Saturday, 30 September 2017

Amazing Facts about Nature in hindi


प्रकृति का बारे मैं कुछ facts

By Anand Banger

दोस्तो, प्रकृति और मनुष्य का क्या relation है ये तो पता ही होगा। प्रकृति ही हमारी सबसे बड़ी Teacher हैं। ये हमे हर पल कुछ न कुछ सीखाती रहती है बस जरूरत है तो थोड़ा ध्यान देने की। आज तक मनुष्य ने जो कुछ भी हासिल किया है वो प्रकृति से सीख लेकर ही किया हैं। न्यूटन को gravity का पाठ प्रकृति ने ही सीखाया हैं। चलिए ये सब तो आपको पता हैं लेकिन आज के हमारे टाॅपिक Nature In Hindi के बारे में आपको शायद कुछ न पता हों.

1. इंसान ही एक ऐसा जानवर है जो अपनी पीठ के बल सोता हैं।

2. गोल्डफिश infrared व ultravoilet दोनों तरह की किरणों को देख सकती हैं।

3. Kivi पक्षी अंधे होते हैं।

4. बारिश की बूंदों में खूशबू vitamim B12 के कारण आती हैं।

5. केले हमेशा ऊपर की तरफ बढ़ते हैं।

6. चमगादड़ ही केवल ऐसे स्तनधारी है जो उड़ सकते हैं।

7. आप इंद्रधनुष को केवल तभी देख सकते है जब आपकी पीठ सूर्य की तरफ हो।

8. पहले willow नामक पेड़ की खाल ही aspirin बनाने का एकमात्र स्रोत थी।

9. Electric eel नामक मछ्ली 600 वॉल्ट बिजली को अपने अंदर समाने की क्षमता रखती हैं।

10. उल्लू ही एकमात्र ऐसा पक्षी है जो नीले रंग को देख सकता हैं।

11. एक मुर्गे की आज तक की सबसे लंबी उडान 13 सेकंड दर्ज की गई हैं।

12. जहर फेकने वाले मेंढक की त्वचा भी खतरनाक जहरीली होती हैं।

13. गायों के ऊपर के सामने वाले दांत नहीं होते हैं।

14. बत्तख अपने सिर को बिना हिलाये नहीं चल सकती।

15. Amazon rainforest दुनिया की 20% ऑक्सीजन गैस पैदा करता हैं।

16. Beetles का स्वाद सेब की तरह, ततैया का Pine Nuts की तरह व कीड़ो का स्वाद तले हुए सूअर की तरह होता हैं।

17. राजहंस अपना सिर नीचे करके ही खाना खा सकते हैं।

18. झींगे का खून किसी भी रंग नहीं होता पर जब खून बाहर निकलता है तो ऑक्सीजन गैस के साथ मिलकर नीले रंग में परिवर्तित हो जाता हैं।

19. गाजर में 0% फैट होता है। तो अगर आप अपने fat पर ध्यान देने वाले है तो जितनी चाहे गाजर खा सकते हैं।

20. सभी कीड़ो की कम से कम 6 टाँगे तो होती ही हैं।

21. सिर्फ Strawberry और काजू 2 ऐसे फल है जिसके बीज अंदर ना होकर बाहर की तरफ होते हैं।

22. राजहंस अपनी टांगो को पीछे की तरह मोड़ सकते हैं।

23. San Diego चिड़ियाघर का Ken Allen नामक Orangutan(एक बंदर) तीन बार वहां से इसलिये भागा की वह अपने जोड़े को भी वहां से भागने के लिए उकसा सके। उसकी Zookeepers को चकमा देने की आदत बन गई थी जबकि वो लोग उसे पकड़ने के लिए Visitors की तरह खुद को दिखाते फिर भी उसे नहीं पकड़ पाते थे। Ken भागने के दौरान बाकि जानवरो की तरफ देखने का शौकीन था।

24. भारत की एक जनजाति ने अंजीर के पेड़ की शाखाओं के सहारे 100 फुट तक लंबे प्राकृतिक पुलो का निर्माण कर लिया था। वो पुल तक़रीबन 500-600 साल तक वैसे के वैसे थे।

25. कुछ साल पहले एक 71 साल के एक ब्राज़ीलियन ने एक पेंगुइन की मरहम पट्टी की थी. अब हैरान कर देने वाली बात ये है कि हर साल वो पंगुइन 2000 मील से ज्यादा दुरी तय करके उस इंसान से मिलने आती हैं।

26. मुर्गे को silkies भी कहा जाता है, उनके शांत, मैत्रीपूर्ण व विनम्र व्यवहार के कारण इनको सबसे अच्छा पालतू माना जाता है।


27. जब भी आप पूरे चाँद को देखते है तो हमेशा वह उसी तरफ से दिखाई देता हैं।

28. चीटियां जब सुबह उठती है तो उनमें ज्यादा खिंचाव होता है पुरे दिन की तुलना में।

29. केवल मादा मच्छर ही काटती है नर मच्छर कभी नहीं काटता. ये सिर्फ आवाज करता हैं।

30. Cockroaches हमेशा इंसानो से दूर भागते हैं अगर कभी कोई इंसान उनको छू दे तो वो खुद को साफ करने के लिए भाग जाते हैं।

31. Washington DC की Potomac नामक नदी के किनारों पे लाइन में लगे हुए Cherry Blossoms के पेड़ जापान ने उपहार में दिए थे, 1912 में जापान ने Cherry Blossoms के 3000 बीज दोनों देशों के दोस्ती के प्रतीक के रूप में दिए थे।

32. अगर आपने कभी देखा हो की Snowfall वाली जगह पे सब कुछ शांत होता है वो इसीलिए क्योंकि ताजा बर्फ में आवाज को अपने अंदर अवशोषित करने की क्षमता होती है तो वो आस पास होने वाली आवाज को कम कर देती हैं। और यह इसलिए होता है क्योंकि बर्फ हवा को ट्रैप कर लेती है और ध्वनि के कम्पन को कम कर देती हैं।

33. Alex नाम के Grey रंग के तोते को दुनिया का पहला ऐसा पक्षी पाया गया है जिसने ये पूछा था कि उसका रंग कैसा हैं।

34. Hummingbirds की Metabolic Rate इतनी ज्यादा होती है कि वो अपनी पूरी लाइफ भूख की वजह से मरने से पहले जी लेते हैं।

35. चमगादड़ ही केवल ऐसे स्तनधारी है जो उड़ सकते हैं।

36. केवल मादा मच्छर ही काटती है नर मच्छर कभी नहीं काटता. ये सिर्फ आवाज करता हैं।

37. अगर आप कभी डॉलफिन को समुंदर के तट पर देखे तो कभी भी उसकी पानी में जाने में सहायता न करे. Q कि डॉलफिन तट पर तभी आती है जब या तो वो बीमार हो या फिर घायल हो. वह पानी में डूबने से बचने के लिए ऐसा करती हैं।

38. गायों के ऊपर के सामने वाले दांत नहीं होते हैं।

39. इंसान खाना खाए बिना कई हफ्ते जीवित रह सकता है, लेकिन सोए बिना केवल 11 दिन ही रह सकता है।

40. आकाशीय बिजली कड़कने से जो तापमान पैदा होता है वह सूर्य की सतह पर पाए जाने वाले तापमान से पांच गुना ज्यादा होता है।

41. कॉकरोच सिर कटने के बाद भी कई सप्ताह तक जिंदा रह सकता है। दरअसल वह सिर कटने से नहीं, भूख से मरता है।

42. पैराशूट (Parashut) की खोज हवाईजहाज से 1 सदी पहले हुई थी।

43. Octopus के तीन दिल होते हैं।

44. गरम पानी ठन्डे पानी से पहले बर्फ में बदल जाता है।
हमारे शरीर में लोहा भी होता है इतना कि एक शरीर से प्राप्त लोहे से एक इंच की कील भी तैयार की जा सकती है |

45. शहद एक एकलौता ऐसा खाद्य पदार्थ है जो कि हजारों सालों तक बिलकुल खराब नही होता। Egypt के पिरामिडों में फिरोन बादशाह की क्रब में पाया गया शहद जब खोजी Scientist द्वारा चखा गया तब भी वह उतना हीस्वादिष्ट था। बस उसे थोडा गरम करने की जरूरत थी।

46. ऊंट की आंख में तीन पलकें होतीं हैं जो उन्हें रेगिस्तान में उड़ने वाली रेत से बचाती हैं

Bhagat Singh

भगत सिंह का जीवन परिचय्

By Anand Banger

भगत सिंह

आज तक आप सब ने अनेक जीवन परिचय् पढ़े होंगे। लेकिन आज हम लेकर आये हे सहीद भगत सिंह का जीवन परिचय्



भगत सिंह का जन्म *27 सितंबर, 1907 को लायलपुर ज़िले के बंगा में (अब पाकिस्तान में) हुआ था उनका पैतृक गांव खट्कड़ कलाँ  है जो पंजाब, भारत में है। उनके पिता का नाम किशन सिंह और माता का नाम विद्यावती था। भगत सिंह का परिवार एक आर्य-समाजी सिख परिवार था।  भगत सिंह करतार सिंह सराभा और लाला लाजपत राय से अत्याधिक प्रभावित रहे।


13 अप्रैल 1919 को जलियांवाला बाग हत्याकांड ने भगत सिंह के बाल मन पर बड़ा गहरा प्रभाव डाला। उनका मन इस अमानवीय कृत्य को देख देश को स्वतंत्र करवाने की सोचने लगा। भगत सिंह ने चंद्रशेखर आज़ाद के साथ मिलकर क्रांतिकारी संगठन तैयार किया।

लाहौर षड़यंत्र मामले में भगत सिंह,  सुखदेव और राजगुरू को फाँसी की सज़ा सुनाई गई व बटुकेश्वर दत्त को आजीवन कारावास दिया गया।

भगत सिंह को 23 मार्च, 1931 की शाम सात बजे सुखदेव और राजगुरू के साथ फाँसी पर लटका दिया गया। तीनों ने हँसते-हँसते देश के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया

भगत सिंह एक अच्छे वक्ता, पाठक व लेखक भी थे। उन्होंने कई पत्र-पत्रिकाओं के लिए लिखा व संपादन भी किया।

उनकी मुख्य कृतियां हैं, 'एक शहीद की जेल नोटबुक (संपादन: भूपेंद्र हूजा), सरदार भगत सिंह : पत्र और दस्तावेज (संकलन : वीरेंद्र संधू), भगत सिंह के संपूर्ण दस्तावेज (संपादक: चमन लाल)।



संपादक की टिप्पणी - भगत सिंह के जन्म-दिवस पर मतभेद है।  कई पुस्तकों में इनका जन्म-दिवस 28 सितंबर व कहीं-कहीं इनका जन्म-दिवस अक्टूबर भी दिया गया है।  वैसे पुरानी पुस्तकों व पत्र-पत्रिकाओं में भगत सिंह का जन्म दिवस आश्विन शुक्ल तेरस, संवत १९६४ को शनिवार के दिन प्रात: ६ बजे बताया गया है।  इस तिथि को कुछ विद्वानों ने 27 सितंबर 1907 तो कुछ ने 28 सितंबर बताया है।

भगतसिंह का बचपन

कहते हैं ‘पूत के पांव पालने में ही दिखाई पड़ जाते हैं'।
पांच वर्ष की बाल अवस्था में ही भगतसिंह के खेल भी अनोखे थे। वह अपने साथियों को दो टोलियों में बांट देता था और वे परस्पर एक-दूसरे पर आक्रमण करके युद्ध का अभ्यास किया करते। भगतसिंह के हर कार्य में उसके वीर, धीर और निर्भीक होने का आभास मिलता था।

मैं नास्तिक क्यों हूँ

यह आलेख भगत सिंह ने जेल में रहते हुए लिखा था जो लाहौर से प्रकाशित समाचारपत्र  "द पीपल" में 27 सितम्बर 1931 के अंक में प्रकाशित हुआ था। भगतसिंह ने अपने इस आलेख में ईश्वर के बारे में अनेक तर्क किए हैं। इसमें सामाजिक परिस्थितियों का भी विश्लेषण किया गया है।
...
More...
उसे यह फ़िक्र है हरदम

उसे यह फ़िक्र है हरदम,
नया तर्जे-जफ़ा क्या है?
हमें यह शौक देखें,
सितम की इंतहा क्या है?
दहर से क्यों खफ़ा रहे,
चर्ख का क्यों गिला करें,

amazing world fact of world war 2

द्वितीय विश्वयुद्ध से जुड़े तथ्‍य और जानकारियां

                    World war second

By Anand Banger

द्वितीय विश्व युद्ध 1939 से 1945 तक चलने वाला विश्व-स्तरीय युद्ध था. लगभग 70 देशों की थल-जल-वायु सेनाएं इस युद्ध में सम्मलित थीं. इस युद्ध में विश्व दो भागों मे बंटा हुआ था- मित्र राष्ट्र और धुरी राष्ट्र.

इस युद्ध के दौरान पूर्ण युद्ध का मनोभाव प्रचलन में आया क्योंकि इस युद्ध में लिप्त सारी महाशक्तियों ने अपनी आर्थिक, औद्योगिक और वैज्ञानिक क्षमता इस युद्ध में झोंक दी थी. इस युद्ध में विभिन्न राष्ट्रों के लगभग 10 करोड़ सैनिकों ने हिस्सा लिया और यह मानव इतिहास का सबसे ज़्यादा घातक युद्ध साबित हुआ.

इस महायुद्ध में 5 से 7 करोड़ लोगों की जानें गईं क्योंकि इसके महत्वपूर्ण घटनाक्रम में असैनिक नागरिकों का नरसंहार- जिसमें होलोकॉस्ट और परमाणु हथियारों का एकमात्र इस्तेमाल शामिल है. द्वितीय विश्‍व युद्ध से जुड़े महत्‍वपूर्ण तथ्‍य इस प्रकार हैं:

1. द्वितीय विश्व युद्ध 6 सालों तक लड़ा गया. 

2. द्वितीय विश्वयुद्ध की शुरुआत 1 सितंबर 1939 ई. में हुई. 

3. इस युद्ध का अंत 2 सितंबर 1945 ई. में हुआ. 

4. द्वितीय विश्व युद्ध में मित्रराष्ट्रों के द्वारा पराजित होने वाला अंतिम देश जापान था. 


5. अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्र में द्वितीय विश्व युद्ध का सबसे बड़ा योगदान संयुक्त राष्ट्रसंघ की स्‍थापना है.

6. म्यूनिख पैक्ट सितंबर 1938 ई. में संपन्न  हुआ. 

7.  जर्मनी ने वर्साय की संधि का उल्लंघन किया था. 

8.  जर्मनी ने वर्साय की संधि 1935 ई. में तोड़ी. 

9.  स्पेन में गृहयुद्ध 1936 ई. में शुरू हुआ. 

10.  संयुक्त रूप से इटली और जर्मनी का पहला शिकार स्पेन बना. 

11 सोवियत संघ पर जर्मनी के आक्रमण करने की योजना को बारबोसा योजना कहा गया. 

12. जर्मनी की ओर से द्वितीय विश्वयुद्ध में इटली ने 10 जून 1940 ई. को प्रवेश किया. 

13. द्वितीय विश्वयुद्ध में 61 देशों ने हिस्सा लिया. 

14. युद्ध का तात्कालिक कारण जर्मनी का पोलैंड पर आक्रमण था. 

15. द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जर्मन जनरल रोम्मेले का का नाम डेजर्ट फॉक्स  रखा गया. 

16. अमेरिका द्वितीय विश्वयुद्ध में 8 सितंबर 1941 ई. में शामिल हुआ. 

17. द्वितीय विश्वयुद्ध के समय अमेरिका का राष्ट्रपति फैंकलिन डी रुजवेल्टई था. 

18. इस समय इंगलैंड का प्रधानमंत्री विंस्टरन चर्चिल था. 

19.  वर्साय संधि को आरोपित संधि के नाम से जाना जाता है. 

20. द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी की पराजय का श्रेय रूस को जाता है. 


21. अमेरिका ने जापान पर एटम बम का इस्तेेमाल 6 अगस्तर 1945 ई. में किया. 


Friday, 29 September 2017

General Knowledge facts

सामान्य ज्ञान हिंदी में
World fact

1.अगर आप जोर से छीके तो आप अपनी पसली तुडवा सकते हैं.

2. आप के शरीर की लगभग 25 फीसदी हड़डियाँ आप के पैरों में होती हैं.

3. ऊगलियों के नाखुन पैरों के नाखुनों से 4 गुना ज्यादा जलदी बढ़ते हैं.

4. आप 300 हड़डियों के साथ जन्म लेते है., पर 18 साल तक होतो-होते आप की हड़डियाँ जुड़ कर 206 रह जाती हैं.

5. एक औसतन ईन्सान दिन में 10 बार हसता है.

6. छीकते समय आँखे खुली रख पाना नामुनकिन है और छीकते समय दिल की गती एक मिली सेंकेड के लिए रुक जाती है.

7.”Rhythm”(लय) vowel के बिना इंग्लिस का सबसे बड़ा शब्द है.

8. TYPEWRITER’ सबसे लंम्बा शब्द है जो कि keyboard पर एक ही लाइन पर टाइप होता है.

9. Uncopyrightable’ एकलौता 15 अक्षरो वाला शब्द है जिसमे कोई भी अक्षर दुबारा नही आता.

10. ’Forty’ एकलौती संख्या है जिसके अक्षर alphabetical order के अनुसार जबकि ‘one” के alphabetical order से उलट हैं.

11. इंग्लिस के शब्द ‘therein’ से सात सार्थक शब्द निकाले जा सकते है -the,there,he,in,rein(लगाम),her,here,ere(शीघ्र),therein,और herein(इसमे).

12. Albert Einstein के अनुसार हम रात को आकाश में लाखों तारे देखते है उस जगह नही होते ब्लकि कही और होते है. हमें तों उनके द्वारा छोडा गया कई लाख प्रकाश साल पहले का प्रकाश होता है.

13 .ज्यादातर विज्ञापनो में घड़ी पर 10 बज कर 10 मिनट का समय दिखाया जाया जाता है.

14. पुरूषों की shirts के बटन Right side पर जबकि औरतो left side के पर होते हैं.

15.चमगादड गुफा से निकलते समय हमेसा बाएँ हाथ मुडते है.
16. लगभग 100 चमगादड़ मिल के एक साल में 25 गाय का खून पी जाते हैं.

17.अगर एक आदमी सात दिनो के लिए कही बाहर जाता है तो वह पाँच दिन के कपड़े पैक करता है. मगर जब एक औरत सात दिन के टूर पर जाती है तो वह लगभग 21 सूट पैक करती है क्योकि वह यह नही जानती कि हर दिन उसे क्या पहनने को दिल करेगा.

18.100 की उम्र के पार पहुँचने वालो में से 5 में से 4 औरते होती हैं.

19.जिन लोगो कि शरीर पर तिलों की संख्या ज्यादा होती है वह औसतन कम तिल वाले लोगो से ज्यादा जीते हैं.

20. कुत्ते और बिल्लीयाँ भी मनुष्य की तरह left या right-handed होते है.

21. इतिहास में सबसे छोटा युद्ध 1896 में England और Zanzibar के बीच हुआ. जिसमें Zanzibar ने 38 मिन्ट बाद ही सरेंडर कर दिया था.

22.फेसबुक पर 10 या उससे अधिक likes वाले 4 करोड़ 20 लाख पेज है।

23.फेसबुक के 43 प्रतिशत users पुरुष है वहीं 57 फीसदी महिलाएं।

24.यदि कोई व्यक्ति हर वेबसाइट को मात्र एक मिनट तक ब्राउज़ करे तो उसे सारी वेबसाइटें खंगालने में 31000 वर्ष लगेंगे. यदि कोई व्यक्ति सारे वेबपन्ने पढना चाहे तो उसे ऐसा करने में करीब 6,00,00,000 दशक लगेंगे.

25.दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट का मैदान हिमाचल प्रदेश के चायल नामक स्‍थान पर है। इसे समुद्री सतह से 2444 मीटर की ऊंचाई पर भूमि को समतल बना कर 1893 में तैयार किया गया था।

26.व्यक्ति खाना खाए बिना कई हफ्ते गुजार सकता है, लेकिन सोए बिना केवल 11 दिन रह सकता है।

27. जिस हाथ से आप लिखते हैं, उसकी उंगलियों के नाखून ज्यादा तेजी से बढ़ते हैं।

28.हमारे शरीर में लोहा भी होता है इतना कि एक शरीर से प्राप्त लोहे से एक इंच की कील भी तैयार की जा सकती है |

29. एक सामान्य मनुष्य अपने पूरे जीवनकाल में भूमध्य रेखा के पाँच बार चक्करलगाने जितना चलता है। यह लगभग 2 लाख किलोमीटर बनता है.

30.भास्‍कराचार्य ने खगोल शास्‍त्र के कई सौ साल पहले पृथ्‍वी द्वारा सूर्य के चारों ओर चक्‍कर लगाने में लगने वाले सही समय की गणना की थी। उनकी गणना के अनुसार सूर्य की परिक्रमा में पृथ्‍वी को 365258756484 दिन का समय लगता है।

31. वाराणसी, जिसे बनारस के नाम से भी जाना जाता है, एक प्राचीन शहर है जब भगवान बुद्ध ने 500 बी सी में यहां आगमन किया और यह आज विश्‍व का सबसे पुराना और निरंतर आगे बढ़ने वाला शहर है।

32.भारत 17वीं शताब्‍दी के आरंभ तक ब्रिटिश राज्‍य आने से पहले सबसे सम्‍पन्‍न देश था। क्रिस्‍टोफर कोलम्‍बस भारत की सम्‍पन्‍नता से आकर्षित हो कर भारत आने का समुद्री मार्ग खोजने चला और उसने गलती से अमेरिका को खोज लिया
67.70%फीसदी लिवर, 80 फीसदी आंत और एक किडनी बगैर भी इंसान जिंदा रह सकता है।

33. संस्कृत सभी उच्च भाषाओं की जननी माना जाता है. क्योंकि यह कंप्यूटर सॉफ्टवेयर के लिए सबसे सटीक है, और इसलिए उपयुक्त भाषा है.
67.70%फीसदी लिवर, 80 फीसदी आंत और एक किडनी बगैर भी इंसान जिंदा रह सकता है।

34. कुर्सी पर बैठ कर अपने दाएं पैर से गोला बनाइये और साथ ही अपने दाएं हाथ से हवा में 6 लिखिए , आपके पैरों की दिशा बदल जाएगी.

35.मुंबई के ब्रेबॅार्न स्टेडियम में 1988 में खेल One day अभ्यास मैच में सचिन तेंदुलकर ने पाकिस्तान के लिए फ़ीलि्डिंग की थी.

36.गुगल से 10 अरब से अधिक पेज जुडे हुए है जो हर 19 महीने में दुगने हो जाते है.

37.Internet में 80% प्रतीशत ट्रेफिक सर्च इंजनो की वजह से आता है.

38. हम शाम के मुकाबले सुबह लगभग 1 cm लम्बे होते हैं.

39.सपनो में हम सिर्फ वही चीजें देख सकते हैं जो हम पहले से देख चुके हैं.

40. अफजल खान की एक बीवी ने उसे शिवाजी की शरण जाने को कहा तो अफजल खान इतना भड़क गया कि उसने अपनी पूरी 63 बीवीयो को मार कर एक कुवे में फेक दिया.

41. टाइटैनिक जहाज को बनाने को लिए उस समय 35 करोड़ लगे थे

42. बिल गेट्स हर सेकेण्ड में करीब 12000  रुपये कमाते हैं यानि एक दिन में करीब 102 करोड़ रूपये.

43. राष्ट्रपति जार्ज बुश ने एक बार जपानी प्रधानमंन्त्री की कुर्सी पर उल्टी कर दी थी.

44. चीन में एक 17 साल के लड़के ने i pad2 और i phone के लिए अपनी kidney बेच दी थी.

45. एक समुद्री केकडे का दिल उसके सिर में होता है.

46. गोरिल्ला एक दिन मे ज्यादा से ज्यादा 14 घंटे सोते है.

47. हर साल लोग साँपों के ज्यादा मधु मक्खियों द्वारा काटे जाने से मारे जाते है.

48. कुछ कीड़े भोजन ना मिलने पर खुद को ही खा जाते हैं.

49. कुछ शेर दिन में 50 बार सहवास करते है.

50. तितलियाँ किसी वस्तु का स्वाद अपने पैरों से चखती है.

Thursday, 28 September 2017

amazing facts of ravana in hindi



“रावण” तो सिर्फ एक है दुनिया में इस नाम का कोई दूसरा व्यक्ति नही है | राम तो बहुत मिल जायेंगे लेकिन रावण नही.

| राजाधिराज लंकाधिपति महाराज रावण को दशानन भी कहते है | कहते है कि रावण लंका का तमिल राजा था |

सभी ग्रंथो को छोडकर वाल्मीकि द्वारा लिखित रामायण महाकाव्य में रावण का सबसे प्रमाणिक इतिहास मिलता है

इस दशहरा
हम आज आपको रावण के बारे मैं बताते हे।
कुछ amazing facts

By Neeraj Banger

1. रावण के दादाजी का अनाम प्रजापति पुलत्स्य था जो ब्रह्मा जी के दस पुत्रो में से एक थे | इस तरह देखा जाए तो रावण ब्रह्मा जी का पडपौत्र हुआ जबकि उसने अपने पिताजी और दादाजी से हटकर धर्म का साथ न देकर अधर्म का साथ दिया था |

2. हिन्दू ज्योतिषशास्त्र में रावण संहिता को एक बहुत महत्वपूर्ण पुस्तक माना जाता है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि रावण संहिता की रचना खुद रावण ने की थी |
3.रामायण में एक जगह यह भी बताया गया है कि रावण में भगवान राम के लिए यज्ञ किया था | वो यज्ञ करना रावण के लिए बहुत जरुरी था क्योंकि लंका तक पहुचने के लिए जब राम जी की सेना ने पुल बनाना शुरू किया था तब शिवजी का आशीर्वाद पाने से पहले उसको राम जी का आराधना करनी पड़ी थी |
4. रावण तीनो लोको का स्वामी था और उसने न केवल इंद्र लोक बल्कि भूलोक के भी एक बड़े हिस्से को अपने असुरो की ताकत बढाने के लिए कब्जा किया था |

5. रावण अपने समय का सबसे बड़ा विद्वान माना जाता है और रामायण में बताया गया है कि जब रावण मृत्यु शय्या पर लेटा हुआ था तब राम जी ने लक्ष्मण को उसके पास बैठने को कहा था ताकि वो मरने से पहले उनको राजपाट चलाने और नियन्त्रण करने के गुर सीखा सके |

6. रावण को आर्युवेद का बहुत ज्ञान था और उसने आर्युवेद के लिए बहुत योगदान दिया था .अर्द्ध प्रकाश नाम की एक किताब भी रावण ने लिखी थी .जिसमे आर्युवेद से जुडी हुई बहुत सारी  जानकारी थी .रावण को ऐसे चावल भी बनाने आते थे जिसमे परचुर मात्रा में विटामिन होते थे और यही चावल वो सीता जी को दिया करता था .

7.कविताये लिखने में भी रावण पारंगत था .रावण सिर्फ एक योद्धा नहीं था .उन्होंने बहुत सारी कविताये और श्लोक की रचनाये भी की थी .शिव तांडव भी इन्ही रचना में से एक है .रावण ने भगवान शिव जी को खुश करने के लिए एक कविता “मैं कब खुश होऊंगा ” लिखी थी .भगवान शिव इतने खुश हुए की उन्होंने रावण को वरदान दे दिया .

8.रावण को सगीत का भी बहुत ज्ञान और शोक था . रूद्र विणा बजने में रावण से कोई नहीं जित सकता था .रावण जब भी परेशान या चिंतित होता तो रूद्र विणा बजाने लगा था .रावण के एक “वोइलन ” भी बनया था जिसे रावण हथा कहते है .और आज भी राजस्थान में इसे बजाय जाता है .

Wednesday, 27 September 2017

हरी मिर्च खाने के फायदे



आज हम आप को हरी मिर्च के खाने के फायदे बताते हेl

By Neeraj Banger

1.खाने में हरी मिर्च शामिल हो जाये तो जायका ही बदल जाता है। दूसरी ओर हरी मिर्च ज्यादा सेवन करें तो स्वास्थ्य बिगड़ने में देरी नहीं लगती है। लाल मिर्च पाउडर की बजाय अगर हरी मिर्च का उपयोग किंचन में सब्जि, दाल, पकवान, व्यंजन तैयार करने में किया जाय तो कई गुना फायदे है।

2.खाने में मिर्च इस्तेमाल सीमित मात्रा में करें। ज्यादा तीखा र्मिचीला खाना सीधे किड़नी, दिल, लीवर, मस्तिष्क पर दुष्प्रभाव डालता है। ज्यादा मिर्च सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।

3.हरी मिर्च विटामिन सी, विटामिन बी कम्पलैक्स, आयरन, कैरोटीन कम्पलैक्स, पौटेशियम, लुटैन, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट मिनरलस भरपूर मात्रा में मौजूद हैं।

4.बहुत लोग कहते हैं कि मिर्च खाने से आंखें कमजोर होती है। परन्तु शोध में पाया गया है कि अगर रोज लाल मिर्च पाउडर सेवन की बजाय हरी मिर्च इस्तेमाल किया जाय तो आंखों की कमजोर रोशनी बढ़ाई जा सकती है। जोकि आंखों की रोशनी बढ़ाने में सक्षम है। हरी मिर्च प्राकृतिक एन्टीआॅक्सीडेन्ट है। हरी मिर्च संक्रामण बायरल रोकने में उपयोगी है।

5.जोड़ों के दर्द, गठिया दर्द होने पर लाल मिर्च पाउडर के बजाय हरी मिर्च का सेवन फायदेमंद है। जोड़ों गठिया दर्द को कम करने में हरी मिर्च सक्षम है। हरी मिर्च रोगप्रतिरोधक क्षमता बढाती है। हरी मिर्च और लहसुन को तेल में पका कर गठिया दर्द निवारण में सहायक है।

6.हरी मिर्च में क्रीप्टोवरथिंन बी, लुटेन जब्रनथिन और एन्टीआॅक्सीडेन्ट मौजूद है जोकि कैंसर रेडिकल कोशिकओं को बचाने में सहायक है। हरी मिर्च कैंसर से ग्रसित रक्त एवं वहिकाओं को पुन सक्रीय करने में सक्रीय है। जो लोग रोज हरी मिर्च सेवन करते हैं, वें कैंसर जैसी भयानक बीमारी से दूर रहते हैं। विज्ञान हरी मिर्च को कैंसर दवा के रूप में स्वीकार कर चुका है। 


7.हरी मिर्च मौजूद विटामिन ई मिनरलसे पाये जाते हैं। और पौटेशयम प्रचुर मात्रा में मौजूद है। त्वचा रोगों विकारों को दूर करने में हरी मिर्च सक्षम है।

8.कैलोरी फैटी एसिड की मात्रा मौजूद नहीं है। जोकि वजन घटाने में सहायक है। रोज खाने, पकवाने आदि में हरी मिर्च का सेवन तेजी से वजन घटाने में सहायक है।


9.हरी मिर्च फाइबर युक्त भोजन को पाचन क्रिया शीध्र करती है। जिससे ब्लडप्रेशर काबू में रहता है। 

10.दांतों में लगने वाले कीड़ा, कैल्शियम की कीम से हड्डियों दांतो के दर्द जकडन हिलने की समस्या को दूर करने में हरी मिर्च सहायक है। हरी मिर्च में आयरन, कार्बोहाइड्रेट और कैल्शियम मात्रा मौजूद है।

11.बहुत कम लोग जाने हैं कि कुत्ते, कीड़ा, विच्छू के काटने पर लाल मिर्च को देशी धी के साथ पका कर लगाने से विषाक्त घाव जहर 15-20 मिनट में समाप्त हो जाता है। कुत्ते, कीड़ा, विच्छू जानवर के दांतों की कटी अंग पर मिर्च का असर बहुत कम होता है। 




हाथ की इन 8 रेखाओं का मतलब पहचानिए...बदल सकता है भाग्य!



By Neeraj banger


1. हस्तरेखा ज्ञान काफी कायदे का ज्ञान है। हाथों की लकीरे देखकर विशेषज्ञ बता सकते हैं कि आपके साथ क्या हो रहा है और क्या होने वाला है। ऐसे में हाथ की रेखाओं को समझना दिलचस्प होगा। वैसे, हथेली में सामान्यत: तीन रेखाएं मुख्य रूप से दिखाई देती हैं। ये तीन रेखाएं जीवन रेखा, मस्तिष्क रेखा और हृदय रेखा है। आगे जानें, इन रेखाओं का मतलब...

2. जो रेखा अंगूठे के ठीक नीचे शुक्र पर्वत को घेरे रहती है, वही जीवन रेखा कहलाती है। यह रेखा इंडेक्स फिंगर के नीचे स्थित गुरु पर्वत के आसपास से प्रारंभ होकर हथेली के अंत मणिबंध की ओर जाती है। छोटी जीवन रेखा कम उम्र और लंबी जीवन रेखा लंबी उम्र की ओर इशारा करती है। यदि जीवन रेखा टूटी हुई हो तो यह अशुभ होती है, लेकिन उसके साथ ही कोई अन्य रेखा समानांतर रूप से चल रही हो तो इसका अशुभ प्रभाव नष्ट हो सकता है।

3. यदि मस्तिष्क रेखा (मस्तिष्क रेखा और जीवन रेखा लगभग एक ही स्थान से प्रारंभ होती है) और जीवन रेखा के मध्य थोड़ा अंतर हो तो व्यक्ति स्वतंत्र विचारों वाला होता है। यदि मस्तिष्क रेखा और जीवन रेखा के मध्य अधिक अंतर हो तो व्यक्ति बिना सोच-विचार के कार्य करने वाला होता है।

4. यदि जीवन रेखा से कोई शाखा गुरु पर्वत क्षेत्र (इंडेक्स फिंगर के नीचे वाले भाग को गुरु पर्वत कहते हैं।) की ओर उठती दिखाई दे या गुरु पर्वत में जा मिले तो इसका अर्थ यह समझना चाहिए कि व्यक्ति को कोई बड़ा पद या व्यापार-व्यवसाय में तरक्की प्राप्त होती है।

5. यदि जीवन रेखा से कोई शाखा शनि पर्वत क्षेत्र (मिडिल फिंगर के नीचे वाले भाग को शनि पर्वत कहते हैं।) की ओर उठकर भाग्य रेखा के साथ-साथ चलती दिखाई दे तो इसका अर्थ यह होता है कि व्यक्ति को धन-संपत्ति का लाभ मिल सकता है। ऐसी रेखा के प्रभाव से व्यक्ति को सुख-सुविधाओं की वस्तुएं भी प्राप्त हो सकती हैं।

6.यदि जीवन रेखा को कई छोटी-छोटी रेखाएं काटती हुई नीचे की ओर जाती हो तो ये रेखाएं व्यक्ति के जीवन में परेशानियों को दर्शाती हैं। यदि इस तरह की रेखाएं ऊपर की ओर जा रही हों तो व्यक्ति को सफलता प्राप्त होती है। यदि जीवन रेखा गुरु पर्वत से प्रारंभ हुई हो तो व्यक्ति अति महत्वाकांक्षी होता है। ये लोग अपनी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।

7. जब टूटी हुई जीवन रेखा शुक्र पर्वत के भीतर की ओर मुड़ती दिखाई देती है तो यह अशुभ लक्षण होता है। ऐसी जीवन रेखा बताती है कि व्यक्ति को किसी बड़े संकट का सामना करना पड़ सकता है। यदि जीवन रेखा अंत में दो भागों में विभाजित हो गई हो तो व्यक्ति की मृत्यु जन्म स्थान से दूर होती है।

8. जीवन रेखा पर वर्ग का चिह्न हो तो यह व्यक्ति के जीवन की रक्षा करता है। आयु के संबंध में जीवन रेखा के साथ ही स्वास्थ्य रेखा, हृदय रेखा, मस्तिष्क रेखा और अन्य छोटी-छोटी रेखाओं पर भी विचार किया जाना चाहिए।

9. यदि किसी व्यक्ति के हाथ में जीवन रेखा चंद्र पर्वत तक चली जाए तो व्यक्ति का जीवन अस्थिर हो सकता है। अंगूठे के नीचे वाले भाग को शुक्र पर्वत कहते हैं और शुक्र के दूसरी ओर चंद्र पर्वत स्थित होता है। यदि इस प्रकार की जीवन रेखा कोमल हाथों में हो और मस्तिष्क रेखा भी ढलान लिए हुए हो, तो व्यक्ति का स्वभाव स्थिर होता है। इस प्रकार के लोग साहस भरे और उत्तेजना से पूर्ण कार्य करना चाहते हैं।

Tuesday, 26 September 2017

जानिए! सांप के बारे में कुछ मजेदार तथ्य और जानकारी


सांप इस धरती पर डायनासोर के युग से ही है। इतने लम्बे समय में हम सांपो के बारे मे बहुत सी बाते जान चुके है। फिर भी सांपो कि दुनिया आज भी हमे रहस्यमयी नजर आती है। आज हम उन रहशयो पर से पर्दा उठा ते हे।

By Neeraj Banger

Anandbanger15@gmail.com


सांपो के बारे में रोचक तथ्य:-

1. सांप का इस धरती पर 130 मिलियन साल से है यानि कि डायनसोर के समय से।

2. दुनिया में सांपों कि लगभग 2500 से अधिक प्रजातियां पाई जाती है, इनमें से केवल 20% प्रजातियाँ ही ज़हरीली होती है।

3. हरा एनाकोन्डा सबसे लंबा सांप नहीं, बल्कि सबसे वजनी सांप होता है। ये 550 पाउंड तक के हो सकते हैं।

4.. ब्राजील में स्थित स्नेक आइलैंड, सांपो की सबसे घनी आबादी वाली जगह है। यहां पर हर एक वर्ग मीटर में पांच सांप रहते है यानि कि आपके सिंगल बेड जितनी जगह में दस साँप और डबल बेड जितनी जगह में बीस सांप, वो भी ज़हरीले गोल्डन विट वाईपर।

5.भारत में इसका आकड़ा – प्रत्येक वर्ष लगभग 2.50 लाख लोग सांप के काटने का शिकार होते है जिनमे से करीब 50000 लोगो की मौत हो जाती है जबकि सरकारी आंकड़ा मात्र 20 हजार का है।

6.दुनिया में कोई भी सांप बिना छेड़े कभी नही काटता है, काटने कि अधिकतर घटनायें गलती से उन पर पैर पड़ जाने के कारण होती है।

7.दुनिया में सबसे लम्बा सांप – पाइथन रेटिकुलटेस होता है जो कि 30 फ़ीट तक लंबा हो सकता है।

8.सांप कभी भी चिकने फर्श पर तेज़ी से नहीं दौड़ सकता क्योकि सांप की स्किन चिकनी होने की वजह से सांप रिपट जाता है।

9. साप पीछा कर किसी सामान्य आदमी को नही काट सकता है। सांप की अधिकतम रफ्तार 07किमी घंंटा होती है।


10. साँप अपने जबड़े के निचले हिस्से को जमीन से लगाकर धरती से उठने वाली तरंगों और थोड़ी सी हलचल को महसुस कर लेता है जिससे भुकंप और सुनामी जैसे विनाशकारी तुफान के बारे में जानकारी देने की क्षमता होती है.

11. पानी वाले सांप अपनी स्किन से भी कुछ मात्रा मे सांस ले सकते है, जिससे कि वो शिकार कि तलाश मे पानी मे देर तक रह सकते है। साँपो को पानी की जरूरत भी ज्यादा नही होती. यह अपने शिकार से ही पानी प्राप्त करते है। कई सांप काफी दिनों तक भूखे रह सकते हैं। जैसे कि किंग कोबरा बिना खाए महीनों रह सकता है।

12. सांप अपने नाक से नहीं बल्कि अपनी जीभ से सूंघते हैं। अपनी जीभ से सांप आसपास के माहौल का पता लगाते हैं।

13. सांप साल में कम से कम तीन बार अपनी पूरी चमड़ी निकालते हैं।

14. दक्षिणी अफ्रीका मे पाए जाने वाले “हॉर्नड वाईपर” के सर पे दो सिंग होते है। सिंग वाला वाईपर स्नेक।

15. दुनिया भर के साँपों कि 70 % प्रजातियां ही अंडे देती है बाकि की 30 % प्रजातियां बच्चे पैदा करती है।

16. दुनिया के दो छोटे देश – आइसलैंड तथा अंटार्टिका मे स्नेक नही पाये जाते है क्योकि इन देशो में ठण्ड ज्यादा होती है।

17. भारत में सांपों की करीब 300 किस्मे पाई जाती है, जिनमे से 50 विषैली होती है।

18. दुनिया भर में हर साल सांपो द्वारा 100,000 लोग मारे जाते है।

19. साँप को कोई आवाज सुनाई नहीं देती। साँप बहरे होते हैं। हवा में पैदा होने वाली ध्वनि तरंगो का साँप पर कोई प्रभाव नही होता। बीन की आवाज सुनकर साँप का आना केवल लोगों में फैला भ्रम है।

20. शेर जैसे भयंकर जानवर को तो हम मानव थोड़ी-बहुत ट्रेनिंग देकर कुछ सिखा सकते हैं पर साँप को नहीं। क्योंकि साँप कुछ सीख ही नही सकते।

21. किंग कोबरा जहरीले साँपो में सबसे लम्बे साँप होते है और आमतौर पर इनकी लंम्बाई 18 फुट तक होती है. इनका जहर इतना ज्यादा खतरनाक होता है कि उसकी मात्र 7 मि. ली. मात्रा 20 आदमी या 1 हाथी को मार सकती है।

22. अफ्रीका में पाए जाने वाला ब्लैक माम्बा स्नेक (Black Mamba) साक्षात यमराज है क्योकि इसके द्वारा काटे गये लोगो में से 95 % लोगो की मौत हो जाती है।

23. साँप कभी भी किसी चीज को चबाकर नही खाते बल्कि सीधे निगल जाते हैं। दुनिया भर के सांप मेंढ़को, छिपकलियों , पक्षियों, चुहों और अपने से छोटे साँपो को भी खाते है।

24. अफ्रीका का अजगर तो छोटी गाय को भी निगल जाता है। नेशनल ज्योग्रफिक के अनुसार, सांप एक बार में खुद से 70 से 100 प्रतिशत बड़ा शिकार भी निगल सकते हैं।

25. अगर कभी सांप पीछे पड़ जाए तो घबराएं नहीं बस सांप की तरह टेढ़ा मेढ़ा यानी जिग जैग बनाकर दौड़ें। सीधा दौड़ने पर सांप आपका तेजी से पीछे कर सकता है लेकिन टेढ़ा दौड़ने पर सांप लंबे समय तक आपका पीछा नहीं कर पाएगा।


महेंदर सिंह धोनी के बारे मैं रोचक् तथ्य


amazingworldfact4you.blogslot.com


By Neeraj Banger


वेसे तो हम सब धोनी को पसंद करते हे ।
कया आप उन के बारे मैं ये सब जानते हे ।



1.दुनिया में सबसे ज्यादा पैसा पाने वाले क्रिकेटर: 2012 में फोर्ब्स पत्रिका ने धोनी को सबसे अमीर क्रिकेटर बताया. रईसी के मामले में वे दुनिया के टॉप 100 एथलीट में से 31वें स्थान पर थे. इंग्लैंड के फुटबॉलर रूनी, एथलीट उसैन बोल्ट, टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच से कहीं आगे. इस सूची में सचिन का स्थान 78वां था. 2013 में इसी पत्रिका ने धोनी को इस सूची में 16वां स्थान दिया. उनकी सालाना कमाई 190 करोड़ रुपए बताई गई.


2.बाईक, एसयूवी और कुत्तों के जबरदस्त फैन : धोनी के पास 23 बाइक्स हैं. हार्ले डेविडसन से लेकर डुकाटी तक. इस कलेक्शन में सबसे ताजा है कॉन्फेडरेट एक्स132 हेलकैट बाइक. ये बाइक पूरे दक्षिण-पूर्वी एशिया में अकेले उन्हीं के पास है. कारों में उनके पास हमर एच2, ऑडी क्यू7 हैं. वे सिर्फ इनका कलेक्शन ही नहीं करते, रांची में अक्सर उन्हें इसकी सवारी करते देखा जा सकता है. सिर्फ गाड़ियां ही उनकी पसंदीदा नहीं, उनके दो पालतू कुत्ते लैब्रेडोर 'जारा' और एल्शेशियन 'सैम' के फोटो वे कई बार ट्वीट कर चुके हैं.

3.लव-मैरिज: अपनी बचपन की दोस्त साक्षी के साथ. दोनों रांची के डीएवी स्कूल में पढ़ा करते थे. दो साल के अफेयर के बाद उन्होंने 2010 में अपने एक दोस्त के देहरादून स्थित फार्म हाउस पर सगाई और फिर अगले ही दिन शादी की. अचानक हुई इस शादी से उनके फैन चौंक गए थे.

4.हेलिकॉप्टर शॉट: ये शॉट धोनी के ही नाम है. उन्होंने ही इसे इजाद किया. पैर के पास गिरती बॉल पर वे जबरदस्त प्रहार करते हैं, अपने बल्ले को हेलिकॉप्टर के पंखें की तरह घुमाकर. वे बताते हैं कि वे इस शॉट को अपने क्रिकेट के शुरुआती दौर से खेलते आ रहे हैं. हालांकि वे कहते हैं कि यह शॉट जितना आसान दिखता है, उतना है नहीं. जरा भी चूक होने पर पैर या पंजा चोट खा सकता है.

5.लंबे बाल छोटे क्यों किए? ये सभी जानते हैं कि कभी धोनी के बाल काफी बड़े हुआ करते थे, लेकिन उन्होंने उसे कटवा लिया. हालांकि ऐसा न करने की गुजारिश पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने खुले तौर पर की थी. धोनी ने इस बारे में एक बार कहा था कि उन्होंने ऐसा बॉलीवुड स्टार जॉन अब्राहम की तरह दिखने के लिए किया. बाद में उन्होंने बताया कि ऐसा उन्होंने पत्नी साक्षी के कहने पर किया.

6.सर्वकालिक सफल भारतीय कप्तान: उन्होंने अपने क्रिकेट करिअर में कई रिकॉर्ड तोड़े. वे 22 टेस्ट जीतकर सौरव गांगुली से ऊपर भारत के सबसे सफल कप्तान कहलाए. सौरव ने भी उन्हें भारत का सबसे सफल कप्तान बताया. वे एकदिवसीय मैचों के मामले में भारत के सबसे सफल कप्तान हैं.

7.क्रिकेट में ज्यादा रुचि नहीं: शुरुआत में धोनी क्रिकेट को लेकर ज्यादा सीरियस नहीं थे. उनका मन बैडमिंटन और फुटबॉल में ज्यादा लगता था. वे इन खेलों की क्लब और जिलास्तरीय टीम में सेलेक्ट भी हुए. वे गोलकीपिंग किया करते थे. उन्हें उनके कोच ने एक मैच में क्रिकेट खेलने के लिए भेज दिया, जबकि वे इस खेल के बारे में कुछ जानते भी नहीं थे. लेकिन उनकी विकेट कीपिंग ने कई लोगों को आकर्षित किया.

8.एक टिकट कलेक्टर की नौकरी: 1998 में धोनी बिहार की अंडर-19 क्रिकेट टीम का हिस्सा थे. उनकी टीम पंजाब के खिलाफ हार गई, लेकिन उनका प्रदर्शन सराहा गया. इसी के आधार पर उन्हें बिहार रणजी टीम में शामिल कर लिया गया. इसी दौरान उन्हें रेलवे में टिकट कलेक्टर की नौकरी मिली और खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर पोस्टिंग. परिवार की मदद के लिए उन्होंने 2001 से 2003 तक यह नौकरी की. 2003 और 2004 में उनकी अच्छी परफॉर्मेंस के चलते वे इंडिया-ए टीम में और उसके बाद इंडिया टीम में. आगे जो है, सब मिसाल है, सबकी जुबां पर.

9.सबसे ज्यादा व्यक्तिगत आयकर चुकाने वालों में से एक: पिछले दो वर्षों से झारखंड राज्य के वे सबसे बड़े आयकरदाता हैं और देश के प्रमुख लोगों में से एक. 2013 में उन्होंने 12 करोड़ रुपए आयकर के रूप में चुकाए. छह करोड़ सितंबर में और छह करोड़ दिसंबर में.

10.दूसरे सबसे बड़े ब्रांड एम्बेसेडर: वे इस समय 20 बड़े ब्रांड का विज्ञापन कर रहे हैं. इसमें रीबॉक, पेप्सी के प्रॉडक्ट शामिल हैं. वे शाहरुख खान के बाद सबसे ज्यादा विज्ञापन करने वाले सेलिब्रिटी हैं. शाहरुख के पास 21 ब्रांड हैं.

Sunday, 24 September 2017

Amazing facts in hindi


1.पहली बार चीनी भारत में ही बनाई गई थी.

2.फिलिपिन्स में पाया जाने वाला बोया पक्षी प्रकाश में रहने का इतना शौकीन होता है कि अपने घोंसले के चारो और जुगनु भरकर लटका देता है

3.नील आर्मस्ट्राँग ने सबसे पहले अपना बाँया पैर चँद्रमा पर रखा था और उस समय उनके दिल की धड़कन 156 बार प्रति मिनट थी.

4.धरती के गुरूत्वाकर्षण के कारण पर्वतों का 15,000 मीटर से ऊँचा होना संभव नही है.

5.सिगरेट लाइटर की खोज माचिस से पहले हुई थी.

6.विश्व में अभी भी 30 प्रतीशत लोग ऐसे है जिन्होंने कभी मोबाइल का प्रयोग नही किया.

7.रोम दुनिया का वो शहर है जिसकी आबादी ने सबसे पहले 10 लाख का आकड़ा पार किया था.

8..औसतन हर दिन 12 नव-जन्में बच्चे किसी ओर मां-बाप को दें दिए जाते हैं.

9.अगर एक बिच्छू पर थोड़ी सी मात्रा में भी शराब या रस डाल दिया जाए तो यह पागल हो जाएगा और खुद को डंक मार लेगा.

10.ज्यादातर विज्ञापनो में घड़ी पर 10 बज कर 10 मिनट का समय दिखाया जाया जाता है.

Interesting Fact about paint's

पेंट के बारे मैं जानकारी पेंट तरल पदार्थ होता है जो एक पतली परत के रूप में विभिन्न वस्तुओं के तल पर चढ़ाया जाता है। Anand singh पेंट...