देती है. हरी चाय के सेवन से अल्जाइमर रोग के जोखिम को कम किया जा सकता है.

Green tea side effects

1.  गर्भवती या स्तनपान करने वाली महिला को प्रतिदिन 2 कप से ज्यादा हरी चाय का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योकि इसमें मौजूद कैफ़ीन से गर्भपात और बच्चों में जन्म दोष का खतरा बढ़ सकता है.

2. हरी चाय के अत्यधिक सेवन से एनीमिया का ख़तरा बढ़ सकता है.

3 : हरी चाय में मौजूद कैफ़ीन मानसिक चिंता या विकार की समस्या बढ़ा सकता है.

4. कैफ़ीन की मौजूदगी मधुमेह, ह्रदय समस्या, खून के बहाव और ज़िगर की बीमारी की समस्या को बढ़ा सकती है.

5. हरी चाय पीने से कैल्सियम की मात्रा बढ़ जाती है जो मूत्र में फ़ैल जाती है और जो शरीर के लिए नुकसानदायक होता है.

Wednesday, 4 October 2017

amazing facts of NASA

Amazing facts about NASA
दुनिया का सबसे बड़ी स्पेस एजेंसी जिसका नाम है NASA. आज हम आपको नासा के बारे में कुछ amaging fact बताने जा रहे है।

By Anand Banger

1. NASA की Full Form है “National Aeronautics and Space Administration“. इसका हेडक्वार्टर वाशिंगटन में है और अमेरिका ही इसे पूरी तरह कंट्रोल करता है.

2. NASA पर हर साल करीब $19 अरब डॉलर खर्च होते है।

3. NASA में 18000 से भी ज़्यादा लोग काम करते है जिनमे से अधिकतर वैज्ञानिक है।

4. पहले NACA (National Advisory Committee for Aeronautics) हुआ करती थी जो अंतरिक्ष के मामलों में सलाह या फैसला देती थी. बाद में NASA बनाई गई.

5. एक बार यमन के तीन लोगो ने NASA पर मंगल ग्रह पर घुसपैठ का मामला दर्ज कराया था।
उनका मानना था कि मंगल ग्रह पर उनके पूर्वजो का हक़ है और NASA उसपर घुसपैठ नहीं कर सकता।

6. NASA ने 1 अक्टूबर सन् 1958 से कार्य करना शुरू किया था और तब से आज तक अमेरिकी अंतरिक्ष अन्वेषण के सारे कार्यक्रम नासा द्वारा ही संचालित किए गए है।

7. चाँद पर पहुचने वाला पहला यान(अपोलो) भी नासा द्वारा ही भेजा गया था।

8. आपको यह जानकार हैरानी होंगी की नासा “Prolonged Weightlessness” की स्टडी करने के लिए कुछ लोगो को सिर्फ महीनो भर तक आरामदायक बिस्तर पर सोने के लिए पैसे देता है।

9. नासा वर्तमान में “Star Trek Style Warp Drive” पर काम कर रही है जिससे अंतरिक्ष यात्री सिर्फ 2 सप्ताह में अल्फा सेंचुरी (जो सूर्य का दूसरा सबसे निकटतम तारा है) पर पहुंच जाएगे.

10. नासा ने एक “waterworld” नामक ग्रह की खोज की है जो पृथ्वी से लगभग 40 प्रकाश वर्ष दूर है परन्तु इस पर खतरनाक पदार्थ हो सकते हैं जैसे “hot ice” और “superfluid water.”

11. अमेरिका में जब कभी भी इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन किसी के ऊपर से गुजरता है तो नासा उन लोगो को मैसेज करता है।

12. अमेरिका के संघीय बजट का 20% नासा को जाता है।

13. आपके रसोईघर के टोस्टर में लगा कंप्यूटर नासा द्वारा प्रयोग किए गए उस कंप्यूटर से काफी शक्तिशाली है जो अंतरिक्ष यात्रियों को चाँद पर भेजने के लिए इस्तेमाल किया जाता है यह केवल 0.043MHz पर चलने वाला 64KB मैमोरी का कंप्यूटर है.

14. अगर आप नासा के अंतरिक्ष यात्री बनना चाहते हो तो पहले आपको पृथ्वी की सतह से ऊपर कम से कम 50 मील की दूरी तय करनी पड़ेगी.

15. अमेरिका की हर $1 डॉलर की कामाई मे से करीब $0.005 डॉलर नासा में जाता है।

16. एक अनुमान के मुताबिक NASA के द्वारा बनाए गए 100000 यानो में से सिर्फ 1 यान के असफल हो सकता है।

17. कई लोगो का यह भ्रम है कि नासा एक स्पेस पेन बनाने में लाखों डॉलर खर्च कर चुका है लेकिन यह सही नहीं है।

18. नासा की Vehicle Assembly Building इतनी बड़ी है कि उमस भरे दिनो में इसके ऊपर बारिश वाले बादलो को बनने से रोकने के लिए 10,000 टन हवा साफ करने वाले उपकरणो की जरूरत पड़ती है.

19. नासा की Vehicle Assembly Building का अपना खुद का मौसम है यदि यह हवा साफ करने वाले तरीके का इस्तेमाल ना करे तो फ्लोरिडा का नमी वाला मौसम इसकी छत के करीब ही बारिश वाला बादल बना देगा.

20. नासा के पास एक ऐसा यंत्र है जिससे वह मूसलाधार बारिश करा सकता है.

21. नासा ने अदृश्य ब्रेसिज़ (दाँतों में लगाने वाला तार), खरोंच (scratch) प्रतिरोधी लेंस, और भी बहुत कुछ चीज़ों का आविष्कार किया है.

वॉशिंगटन: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने 8.8 अरब डॉलर की लागत से तैयार जेम्स वेब स्पेस टेलिस्कोप की योजनाबद्ध स्थापना को टाल दिया है. पहले इस योजना को अक्टूबर 2018 में परवान चढ़ना था जो अब 2019 में होगा. ऐसा अंतरिक्ष यान के एकीकरण संबंधी मुद्दों के चलते किया गया है. नासा ने कहा कि वेब से पहले हबल स्पेस टेलिस्कोप लाया गया था. अब यह मार्च से जून 2019 के बीच स्थापित होगा. यह दुनिया का अब तक का सबसे शक्तिशाली अंतरिक्ष टेलिस्कोप होगा. इससे दुनियाभर के हजारों खगोलविज्ञानी लाभांवित होंगे.

amazing world fact of Google

गूगल (Google) से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

गूगल एक ऐसा नाम है जिसे शायद दुनिया में सबसे ज्यादा लोग जानते है। आज इन्टरनेट (Internet) का मतलब Google हो गया है क्योंकि इसके बिना इन्टरनेट की कल्पना भी नहीं की जा सकती। गूगल को मुख्यत: सर्च इंजन (Search Engine) के रूप में जाना जाता है लेकिन इसकी कई मुख्य सेवाएँ जैसे जीमेल (GMAIL), युट्युब (YouTube), Google Maps आदि हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गयी है। गूगल (Google) की स्थापना 4 सितंबर 1998 में हुई थी और कुछ ही वर्षों में यह इन्टरनेट का पर्याय बन गया। आप रोजाना कई बार गूगल.कॉम (Google.com) पर सर्च करते होंगे लेकिन Google के बारे में कुछ ऐसी रोचक बातें (Interesting Facts about Google in Hindi) है, जो शायद आप नहीं जानते होंगे:

1. शुरुआत में Google के संस्थापक को HTML (Hyper Text Markup Language) जो कि वेब पेज बनाने एंव डिजाईन करने के लिए आवश्यक है) के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी| इसीलिए गूगल का होमेपेज (Homepage) बहुत ही सीधा सादा है|

2. Google एक सैकेंड में लगभग 1,30,900 रूपए कमाता है।

3. Google map में रेगिस्तान की सड़को को दर्शाने के लिए गूगल कंपनी ने ऊटों को किराये पे लिया था।

4. गूगल के संस्थापक का नाम लैरी पेज और सर्जे ब्रिन है।

5. गूगल (Google) पर प्रति सेकंड 60,000 से भी अधिक Search की जाती हैं|

6. 2010 के बाद से Google ने प्रति सप्ताह औसतन कम से कम एक कंपनी को ख़रीदा है|

7. Domain register करने के वक्त इसे Google नाम दिया। दरअसल ‘Google‘ असल में Googol की गलत स्पेंलिंग है। Googol एक बहुत बड़ी संख्या है, जिसमें 1 से लेकर 100 शून्य लगते हैं। Googol नाम पहले ही बुक हो चुका था इसलिए इसे Google नाम देना पड़ा।

8. 2004 में ही गूगल ने digital mapping कंपनी कीहोल को अधिग्रहण कर लिया और 2005 में गूगल map और गूगल अर्थ जैसी नई एप्लीकेशन लांच की। इसमें ऐसे फीचर हैं, जो पलभर पूरी दुनिया का नाप दें। वही अब इसकी पहुंच चाँद तक है।

9. 2000 में गूगल ने adword की शुरुआत की। यह self service program है, जिसकी मदद से कोई भी व्यक्ति online कैम्पेन चला सकता है। आज के विज्ञापन संबंधी समाधान, जैसे display, mobile, video और simple text की शुरुआत एक दशक पहले हो चुकी थी। इस service ने हजारों व्यापार फर्म्स को फायदा पहुंचाया।

10.  गूगल (Google) के अनुसार मशीन का प्रयोग करने से प्रदूषण होगा, और फिर ऑफिस के लोग बीमार होंगे| गूगल (Google) ने 200 बकरिया पाल रखी हैं, जो ऑफिस के लॉन में लगी घास को चरती हैं, इससे घास की कटाई और बकरियों का पेट भी भर जाता हैं, और किसी प्रकार का प्रदूषण भी नहीं होता|

11. गूगल (Google) ने 2005 में Android कंपनी को भी खरीद लिया| आज 5 में से 4 फोन Android ही होते हैं|

12. सबसे हैरान कर देने वाली बात यह है, कि गूगल (Google) की 90% इनकम विज्ञापनों (Advertisements) से हैं|

13. क्या आपको पता है google में काम करने वाला कोई वर्कर मर जाता है तो उसके परिवार वालों को 10 साल तक उसका आधा वेतन दिया जाएगा। और उसका कोई बच्चा है तो उसे हर महीने $1000 दिया जाएगा और यह $1000 तब तक दिया जायेगा जब तक कि वह बच्चा 19 वर्ष का नहीं हो जाता।

14. क्या आपको पता है Google company में 15 परसेंट ऐसे कर्मचारी हैं जो आज तक कभी भी कॉलेज नहीं गए।

15. Google एक ऐसा इंटेलीजेंट कंप्यूटर बना रहा है जो जरूरत के हिसाब से अपने आप प्रोग्राम बनाएगा।

16.18. गूगल ने अपने स्ट्रीट व्यू मेप के लिए 80 लाख 46 हजार की.मी. सड़क के बराबर फोटोग्राफ लिए है !

17. गूगल का सर्च इंजन 100 मिलियन गीगाबाइट का है ! उतना डाटा अपने पास सेव करने के लिए एक टेराबाइट की एक लाख ड्राइव की जरुरत होगी !

18. Android ऑपरेटिंग सिस्टम मार्केट में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला मोबाइल ओएस बन गया है। आपको बताते चलें की गूगल के एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम को ABCD के अल्फाबेट के हिसाब से नाम दिए गए हैं Cupcake, Donut, Eclair, Froyo, Gingerbread, Honeycomb, Ice Cream Sandwich, Jelly Bean, Kitkat, Lolipop और हालिया M.

19. Google को खरीद सकती थी Yahoo!
याहू गूगल को एक मिलियन डॉलर में खरीद सकती थी, लेकिन नहीं खरीदा। इसी की वजह से लैरी पेज और सर्जी ब्रिन ने अपनी पीएचडी बीच में छोड़कर गूगल पर काम करना शुरू किया। सोचिये, ये डील हो जाती तो याहू आज कहां होता।

20. गूगल ने अपने स्ट्रीट व्यू मेप के लिए 80 लाख 46 हजार की।मी। सड़क के बराबर फोटोग्राफ लिए हे !

Interesting Fact about paint's

पेंट के बारे मैं जानकारी पेंट तरल पदार्थ होता है जो एक पतली परत के रूप में विभिन्न वस्तुओं के तल पर चढ़ाया जाता है। Anand singh पेंट...