Tuesday, 3 October 2017

amazing facts master criminal Natwarlal

कुख्यात ठग नटवरलाल के बारे में कुछ तथ्य जो आप शायद ही जानते होंगे।


इस विश्व में हर प्रकार की ऐसी घटना हो सकती है जिसके बारे में हम सोच भी नहीं सकते। आप लोगों ने एक मुहावरा तो सुना ही होगा “आँखों से काजल चुराना“। लेकिन ऐसा करते हुए किसी को नहीं देखा होगा। लेकिन एक ऐसा शख्स भी था जिसके लिए ये भी मुमकिन था। अगर उसे मौका मिला होता तो शायद वो दुनिया के सात अजूबे भी बेच देता। उसमे एक गज़ब का हुनर था। जिसे शायद अगर वो सही काम में लगता तो आज दुनिया में उसका कुछ और ही मुकाम होता। उसका नाम था “नटवर लाल“

By Anand Banger


नटवरलाल। नाम ही काफी है। जी हां, नटवरलाल का नाम ठगी का पर्यायवाची शब्द और मुहावरा बन गया है। सत्तर, अस्सी और नब्बे के दशकों में एक के बाद एक कई ठगी की घटनाओं को अन्जाम देकर नटवरलाल भारत का कुख्यात ठग बन गया। कानून की नजर में नटवर की गतिविधियां भले ही अपराध हों, लेकिन वह इसे एक समाजसेवा मानता था।

अपने जीवनकाल में करोड़ों रुपए ठगने वाले नटवर का कहना था कि वह लोगों से झूठ बोलकर पैसे मांगता है और लोग उसे देते हैं, इसमें उसका क्या कसूर है। यही नहीं, नटवरलाल का दावा था कि अगर सरकार इजाजत दे तो वह ठगी के माध्यम से भारत का विदेशी कर्ज उतार सकता है। हम आपको बताएंगे नटवरलाल के बारे में, जो अपनी ठगबुद्धि की वजह से कई दशकों तक भारत का मोस्ट वान्टेड मैन बना रहा।

1. नटवरलाल का वास्तविक नाम मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव था और वह पेशे से एक वकील था।

उसका जन्म सीवान जिले के जीरादेई गांव से 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित गांव बंगरा में हुआ था। अब नटवरलाल यहां दन्तकथाओं में याद किया जाता है।

2. उसने भारत की कई ऐतिहासिक धरोहरों को बेच दिया। जी हां, यह सच है।

नटवरलाल ने तीन बार ताजमहल, दो बार लाल क़िला और एक बार राष्ट्रपति भवन को बेच दिया। यही नहीं, एक बार तो उसने भारत के संसद भवन को भी बेच दिया था।

3. नटवरलाल को वेश बदलने में महारत हासिल थी। उसने एक बार राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद का फर्जी हस्ताक्षर कर ठगी की थी।

नटवरलाल उसके 52 ज्ञान नामों में से एक था। कहा जाता है कि नटवरलाल ने धीरूभाई अम्बानी, टाटा और बिरला घटना के उद्योगपतियों के अलावा सरकारी अधिकारियों से भी ठगी की थी।

4. नटवरलाल पकड़ा गया। उसे 113 साल की सजा हुई।

मोस्ट वान्टेड अपराधियों में की लिस्ट में शुमार नटवरलाल के खिलाफ 8 राज्यों में 100 से अधिक मामले दर्ज थे। वह अपने जीवनकाल में 9 बार गिरफ्तार हुआ, लेकिन प्रत्येक बार किसी न किसी तरह पुलिस की चंगुल से भाग निकला। अंतिम बार जब वह पुलिस की पकड़ से भागा, तब उसकी आयु 84 साल थी। 24 जून 1996 को उसे कानपुर जेल से एम्स(AIIMS) अस्पताल लाया जा रहा था। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पुलिस टीम को चकमा देकर वह भाग निकला। इस घटना के बाद उसे फिर कभी देखा नहीं जा सका।

5. मरने में भी कर ली ठगी।

नटवरलाल ने मरने का नाटक कर भी लोगों से ठगी की थी। वर्ष 2009 में नटवरलाल के वकील ने उसके खिलाफ दायर 100 मामलों को हटाने की याचिका दायर की थी। उसने दलील दी कि 25 जुलाई 2009 को नटवरलाल मर चुका है। लेकिन नटवरलाल के भाई का दावा है कि उसकी मौत करीब 13 साल पहले वर्ष 1996 में ही हो गई।

6. बॉलीवुड के नटवरलाल।

नटवरलाल के जीवन से प्रेरित होकर बॉलीवुड में एक फिल्म बनी, मिस्टर नटवरलाल। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में थे अमिताभ बच्चन। अभी हाल ही में राजा नटवरलाल नामक एक फिल्म बनी है, जिसमें मुख्य भूमिका निभाई है इमरान हासमी ने.

7. आपराधिक वारदातों को अन्जाम देने के बावजूद नटवरलाल के प्रशंसकों की संख्या कम नहीं थी।

बिहार में उसके गांव के लोगों की मांग थी कि यहां नटवरलाल के नाम एक स्मारक की स्थापना की जाए। यहां लोग मानते हैं कि नटवरलाल एक भला आदमी था और लोगों की मदद करता था। नटवरलाल से प्रभावित होकर कई लोग उसके शागिर्द बने। लेकिन कोई भी उसके सरीखा नहीं हुआ।

नटवर लाल ने वकालत पढ़ रखी थी। लेकिन उसका वकालत में मन नहीं लगा। वो तो कुछ और ही करना चाहता था तो उसने ठगी व चोरी का रास्ता चुन लिया। उसकी सबसे पहली चोरी 1000 रूपए कि थी। जो कि उसने अपने पडोसी के नकली हस्ताक्षर कर उनके बैंक खाते से निकलवाए थे। उसे तब यह ज्ञान हुआ कि वो किसी के भी जाली दस्तखत कर सकता है। बस फिर क्या था उसने इस हुनर का बखूबी उपयोग किया।

नटवरलाल को ज्यादा अंग्रेजी नहीं आती थी। लेकिन जितनी आती थी वो उसके लिए काफी थी। अगर और ज्यादा अंग्रेजी आती होती तो शायद भारत ही नहीं विदेशों में भी उसके कारनामों की कहानियां सुनाई जाती। एक बार उसके पड़ोस के गाँव में उस समय के राष्ट्रपति डा. राजेन्द्र प्रसाद आये हुए थे। नटवर लाल को उस समय डा. राजेंद्र प्रसाद से मिलने का मौका मिला।

नटवर लाल ने उनके सामने भी अपनी कला का प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति के भी हुबहू हस्ताक्षर कर के सबको हैरान कर दिया। डा. राजेंद्र प्रसाद नटवर लाल से काफी प्रभावित हुए। नटवर लाल ने उन्हें कहा कि यदि आप एक बार कहें तो मै विदेशियों को उनका कर्जा वापस कर उन्हें भारत का कर्जदार बना सकता हूँ। तब डा. राजेंद्र प्रसाद ने उसे समझाते हुए साथ चलने को कहा और नौकरी दिलवाने का भी आश्वासन दिया। पर नटवर को अब नौकरी कहाँ सुहाती थी। वो तो बस अपनी मन मर्जी करना चाहता था।

अब तो उसके हाथ ऐसा जादुई चिराग लग चुका था जिससे वो कुछ ऐसा करने वाला था जो कोई साधारण व्यक्ति सोच भी नहीं सकता। वो जादुई चिराग था “राष्ट्रपति के हस्ताक्षर”। जिनका प्रयोग कर उसने तीन बार ताजमहल, दो बार लाल किला और एक बार राष्ट्रपति भवन बेच दिया। वो इतने पर ही नहीं रुका, बढ़ता ही चला गया। आज के ज़माने में हम एक विषय के बारे में अक्सर चर्चा करते हैं कि फलाना मंत्री बिका हुआ है, फलाना अफसर बिक चुका है। लेकिन क्या कभी कोई सोच सकता था कि कोई मंत्रियों को ही बेच दे। नटवर लाल ने ऐसा कर दिखाया था। उसने संसद भवन को उसके 545 संसद सहित बेच दिया था।

नटवर लाल ने सिर्फ सरकार को ही नहीं अपितु धीरुभाई अम्बानी, टाटा और बिरला जैसे बड़े उद्योगपतियों को भी अपना शिकार बनाया। वैसे उसके ज्यादातर शिकार सरकारी कर्मचारी हुआ करते थे या फिर मध्यमवर्गीय परिवार के लोग। नटवर लाल अब एक बहुत बड़ा अपराधी बन चुका था। उस पर 8 राज्यों में 100 से ऊपर अपराधिक मामले दर्ज थे। 30 अपराध तो ऐसे थे जिसकी सजा मिल ही नहीं पायी थी।

वो अपने पूरे जीवनकाल में 9 बार पकड़ा गया था। अगर उसे मिली सजाओं को जोड़ा जाए तो उसे कुल 11 साल कि सजा हुयी थी। उसने जो सजा पूरी की वो 20 साल से भी कम की थी। इसका कारण था उसका नाटकीय ढंग से भाग जाना। वो जितने नाटकीय ढंग से पकड़ा जाता उससे भी ज्यादा नाटकीय तरीके से वो भागने में कामयाब हो जाता।

amazing facts about earthquake

AmazingWorldfact4you अब ले केर आया हे आप के लिए भुकम्प से जुडी कुछ जानकारी

By Anand Banger

नेपाल में 81 साल बाद इतना भयानक भूकंप आया है. भूकंप की असली वजह टेक्टोनिकल प्लेटों में तेज हलचल होती है, यही नहीं उल्का  प्रभाव और ज्वालामुखी विस्फोट, माइन टेस्टिंग और न्यूक्लियर टेस्टिंग की वजह से भी भूकंप आते हैं.

क्या संभव है भूकंप की भविष्यवाणी?

अभी तक वैज्ञानिक पृथ्वी की अंदर होने वाली भूकंपीय हलचलों का पूर्वानुमान कर पाने में असमर्थ रहे हैं। इसलिए भूकंप की भविष्यवाणी करना फिलहाल संभव नहीं है। वैसे विश्व में इस विषय पर सैकड़ों शोध चल रहे हैं।

भारत में ज्यादातर भूकंप टैक्टोनिक प्लेट में होने वाली हलचलों के कारण आते हैं क्योंकि भारत इसी के ऊपर बसा है, इसलिए खतरा और बढ़ जाता है। लेकिन इन हलचलों का आकलन संभव नहीं है, लेकिन शोध में वैज्ञानिकों ने पाया कि इस टैक्टोनिक प्लेट का हिस्सा आयरलैंड में सतह के करीब है।

शोध चल रहे हैं और हो सकता है कि भविष्य में टैक्टोनिक प्लेट में होने वाली हलचलों का पहले ही अंदाजा लगाने में वैज्ञानिक सफल हो जाएं। लेकिन इसके बावजूद भूकंप की भविष्यवाणी से फायदा यह होगा कि लोगों की जान बच जाएगी, लेकिन भवनों और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर को होने वाली क्षति को हम तब भी नहीं रोक पाएंगे।


दुनिया में नीतिगत स्तर पर दोनों दिशाओं में काम हो रहा है। एक पूर्व सूचना, दूसरे भवन और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट ऐसे बनाए जाएं कि भूकंप से होने वाली क्षति को कम से कम किया जा सके।


1. धरती चार परतों से बनी है- इनर कोर, आउटर कोर, मेंटल और क्रस्ट. क्रस्ट और ऊपरी मेंटल को लिथोस्फेयर कहा जाता है. लिथोस्फेयर 50 किलोमीटर की मोटी परत होती है. ये परत वर्गों में बंटी है और इन्हें टेक्टोनिकल प्लेट्स कहते हैं. जब इन टेक्टोनिकल प्लेटों में हलचल तेज होती है तो भूकंप आता है. यही नहीं उल्का के प्रभाव और ज्वालामुखी विस्फोट और माइन टेस्टिंग और न्यूक्लियर टेस्टिंग की वजह से भी भूकंप आते हैं.

2. अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड किया गया भूकंप 22 मई1960 को चिली में आया था. यह 9.5 मेग्नीट्यूड तीव्रता का भूकंप था.

3.  चिली के बाद अब तक का सबसे बड़ा भूकंप 28 मार्च 1964 में यूनाइटेड स्टेट्स में रिकॉर्ड किया गया था. ये 9.2 मेग्नीट्यूड का था, इससे प्रिंस विलियम साउंड, अलास्का का क्षेत्र काफी प्रभावित हुआ था.

4. क्या आपको मालूम है कि भूकंप से पहले नहरों, नालों और तालाबों में से अजीब सी खुशबू आने लगती है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पृथ्वी के नीचे की गैसें बाहर निकलने लगती हैं. यही नहीं ग्राउंड वाटर का तापमान भी भूकंप से पहले बढ़ने लगता है.

×
5. अलास्का सबसे ज्यादा भूकंप वाला राज्य और दुनिया का सबसे सिस्मीकली एक्टिव क्षेत्र है. इस क्षेत्र में करीब 7.0 मेग्नीड्यूड के भूकंप हर साल आते हैं. यही नहीं 14 साल में एक बार करीब 8 मेग्नीटयूड और इससे ज्यादा तीव्रता के भूकंप का आना आम बात है.

6. हर साल करीब लाखों भूकंप आते हैं. लेकिन इनकी तीव्रता कम होती है. शायद आपको नहीं मालूम होगा कि नेशनल अर्थक्वेक इंफोर्मेशन सेंटर हर साल करीब 20,000 भूकंप रिकॉर्ड करता है जिसमें से 100 भूकंप ऐसे होते हैं जिनसे नुकसान होता है.

7. शायद आप नहीं जानते होंगे कि भूकंप कुछ सेकेंड या कुछ मिनट तक रहता है. लेकिन अब तक के इतिहास में सबसे ज्यादा देर तक रहने वाला भूकंप 2004 में हिंद महासागर में आया था. यह भूकंप 10 मिनट तक रहा था.

8. 1556 में शांसी चीन में आया भूकंप अब तक का सबसे भयानक भूकंप था, जिसमें 830,000 लोग मारे गए थे.

9. भूकंप से जो ऊर्जा निकलती है वो 1945 में जापान में डाले गए परमाणु बम से निकली ऊर्जा से 100 गुना ज्यादा होती है.


10. भूकंप की तीव्रता मापने वाले रिक्टर स्केल का विकास अमेरिकी वैज्ञानिक चार्ल्स रिक्टर ने 1935 में किया था. रिक्टर स्केल पर प्रत्येक अगली इकाई पिछली इकाई की तुलना में 10 गुना अधिक तीव्रता रखती है. इस स्केल पर 2.0 या 3.0 की तीव्रता का भूकंप हल्का होता है, जबकि 6.2 की तीव्रता का मतलब शक्तिशाली भूकंप होता है.

विभिन्न रिक्टर स्केलों पर भूकंप
1.- रिक्टर स्केल के अनुसार 2.0 की तीव्रता से कम वाले भूकंपीय झटकों की संख्या रोजाना लगभग आठ हजार होती है जो इंसान को महसूस ही नहीं होते।

2.- 2.0 से लेकर 2.9 की तीव्रता वाले लगभग एक हजार झटके रोजाना दर्ज किए जाते हैं, लेकिन आम तौर पर ये भी महसूस नहीं होते।

3.- रिक्टर स्केल पर 3.0 से लेकर 3.9 की तीव्रता वाले भूकंपीय झटके साल में लगभग 49 हजार बार दर्ज किए जाते हैं, जो अक्सर महसूस नहीं होते, लेकिन कभी-कभार ये नुकसान कर देते हैं।

4.- 4.0 से 4.9 की तीव्रता वाले भूकंप साल में लगभग 6200 बार दर्ज किए जाते हैं। इस वेग वाले भूकंप से थरथराहट महसूस होती है और कई बार नुकसान भी हो जाता है।

5.- 5.0 से 5.9 तक का भूकंप एक छोटे क्षेत्र में स्थित कमजोर मकानों को जबर्दस्त नुकसान पहुंचाता है जो साल में लगभग 800 बार महसूस होता है।

6.- 6.0 से 6.9 तक की तीव्रता वाला भूकंप साल में लगभग 120 बार दर्ज किया जाता है और यह 160 किलोमीटर तक के दायरे में काफी घातक साबित हो सकता है।

7.- 7.0 से लेकर 7.9 तक की तीव्रता का भूकंप एक बड़े क्षेत्र में भारी तबाही मचा सकता है और जो एक साल में लगभग 18 बार दर्ज किया जाता है।

8.- रिक्टर स्केल पर 8.0 से लेकर 8.9 तक की तीव्रता वाला भूकंपीय झटका सैकड़ों किलोमीटर के क्षेत्र में भीषण तबाही मचा सकता है जो साल में एकाध बार महसूस होता है।

9.- 9.0 से लेकर 9.9 तक के पैमाने का भूकंप हजारों किलोमीटर के क्षेत्र में तबाही मचा सकता है, जो 20 साल में लगभग एक बार आता है। दूसरी ओर 10.0 या इससे अधिक का भूकंप आज तक महसूस नहीं किया गया।


amaging Fact about Rajni sir

रजनी सर के बारे amazing facts

Superstar रजनी sir का कोई धांसू डायलाग हो या एक्शन सीन रजनी sir  की हर अदा लोगो को खूब भाति है, कुछ ही दिनों पहले आई उन की फिल्म “कबाली” के ट्रेलर ने ही यूट्यूब पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए है। और फ़िल्म ने तो ने जाने कितने रिकॉर्ड तोड़े है। कभी कंडक्टर की नौकरी करने वाले इस शख्स का स्टाइल आज भी फेमस है और उनकी फिल्मे हर बार कोई न कोई रिकॉर्ड बना ही देती है। तो आइये जानते है साउथ के गॉड फादर रजनीकांत से जुड़े कुछ तथ्य ” Amazing Facts SUPERSTAR Rajnikant”

1. रजनीकांत का जीवन शुरू से ही मुश्किल भरा था क्योंकि, मात्र 5 वर्ष की उम्र में ही उन्होंने अपनी माँ को खो दिया था।

2. बहुत कम लोगो को पता है की रजनीकांत का असली नाम शिवाजी रॉव गायकवाड़ हे ।

3.  रजनीकांत ने युवावस्था में ही “कारपेंटर” फिर “कुली” और फिर  वे “बी.टी.एस में बस कंडक्टर” का काम कर चुके है।

4. एक कंडक्टर के तौर पर भी उनका अंदाज़ किसी स्टार से कम नहीं था। वो अपनी अलग तरह से टिकट काटने और सीटी मारने की शैली को लेकर यात्रियों और दुसरे बस कंडक्टरों के बीच फेमस थे। और आज भी उनका हर स्टाइल बहुत फेमस है।

5. रजनीकांत ने अपने करियर की शरुआत अद्यार फिल्म इंस्टिट्यूट में दाखिला ले कर की थी।

6. एक बार एक नाटक के दौरान उस समय के मशहूर फिल्म निर्देशक “के. बालाचंदर”  की नज़र रजनीकांत पर पड़ी और वो रजनीकांत से इतना प्रभावित हुए कि वहीँ उन्हें अपनी फिल्म में एक चरित्र निभाने का प्रस्ताव दे डाला| यही से उनके करियर की शुरुआत हुई थी।

7. उनकी पहली फिल्म का नाम “अपूर्व रागांगल” था।

8. रजनीकांत पहले विलेन के किरदार करते थे।

9. रजनीकांत “के. बालाचंदर” को अपना गुरु मानते हैं पर उन्हें फिल्मो में पहचान “एस.पी मुथुरामन ” की फिल्म “चिलकम्मा चेप्पिंडी” से मिली थी।

10. रजनीकांत बहुत लचीले है उन्हें मोच या नसों में खिंचाव जैसी तकलीफे कम ही होती है।

11. रजनीकांत की पहली सफल फिल्म “बिल्ला” थी जो अमिताभ बच्चन की “डॉन” फिल्म की रीमेक थी।

12. रजनीकांत बहुत सीधे इंसान है वे दूसरे सफल लोगों से विपरीत असल जिंदगी में धोती-कुर्ता पहनना ही पसंद करते है। उन्हें अपना गंजा सर भी छुपाना अच्छा नहीं लगता है।

13. दक्षिण भारत में उनके नाम से उनके प्रशंशकों ने एक मंदिर भी बनाया है|

14. “मुथु” नामक फिल्म तमील की पहली फिल्म थी जो जापान में दिखाई गई थी उस फिल्म के स्टार भी रजनीकांत ही थे।

15. रजनीकांत मराठी फैमिली से ताल्लुक रखते है लेकिन उन्होंने एक भी मराठी फिल्म नहीं बनाई है

16. रजनीकांत असल ज़िन्दगी में बहुत दयालु है इतने की उनके पास कोई भी व्यक्ति मदद मांगने आता है वे उसे खाली हाथ नहीं भेजते। शायद यही वजह है कि वह साउथ के गॉड फादर है।

17. रजनीकांत रोबोट-2 जैसी फिल्म में काम कर रहे है जबकि उनकी उम्र 65 साल से भी ज़्यादा है उनका यही अंदाज लोगों के दिलों पर राज करता है।

18. एक समय ऐसा भी था जब एक बेहतरीन सुपरस्टार होने के बावजूद उन्हें कई वर्षों तक नज़रंदाज़ किया जाता रहा और कई फिल्मों से निकाला भी गया था।

19. रजनीकांत तमील,हिंदी,मलयालम और तेलुगु फिल्मो के साथ-साथ बंगाली फिल्म भी कर चुके है।

20. एशिया में जैकी चैन के बाद सबसे ज़्यादा भुगतान वाले अभिनेता हैं। उनके लिए शिवाजी (2007) में 26 करोड़ रूपये का भुगतान किया गया था ।

21. रजनीकांत और कमल हसन की जोड़ी बहुत लोकप्रिय हुई दोनों अब तक 18 फिल्मों  में एक साथ काम कर चुके है ।

22. आप यकीन नहीं करेंगे लेकिन रजनीकांत की एक फिल्म “बाबा” जब फ्लॉप हुई थी तब रजनी ने प्रोड्यूसर को उन पैसो का पूरा भुगतान किया था।

23. 2007 में रजनीकांत की सुपरहिट हॉरर फिल्म “चंद्रमुखी” तुर्किश और जर्मन भाषा में भी डब हुई थी। इस फिल्म ने विदेशो में भी धमाल मचाया था।

24. रजनीकांत की “रोबोट” फिल्म उस समय तक की सबसे महंगी फिल्म थी।

25. रोबोट तमील की पहली फिल्म है जिसे सन् 2010 में  IMDB की टॉप 50 फिल्मो में शामिल किया गया था।

26. रजनीकांत ने 2007 में आयी फ़िल्म शिवाजी के लिए 26 करोड़ लिए थे, उस समय जैकी चैन के बाद रजनीकांत ही एशिया के सबसे महंगे अभिनेता थे।

27. आपको शायद ही पता होंगा की रजनीकांत एक्टर के साथ-साथ प्रोड्यूसर और स्क्रीनराइटर भी है।

28. रजनीकांत को क्रिकेट, फुटबॉल और बास्केटबॉल बहुत पसंद है आपने उन्हें कई बार स्टेडियम में दर्शक के तौर पर भी देखा होंगा।

29. आपने “कोलावेरी डी” गाना तो सुना ही होंगा इसे गाने वाले “धनुष” रजनीकांत के दामाद है। आपको बता दे की इस गाने ने यूट्यूब पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।

30. वैसे रजनीकांत को कई अवार्ड मिले है लेकिन सन् 2000 में रजनीकांत को पद्म भुषण और सन् 2016 में पद्म विभूषण देकर सम्मानित किया जा चूका है। और उनके फैंस चाहते है कि उन्हें “भारत रत्न” भी दिया जाए।

Monday, 2 October 2017

amazing fact about ISRO

भारतीय स्पेस एजेंसी ” इसरो ” से जुड़ी कुछ  बातें जो आपका सीना 56 इंच का कर देगीं।

1962 में जब भारत सरकार द्वारा भारतीय राष्‍ट्रीय अंतरिक्ष अनुसंधान समिति (इन्‍कोस्‍पार) का गठन हुआ तब भारत ने अंतरिक्ष में जाने का निर्णय लिया। कर्णधार, दूरदृष्‍टा डॉ. विक्रम साराभाई के साथ इन्‍कोस्‍पार ने ऊपरी वायुमंडलीय अनुसंधान के लिए तिरुवनंतपुरम में थुंबा भूमध्‍यरेखीय राकेट प्रमोचन केंद्र (टर्ल्‍स) की स्‍थापना की।

इसरो भारत की राष्ट्रीय स्पेस एजेंसी है जिसका उद्देश्य भारत के लिए अंतरिक्ष संबंधी तकनीक उपलब्ध करवाना है। इसरो की वजह से भारत उन छहः देशों में शामिल है जिसमें सेटलाइट बनाने और उन्हें लांच करने की क्षमता है।

By Anand Banger

1. इसरो की स्थापना डॉक्टर विक्रम साराभाई द्वारा वर्ष 1969 में स्वतंत्रता दिवस के दिन की गई थी। उन्हें भारत के स्पेस प्रोग्राम का जनक कहा जाता है।

2. इसरो का हेड क्वाटर बेंगालूरू में है और देशभर में इसके कुल 13 सेंटर हैं।

3. इसरो में लगभग 17 हज़ार वैज्ञानिक काम करते है। आपको जानकर हैरानी होगी कि कई वैज्ञानिको ने अपना पूरा जीवन इसरो को समर्पित कर दिया और आजीवन विवाह नही करवाया।

4. ISRO का Full Form है – Indian Space Research Organization. हिंदी में इसे ‘भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन’ कहते है।

5. आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत का अंतरिक्ष विभाग पहले भारत के परमाणु विभाग के अंर्तगत हुआ करता था, पर अंतरिक्ष विभाग का काम बहुत ज्यादा था और इसलिए वर्ष 1969 में इसे इसरो के नाम से अलग संस्था बना दिया गया।

6. अक्तूबर 2016 तक इसरो 100 से भी ज्यादा देशी और विदेशी सेटलाइट लांच कर चुका है। विदेशी सेटेलाइटस में कई अमेरिका और रूस जैसे बड़े देशों के भी है। विदेशी सेटेलाइट लांच करने से इसरो को 700 करोड़ रूपए से भी ज्यादा की कमाई हुई है।

7. चंद्रयान-1 अभियान के तहत इसरो ने एक मानवरहित यान को रिसर्च के लिए चांद की कक्षा में भेजा था।

8. चंद्रयान 22 अक्तूबर 2008 को सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से छोड़ा गया और चांद तक पहुँचने में इसे करीब 5 दिन लगे और चांद की कक्षा में स्थापित होने के लिए इसे 15 दिन का समय लगा।

9. वैज्ञानिकों का मानना था कि चंद्रयान-1 2 साल तक काम करता रहेगा, परंतु दुर्भाग्य 10 महीने बाद ही अगस्त 2009 को चंद्रयान से संपर्क टूटने के बाद ही इस मिशन का अंत हो गया। पर अच्छी बात यह रही कि इन दस महीनो में ही चंद्रयान ने अपना 95% काम पूरा कर लिया था।

10. आपको जानकर खुशी होगी कि चंद्रयान-1 की वजह से ही भारत चांद पर पानी खोज़ने वाला पहला देश बन गया है। चंद्रयान ने चांद पर मौजूद चट्टानों पर पानी होने के पुख्ता सबूत भेजे थे जिसे दुनिया की बाकी अंतरिक्ष एजेंसियों ने भी माना।

11. मंगलयान मिशन के तहत इसरो ने 5 नवंबर 2013 को मंगल ग्रह की और एक उपग्रह भेजा था जो 298 दिन की यात्रा के बाद 24 सितंबर 2014 को मंगल की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित हो गया।

12. मंगलयान के मंगल पर पहुंचने के साथ ही भारत पहले ही प्रयास में मंगल में पहुँचने वाला पहला देश बन गया। इससे पहले किसी भी देश का पहला मंगल अभियान कामयाब नही हुआ था।

13. भारत मंगल ग्रह पर पहुँचने वाला एशिया का पहला देश भी है क्योंकि इससे पहले चीन और जापान अपने मंगल अभियान में असफल रहे थे।

14. राकेट वो यान होता है जिससे उपग्रहों को छोड़ा जाता है, इसरो के पास दो प्रमुख राकेट हैं- PSLV और GSLV.

15. PSLV छोटे आकार के हलके उपग्रहों को छोड़ने के लिए प्रयोग किया जाता है। अब तक 70 से ज्यादा उपग्रह PSLV द्वारा छोड़े जा चुके है।

16. PSLV की सहायता से 28 अप्रैल 2008 को एक साथ 10 उपग्रह छोड़े गए थे और 22 जून 2016 को एक साथ 20 उपग्रह इसने पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किए।


17. GSLV भारी किस्म के उपग्रहो को पृथ्वी से 36 हज़ार किलोमीटर की ऊँचाई पर स्थापित करने के लिए उपयोग किया जाता है।

amazing world Facts about Winter

सर्दी के मौसम से जुड़े कुछ ऱोचक तथ्य


सर्दी का मौसम आ चुका है और दुनिया कई इलाकों में कड़ाके की ठंड भी पढ़ने लगी है। और इसीलिए आज हम ले कर आये है सर्दी के मौसम से जुड़े कुछ ऱोचक तथ्य।

1. सर्दी के मौसम में सूर्य आम मौसम के मुकाबले थोड़ा सा बड़ा दिखाई पड़ता है।

2. सर्द के मौसम में गिरने वाली बर्फ सफ़ेद नहीं होती है बल्कि वह पारदर्शी होती है।

3. सन् 1998-1999 के सीजन में वाशिंगटन के इलाको में रिकॉर्ड 1,140 इंच बर्फ दर्ज की गई थी।

4. माना जाता है कि सर्दियों का मौसम 1 दिसम्बर से शुरू होता है।

5. ठंड के मौसम में पृथ्वी सूर्य के सबसे करीब होती है।

6. आपको बता दे की 2 जनवरी सन् 2017 को पृथ्वी सूर्य के सबसे करीब होंगी।

7. इस दिन पृथ्वी सूर्य से दूसरे दिन के मुकाबले करीब 3.1 मिलियन मील करीब होंगी।

8. सर्दियों के मौसम में गर्मियों के मुकाबले राते ज़्यादा बड़ी होती है।

9. सर्दियों का मौसम,गर्मियों के मौसम के मुकाबले करीब 5 दिन छोटा होता है।

10) सर्दियों के मौसम में पृथ्वी 1 किलोमीटर प्रतिसेकंड ज़्यादा की रफ़्तार से घूमती है।

11. अमेरिका में सर्दी के मौसम में ठंड से होने वाली मौते गर्मियों के मौसम में गर्मि से होने वाली मौतों से दुगनी होती है।

12. एक स्टडी में यह साबित्त हुआ है कि मर्दो को औरते सर्दी के मौसम में ज़्यादा आकर्षित लगती है।

13. साल का सबसे छोटा दिन भी सर्दियों के मौसम में ही होता है।

14. Guinness Book Of World Record द्वारा सन् 1887 की 15 इंच चौड़ी और 8 इंच मोटी Snowflake अब तक की सबसे बड़ी Snowflake देखी गई है।

15. सर्दियों के मौसम में यौन उत्तेजना कम होती है।

16. Chionophobia नामक एक बिमारी है जिसमे लगातार बर्फ से घिरे हुए होने पर बर्फ से डर लगने लगता है।

17. न्यूज़ीलैंड में एक “Weta freezes” नामक कीड़ा होता है जो सर्दियों में पूरी तरह सख्त हो जाता है।

18. सर्दियों के मौसम में गूगल पर पोर्न,बूब्स आदि शब्द गर्मियों के मुकाबले कम सर्च होते है।


19. सन् 1999 में अब तक का सबसे बड़ा Snowman बनाया गया था वह करीब 113 फुट ऊँचा था।

20. आज भी कई लोग सर्दियों के आते ही अपना नाम बदलकर अपने पूर्वजो का नाम रख लेते है।

Sunday, 1 October 2017

Mahatma Gandhi amazing facts in Hindi

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी amazing facts


Mahatma Gandhi

आप उन्हें बापू कहो या महात्मा दुनिया उन्हें इसी नाम से जानती हैं। अहिंसा और सत्याग्रह के संघर्ष से उन्होंने भारत को अंग्रेजो से स्वतंत्रता दिलाई। उनका ये काम पूरी दुनिया के लिए मिसाल बन गया। वो हमेशा कहते थे बुरा मत देखो, बुरा मत सुनो, बुरा मत कहो, और उनका ये भी मानना था की सच्चाई कभी नहीं हारती। इस महान इन्सान को भारत ने राष्ट्रपिता घोषित कर दिया। उनका पूरा नाम था ‘मोहनदास करमचंद गांधी‘ – Mahatma Gandhi –

Mahatma Gandhi

पूरा नाम  – मोहनदास करमचंद गांधी
जन्म       – 2 अक्तुंबर १८६९
जन्मस्थान – पोरबंदर (गुजरात)
पिता       – करमचंद
माता       – पूतळाबाई
शिक्षा      – १८८७ में मॅट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण। १८९१ में इग्लंड में बॅरिस्टर बनकर वो भारत लोटें।
विवाह     – कस्तूरबा ( Mahatma Gandhi Wife Name – Kasturba Gandhi )

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी amazing facts

महात्मा गांधी का जन्म पोरबंदर इस शहर गुजरात राज्य में हुआ था। गांधीजीने ने शुरवात में काठियावाड़ में शिक्षा ली बाद में लंदन में विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद वह भारत में आकर अपनी वकालत की अभ्यास करने लगे। लेकिन सफल नहीं हुए। उसी समय दक्षिण अफ्रीका से उन्हें एक कंपनी में क़ानूनी सलाहकार के रूप में काम मिला।

वहा महात्मा गांधीजी लगभग 20 साल तक रहे। वहा भारतीयों के मुलभुत अधिकारों के लिए लड़ते हुए कई बार जेल भी गए। अफ्रीका में उस समय बहुत ज्यादा नस्लवाद हो रहा था। उसके बारे में एक किस्सा भी है। जब गांधीजी अग्रेजों के स्पेशल कंपार्टमेंट में चढ़े उन्हें गांधीजी को बहुत बेईजत कर के ढकेल दिया।

वहा उन्होंने सरकार विरूद्ध असहयोग आंदोलन संगठित किया। वे एक अमेरिकन लेखक हेनरी डेविड थोरो लेखो से और निबंधो से बेहद प्रभावित थे। आखिर उन्होंने अनेक विचारो ओर अनुभवों से सत्याग्रह का मार्ग चुना, जिस पर गांधीजी पूरी जिंदगी चले। पहले विश्वयुद्ध के बाद भारत में ‘होम रुल’ का अभियान तेज हो गया।

1919 में रौलेट एक्ट पास करके ब्रिटिश संसद ने भारतीय उपनिवेश के अधिकारियों को कुछ आपातकालींन अधिकार दिये तो गांधीजीने लाखो लोगो के साथ सत्याग्रह आंदोलन किया। उसी समय एक और चंद्रशेखर आज़ाद और भगत सिंह क्रांतिकारी देश की स्वतंत्रता के लिए हिंसक आंदोलन कर रहे थे। लेकीन गांधीजी का अपने पूर्ण विश्वास अहिंसा के मार्ग पर चलने पर था। और वो पूरी जिंदगी अहिंसा का संदेश देते रेहे।
1. महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) जन्म से बहादुर और बोल्ड नेता नहीं थे। बल्कि उन्होंने अपनी आत्मकथा में स्वयं लिखा है कि बचपन में वह इतने शर्मीले थे वह स्कूल से भाग जाते थे ताकि उन्हें किसी से बात न करनी पड़े।

2. संयुक्त राष्ट्र ने गांधी जी के जन्म दिन 2 अक्टूबर को विश्व अहिंसा दिवस (world non-violence day) घोषित किया है।

3. महात्मा गांधी को महात्मा की उपाधि रवीन्द्र नाथ टैगोर ने दी थी और रवीन्द्र नाथ टैगोर को गुरुदेव की उपाधि गांधी जी ने दी थी।

4. सन 1930 में उन्हें अमेरिका की टाइम मैगजीन ने “Man Of the Year” का पुरुस्कार दिया था।



5. महात्मा गांधी अपने जीवन में कभी अमेरिका नहीं गए। और ना ही कभी एयर प्लेन में बैठे।

6. गांधीजी चाहते तो भगत सिँह की फांसी रोक सकते थे पर कई लोगों का यह मानना है कि गांधीजी ने भगत सिंह के केस पर कभी गंभीरता दिखाई ही नहीं।

7. सन 1931 की इंग्लैंड यात्रा के दौरान गांधी जी ने पहली बार रेडियो पर अमेरिका के लिए भाषण दिया। रेडियो पर उनके पहले शब्द थे “क्या मुझे इस माइक्रोफोन के अंदर बोलना पड़ेगा?” “Do I have to speak into this thing?”

8. एक बार गांधी जी को टिकट होने के बावजूद एक अंग्रेज और टिकट कलेक्टर ने “काला” होने के कारण ट्रेन से धक्का मार कर उतार दिया था। यह उनका किसी अंग्रेज के साथ सबसे कड़वा अनुभव था।



9. एक बार गांधी जी का जूता चलती ट्रेन में से नीचे गिर गया। उन्होंने तुरंत अपना दुसरा जूता भी उतार कर ट्रेन फेंक दिया। पूछने पर उन्होंने कहा “एक जूता न तो मेरे काम आएगा न ही उसके जिसे मेरा दूसरा जूता मिलेगा। कम से कम अब वह आदमी तो दोनों जूते पहन सकेगा जिसे मेरे दोनों जूते मिलेंगे”।

10. गांधी जी ने जब अपनी क़ानून की पढ़ाई ख़त्म कर इंग्लैंड में वकालत शुरू की तो वह पूरी तरह असफल साबित हुए। यहां तक कि अपने पहले केस में उनकी टांगें काम्पने लगीं थी और वह पूरी बहस किये बिना ही बैठ गए थे और केस हार गए।

11. दक्षिण अफ्रीका में वह बहुत सफल वकील बने और उनकी आमदनी दक्षिण अफ्रीका में 15000 डॉलर सालाना तक हो गई थी। जरा सोचिये, 99% भारतीयों की सालाना आय आज भी इससे कम है !

12. महात्मा गांधी को “राष्ट्रपिता” (rashtrapita) की उपाधि सुभाष चन्द्र बोस ने दी थी।

13. महात्मा गांधी ने अपनी आत्मकथा गुजराती में लिखी थी।



14. गांधी अपनी पत्नी से अक्सर मारपीट करते थे। उन्होंने दशकों तक उनके साथ शारीरिक संबंध भी नहीं रखे।

15. जब गांधी के पिता अपने जीवन की अंतिम सांसें ले रहे थे, तब भी गांधी सेक्स में लीन थे। उन्होंनें अपने आश्रम में रहने वाली दो ब्रिटिश महिलाओं से शादी की थीं।

16. गांधी को अपनी फोटो खींचा जाना बिल्कुल पसंद नहीं था, लेकिन आज़ादी की लड़ाई दौरान वह अकेले शख्स थे, जिनकी फोटो सबसे ज्यादा ली गई थी।

17. गांधी जी को सम्मान देने के लिए एप्पल के संस्थापक स्टीव जॉब्स गोल चश्मा पहनते थे।

18. गांधी अपने दोस्त हिटलर को पत्र लिखते थे और उनका समर्थन भी करते थे।

19. गांधी जी स्वदेशी के बहुत कट्टर समर्थक थे, किन्तु उनका पहला डाक टिकट स्विट्जरलैंड में छपवाया गया था।

20. गांधी जी अपने नकली दांत अपनी धोती में बाँध कर रखते थे। वह उन्हें केवल खाना खाते समय ही लगाया करते थे।

21. गांधी जी को दो चीज़ों की बहुत चिंता रहती थी। पहली उनकी हैंडराइटिंग और दूसरी मसाज कराना। उन्हें दूसरों से मसाज कराना बहुत अच्छा लगता था।

22. गांधी अपनी 12 वर्षीय भतीजी और एक अन्य महिला के साथ ‘न्यूड’ सोते थे। इस पर गांधी जी का तर्क था कि वे अपनी मर्दानगी को नियंत्रित करने के लिए ऐसा करते थे।

23. गांधी के बेटे ने उन्हें छोड़ दिया था और इस्लाम धर्म अपना लिया था।

24. जिस अंग्रेजी सरकार के खिलाफ गांधीजी ने आंदोलन किया उसी अंग्रेजी सरकार ने महात्मा गांधी की मौत 21 साल बाद उनके सम्मान में स्टांप जारी किया था।

25. 1999 में गांधी जी को Times Magzine द्वारा Albert Einstein के बाद 19वीं सदी का दूसरा सबसे प्रभावशाली व्यक्ति चुना गया।

26. स्वतंत्रता दिवस की रात गांधी जी नेहरू जी का भाषण सुनने के लिए मौजूद नहीं थे, उस दिन गांधी जी उपवास पर थे।

27. भारत की स्वंत्रता प्राप्ति के पश्चात कुछ पत्रकार गाँधी जी के पास आए और उनसे अंग्रेजी में बात करने लगे. मगर गाँधी जी ने सभी को रोका और कहा कि, “मेरा देश अब आजाद हो गया है, अब मैं हमारी हिन्दी भाषा ही बोलूँगा।

28. अपनी मौत से एक दिन पहले महात्मा गांधी Congress Party को खत्म करने पर विचार कर रहे थे।

29. गांधी जी को जीवन में 5 बार नोबल पुरूस्कार के लिए नामांकित किया गया था। किन्तु 1948 में पुरूस्कार मिलने से पहले ही उनकी हत्या हो गई। फलस्वरूप नोबल कमेटी ने पुरुस्कार उस साल किसी को भी नहीं दिया।

29. गांधी जी को जीवन में 5 बार नोबल पुरूस्कार के लिए नामांकित किया गया था। किन्तु 1948 में पुरूस्कार मिलने से पहले ही उनकी हत्या हो गई। फलस्वरूप नोबल कमेटी ने पुरुस्कार उस साल किसी को भी नहीं दिया।

30. गांधी जी समय के बेहद पाबंद थे। उनकी कुछ संपत्ति में से एक, एक डॉलर की घड़ी थी। 30 जनवरी, 1948 को जिस दिन गाँधी जी की हत्या कर दी गई थी, वे बस इसलिए परेशान थे की एक नियमित प्रार्थना सभा के लिए वे दस मिनट देरी से आ रहे थे।

31. मूंगफली खाने के बाद गोडसे ने गांधी को एक के बाद एक तीन गोलियां मारी थी। अंतिम समय में गांधीजी के मुंह से निकला, “राम…..रा…..म.”

32. गांधी जी की मृत्यु पर पंडित नेहरु जी ने रेडियो द्वारा राष्ट्र को संबोधित किया और कहा “राष्ट्रपिता अब नहीं रहे“।

33. जिस वाहन में 1948 में महात्मा गांधी को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया था वही वाहन सन 1997 में मदर टेरेसा की अंतिम यात्रा के लिए इस्तेमाल किया गया था।

34. गांधी जी की शवयात्रा को आजाद भारत की सबसे बड़ी शवयात्रा कहा गया था। करीब दस लाख लोग साथ चल रहे थे और करीब 15 लाख लोग रास्ते में खड़े थे। यहां तक की लोग खंभो पर भी चढ़ गए थे।

Amazing Facts About India in Hindi

भारत के आश्चर्यजनक तथ्य –
भारत के आश्चर्यजनक तथ्य 

By Anand Banger

1. भारत, दुनिया की सबसे प्राचीन और विकसित सभ्यताओ वाला देश है.

2. तक़रीबन 17 वी शताब्दी तक भारत दुनिया का सबसे अमीर देश था.

3. कुम्भ मेले में आने वाले सभी धर्म के लोगो की संख्या इतनी अधिक होती है की उन्हें अंतरिक्ष  में से भी देखा जा सकता है.

4 .चाय भारत का राष्ट्रिय पेय है.

5. भारत का नाम “इंडस” नदी से लिया गया है.

6. इंडस घाटी की सभ्यता दुनिया की सबसे प्राचीन सभ्यता मानी जाती है.

7. दुनिया में वाराणसी आज एक सबसे प्राचीन और सबसे विकसित सिटी के रूप में जानी जाती है.

8. किसी भी देश की तुलना में भारत में सबसे ज्यादा मस्जिद है. (तक़रीबन 300000 मस्जिद है).

9. मुस्लिम जनसँख्या की लिहाज से भारत तीसरे नंबर पर है.

10. वैटिकन सिटी और मक्का को देखने जितने लोग आते है, उन दोनों को मिलाकर उससे भी ज्यादा लोग तिरुपति बालाजी मंदिर और काशी विश्वनाथ मंदिर देखने आते है.

11. भारत ने ही जीरो “0” की खोज की है.

12. भारत में हर 12 साल में एक बार कुम्भ मेले का आयोजन किया जाता है, जहा सभी धर्म के लोग एकत्रित होते है, इस लिहाज से यह दुनिया का सबसे बड़ा मेला है.

13.  तक्षशिला को दुनिया की पहली यूनिवर्सिटी माना जाता है, जिसे 700 BC में शुरू किया गया था.

14. आज विद्यार्थियों की संख्या को देखते हुए लखनऊ की द सिटी मोंटेसरी स्कूल दुनिया की सबसे बड़ी स्कूल है. उस स्कूल में तक़रीबन 45000 बच्चे पढ़ते है.

15. भारतीयों रेलवे तक़रीबन 1.3 लाख लोगो को रोजगार दे रही है. जो किसी भी एक देश की जनसँख्या से कई ज्यादा है.

16. भारत में हर साल जन्म लेने वाले नच्चो की संख्या भी ऑस्ट्रेलिया और दुसरे देशो से ज्यादा है.

17. विश्व में सबसे ज्यादा इंग्लिश बोलने वाले लोग भारत में ही है.

18. एक अनुमान के अनुसार दुनिया का तक़रीबन 25% वर्कफोर्स अगले साल से भारत में ही निर्मित किया जायेंगा.

19. भारत का पहला राकेट साइकिल और पहली सॅटॅलाइट बैल गाड़ी पर लायी गयी थी.

20. भारत का बजट शक्तिशाली न होने के बावजूद भी भारतीय स्पेस प्रोग्राम दुनिया के टॉप 5 स्पेस प्रोग्राम में शामिल है.

21. भारत में लद्दाख के लेह के पास स्थित एक चुम्बकीय पहाड़ी एक गुरुत्वाकर्षण पहाड़ी के समान है। वह पहाड़ी आसानी से कारो को अपनी तरफ खींचती है और ऊपर चढाने में सहायता करती है।

22. हमने ही मापक की खोज की थी।

23. भारत में ही शैम्पू की खोज हुई है।

24. तीन अलग-अलग प्रारूपो में विश्व चैंपियनशिप जीतने वाले विश्वनाथन आनंद दुनिया के पहले खिलाडी है, वे नाकआउट, टूर्नामेंट और मैच में यह उपलब्धि हासिल की है।

25. चेस का अविष्कार भारत में ही हुआ था।

26. हमारे शर्ट के बटन की खोज भी भारत में ही हुई थी।

27. हीरा खनन की शुरुवात भी भारत में ही हुई।

28. और चंद्रमा पर पानी भी सबसे पहले भारत ने हि खोजा था।

29. 2014 के चुनाव में तक़रीबन 54 करोड़ से भी ज्यादा लोगो ने वोटिंग की थी- जो USA, UK. आस्ट्रलिया और जापान की सांघिक जनसँख्या से भी ज्यादा है.

30. 2004 में, 200 महिलाओ ने कानून को अपने हातो में लेकर और सब्जी काटने का चाकू और लालमिर्च लेकर कोर्ट आई थी और एक सीरियल रेपिस्ट का मर्डर भी किया था. जिसका नाम अक्कू यादव था. उस समय हर-एक महिला को मर्डर का जिम्मेदार ठहराया गया था.

31. इंग्लिश कलाकार सर बेन किंग्सले का जन्म नाम कृष्णा पंडित भांजी है और वे भारतीय मूल के ही है.

32. भारत के महाराष्ट्र में स्थित लोनर सरोवर भारत में खारे पानी का सबसे बड़ा सरोवर है.

33. भारत के शनि शिंगनापुर में लोग बिना दरवाजो के अपने घरो में रहते है। क्योकि उनका ऐसा मानना है की जो भी शनि शिंगनापुर से चोरी करता है उसे शनि भगवान् बड़ी से बड़ी सजा देते है। यहाँ तक की शनि शिन्ग्नापुर में कोई पुलिस स्टेशन भी नही है।

34. 1986 तक, सरकारी तौर पर सिर्फ और सिर्फ भारत में ही हीरा पाया गया था।

35. भारत में डॉलफिन को बैन किया हुआ था, ये कहकर की डॉलफिन इंसानों जैसी नही है।

36. भारतीय तंत्रज्ञान की राजधानी बंगलौर, ने 2006 से 6 गुना अपने ऑफिस की सप्लाई को बढ़ा दिया है और आज बंगलौर के ऑफिसर सिंगापुर में ग्रेड-A के पद पर कार्यरत है।

37. भारत दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म निर्माता है।

38. भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादन करने वाला देश है।

39. मर्डर के मामले में भारत शीर्ष पर है (32,719 मर्डर प्रति वर्ष), भारत के बाद में रशिया का नंबर आता है (28,904 मर्डर प्रति वर्ष)।

40. हिमाचल प्रदेश की क्रिकेट पिच दुनिया की सबसे ऊँची पिच है. यह समुद्री सतह से 2444 मीटर उपर बनायी गयी है।

41. भारत ने ही पाई (Pi) की वैल्यू को खोजा है।

42. भारत में ही ट्रिग्नोमेंट्री, अलजेब्रा और काल्चुस की खोज हुई ही।

43. मोहाली में हुए भारत-पाकिस्तान के वर्ल्ड-कप सेमी-फाइनल मैच को दुनियाभर में तक़रीबन 150 मिलियन लोगो ने देखा था।

44. सचिन तेंदुलकर (क्रिकेट के भगवान-इन्हें तो आप अवश्य जानते हो!)

45. सुपरकंप्यूटर बनाने वाले तीन देशो में से एक भारत भी है। (दुसरे दो US और जापान है।)

46. भारत में हर साल 1.2 मिलियन टन आम की पैदावार होती है, और यह वजन 80000 ब्लू व्हेल के समान है।

47. प्रदुषण की समस्याओ को कम करने के उद्देश्य से Zoroastrianism के अनुयायी उनके शवो को जलाते नही है बल्कि वे उन्हें एक बिल्डिंग जिसका नाम “टावर ऑफ़ साइलेंस” है, उसमे रखते है। और शव पूरी तरह सुख जाने के बाद कुए में डाल देते है।

48. कर्मनासा नदी को भारत की शापित नदी कहा जाता है और और ऐसा कहा जाता है की उसके पानी को छूने से आपका विनाश हो सकता है। उस नदी के आस-पास रहने वाले लोग भी केवल सूखे फल ही खाते है क्योकि खाने बनाने के लिये भी पानी की ही जरुरत होती है।

49. भारत में दो मुख्य धर्म बुद्धिज़्म (बुद्ध) और जैनिज़्म (जैन) की स्थापना की गयी है।

50. चाइना और USE के बाद अब भारत के पास भी सबसे सशक्त आर्मी दल है

Interesting Fact about paint's

पेंट के बारे मैं जानकारी पेंट तरल पदार्थ होता है जो एक पतली परत के रूप में विभिन्न वस्तुओं के तल पर चढ़ाया जाता है। Anand singh पेंट...