Saturday, 7 October 2017

amazing fact about HIMALAYAN

amazing fact Himalaya


By Anand Banger

 पर्वतों का राजा कहा जाने वाले हिमालय जो बहुत ही विशाल है। इस की अनेकों चोटियां है।माउंट एवरेस्ट इसकी सबसे ऊँची चोटी है । बहुत सी अन्य चोटियों भी आसमान को छूती नजर आती हैं । भारत के उत्तर में स्थित लगभग 2500 किमी लंबी यह पर्वत श्रुंखला एक सजग प्रहरी की भाँति दिखाई देती है । हिमालय की गोद में बसे गाँव और शहर एक ऐसी सभ्यता के साक्षी हैं जो युगों-युगों से चली आ रही है ।

Amazing facts Himalayan

1. हिमालय दो शब्दों से बना है- हिम+आलय। 'हिम' का अर्थ है- बर्फ और 'आलय' का अर्थ है- घर। हिमालय के ऊपर साल भर बर्फ जमी रहती है।

2. हिमालय, संसार के पर्वतों में सबसे ऊंचा है। इसे 'गिरिराज'भी कहते हैं।

3. संसार की अधिकांश ऊँची पर्वत चोटियाँ हिमालय में ही स्थित हैं। संसार का सबसे ऊँचा शिखर 'माउंट एवरेस्ट' हिमालय का ही एक शिखर है।

4. भौगोलिक रूप से देखें तो हिमालय पर्वत श्रृंखला भारत के उत्तरी भाग में स्थित है। यह वो पर्वत श्रृंखला है जो भारतीय उपमहाद्वीप को मध्य एशिया ऑर तिब्बत से अलग करता है।

5. हिमालय पर्वत श्रृंखला को युवा पर्वत श्रेणी में सम्मिलित किया जाता है। हिमालय पर्वतमाला भारत समेत भुटान, तिब्बत, नेपाल, पाकिस्तान ऑर अफगानिस्तान तक फैली हैं।

6. भूवैज्ञानिकों की माने तो हिमालय भौगोलिक रूप से जींवत है. भूवैज्ञानिकों के परीक्षण से पता चला है कि प्रतिवर्ष हिमालय आकार में बीस एमएम बढ़ोत्तरी होती है।

7. हिमालय कोई एक पर्वत नहीं बल्कि पर्वत की श्रृंखलाओ से बना है| ये भारतीय उपमहाद्वीप को मध्य एशिया और तिब्बत से अलग करता है।

8. हिमालय की इस श्रृंखला की उत्पत्ति आज से करीबन 70 मिलियन वर्ष पहले भारत-आस्ट्र प्लेटों के एशियाई प्लेट में टकराने से हुई थी।

9.. विश्व की कई ऊँची पर्वत चोटियाँ हिमालय में ही स्थित हैं। विश्व के 100 ऊचे शिखरों में हिमालय की अनेक चोटियाँ आती हैं। संसार का सर्वोच्च शिखर माउंट एवरेस्ट हिमालय का ही एक शिखर है।

10.  हिमालय तीन हिस्सों मैं बटा है, महान हिमालय, मध्य हिमालय और शिवालिक जिसमे 100 से भी ज्यादा पर्वत श्रृंखलाएं है |

11 . हिमालय में कुछ महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल भी है। इनमें हरिद्वार, बद्रीनाथ, केदारनाथ, गोमुख, देव प्रयाग, ऋषिकेश, कैलाश, मानसरोवर तथा अमरनाथ प्रमुख हैं।

12. हिमालय अंटार्टिका और आर्कटिक के बाद इस धरती पर तीसरी ऐसी जगह है जहाँ सबसे ज्यादा बर्फ पायी जाती है |

13. कश्मीर की घाटी हिमालय की सबसे बड़ी घाटी है। कश्मीर को धरती का स्वर्ग भी कहा जाता है। इसमें जगह-जगह पर फूल खिले रहते हैं और सर्वत्र स्त्रोत और जल-प्रपात दिखाई देते हैं।

14 . हिमालय का सबसे लम्बा ग्लेसियर सियाचिन ग्लेसियर 76 किलोमीटर में फैल हुआ है |

15. माउंट एवेरेस्ट जो की महान हिमालय का हिस्सा है पुरे साल बर्फ से ढका रहता है| इसकी बर्फ कभी नहीं पिघलती|

16. माना यह जाता है कि हिमालय का अस्तित्व 70 करोड़ वर्षों से भी अधिक पुराना है।

17. लगातार बदलाव और विकास के कारण हिमालय में भुस्खलन और भूकंप की आशंका सदैव बनी रहती है।

18. हिमालय में उगने वाले पेड-पौधो और वहाँ रहने वाले जीव-जंतुओं की विविधता जलवायु, वर्षा, ऊंचाई और मिट्टी के अनुसार बदलती हैं।


19 . हिमालय का मृत्यु दर करीबन 9 % है अब तक 150 लोगो ने अभियान के समय अपनी जान गवा दी है |

20 . हिमालय पर्वत का महत्व न केवल इसके आसपास के देशों के लिये है बल्कि पूरे विश्व के लिये महत्वपूर्ण है क्योंकि यह ध्रुवीय क्षेत्रों के बाद पृथ्वी पर सबसे बड़ा हिमाच्छादित क्षेत्र है जो विश्व की जलवायु को भी प्रभावित करता है।

No comments:

Post a Comment

Interesting Fact about paint's

पेंट के बारे मैं जानकारी पेंट तरल पदार्थ होता है जो एक पतली परत के रूप में विभिन्न वस्तुओं के तल पर चढ़ाया जाता है। Anand singh पेंट...