Tuesday, 3 October 2017

amaging Fact about Rajni sir

रजनी सर के बारे amazing facts

Superstar रजनी sir का कोई धांसू डायलाग हो या एक्शन सीन रजनी sir  की हर अदा लोगो को खूब भाति है, कुछ ही दिनों पहले आई उन की फिल्म “कबाली” के ट्रेलर ने ही यूट्यूब पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए है। और फ़िल्म ने तो ने जाने कितने रिकॉर्ड तोड़े है। कभी कंडक्टर की नौकरी करने वाले इस शख्स का स्टाइल आज भी फेमस है और उनकी फिल्मे हर बार कोई न कोई रिकॉर्ड बना ही देती है। तो आइये जानते है साउथ के गॉड फादर रजनीकांत से जुड़े कुछ तथ्य ” Amazing Facts SUPERSTAR Rajnikant”

1. रजनीकांत का जीवन शुरू से ही मुश्किल भरा था क्योंकि, मात्र 5 वर्ष की उम्र में ही उन्होंने अपनी माँ को खो दिया था।

2. बहुत कम लोगो को पता है की रजनीकांत का असली नाम शिवाजी रॉव गायकवाड़ हे ।

3.  रजनीकांत ने युवावस्था में ही “कारपेंटर” फिर “कुली” और फिर  वे “बी.टी.एस में बस कंडक्टर” का काम कर चुके है।

4. एक कंडक्टर के तौर पर भी उनका अंदाज़ किसी स्टार से कम नहीं था। वो अपनी अलग तरह से टिकट काटने और सीटी मारने की शैली को लेकर यात्रियों और दुसरे बस कंडक्टरों के बीच फेमस थे। और आज भी उनका हर स्टाइल बहुत फेमस है।

5. रजनीकांत ने अपने करियर की शरुआत अद्यार फिल्म इंस्टिट्यूट में दाखिला ले कर की थी।

6. एक बार एक नाटक के दौरान उस समय के मशहूर फिल्म निर्देशक “के. बालाचंदर”  की नज़र रजनीकांत पर पड़ी और वो रजनीकांत से इतना प्रभावित हुए कि वहीँ उन्हें अपनी फिल्म में एक चरित्र निभाने का प्रस्ताव दे डाला| यही से उनके करियर की शुरुआत हुई थी।

7. उनकी पहली फिल्म का नाम “अपूर्व रागांगल” था।

8. रजनीकांत पहले विलेन के किरदार करते थे।

9. रजनीकांत “के. बालाचंदर” को अपना गुरु मानते हैं पर उन्हें फिल्मो में पहचान “एस.पी मुथुरामन ” की फिल्म “चिलकम्मा चेप्पिंडी” से मिली थी।

10. रजनीकांत बहुत लचीले है उन्हें मोच या नसों में खिंचाव जैसी तकलीफे कम ही होती है।

11. रजनीकांत की पहली सफल फिल्म “बिल्ला” थी जो अमिताभ बच्चन की “डॉन” फिल्म की रीमेक थी।

12. रजनीकांत बहुत सीधे इंसान है वे दूसरे सफल लोगों से विपरीत असल जिंदगी में धोती-कुर्ता पहनना ही पसंद करते है। उन्हें अपना गंजा सर भी छुपाना अच्छा नहीं लगता है।

13. दक्षिण भारत में उनके नाम से उनके प्रशंशकों ने एक मंदिर भी बनाया है|

14. “मुथु” नामक फिल्म तमील की पहली फिल्म थी जो जापान में दिखाई गई थी उस फिल्म के स्टार भी रजनीकांत ही थे।

15. रजनीकांत मराठी फैमिली से ताल्लुक रखते है लेकिन उन्होंने एक भी मराठी फिल्म नहीं बनाई है

16. रजनीकांत असल ज़िन्दगी में बहुत दयालु है इतने की उनके पास कोई भी व्यक्ति मदद मांगने आता है वे उसे खाली हाथ नहीं भेजते। शायद यही वजह है कि वह साउथ के गॉड फादर है।

17. रजनीकांत रोबोट-2 जैसी फिल्म में काम कर रहे है जबकि उनकी उम्र 65 साल से भी ज़्यादा है उनका यही अंदाज लोगों के दिलों पर राज करता है।

18. एक समय ऐसा भी था जब एक बेहतरीन सुपरस्टार होने के बावजूद उन्हें कई वर्षों तक नज़रंदाज़ किया जाता रहा और कई फिल्मों से निकाला भी गया था।

19. रजनीकांत तमील,हिंदी,मलयालम और तेलुगु फिल्मो के साथ-साथ बंगाली फिल्म भी कर चुके है।

20. एशिया में जैकी चैन के बाद सबसे ज़्यादा भुगतान वाले अभिनेता हैं। उनके लिए शिवाजी (2007) में 26 करोड़ रूपये का भुगतान किया गया था ।

21. रजनीकांत और कमल हसन की जोड़ी बहुत लोकप्रिय हुई दोनों अब तक 18 फिल्मों  में एक साथ काम कर चुके है ।

22. आप यकीन नहीं करेंगे लेकिन रजनीकांत की एक फिल्म “बाबा” जब फ्लॉप हुई थी तब रजनी ने प्रोड्यूसर को उन पैसो का पूरा भुगतान किया था।

23. 2007 में रजनीकांत की सुपरहिट हॉरर फिल्म “चंद्रमुखी” तुर्किश और जर्मन भाषा में भी डब हुई थी। इस फिल्म ने विदेशो में भी धमाल मचाया था।

24. रजनीकांत की “रोबोट” फिल्म उस समय तक की सबसे महंगी फिल्म थी।

25. रोबोट तमील की पहली फिल्म है जिसे सन् 2010 में  IMDB की टॉप 50 फिल्मो में शामिल किया गया था।

26. रजनीकांत ने 2007 में आयी फ़िल्म शिवाजी के लिए 26 करोड़ लिए थे, उस समय जैकी चैन के बाद रजनीकांत ही एशिया के सबसे महंगे अभिनेता थे।

27. आपको शायद ही पता होंगा की रजनीकांत एक्टर के साथ-साथ प्रोड्यूसर और स्क्रीनराइटर भी है।

28. रजनीकांत को क्रिकेट, फुटबॉल और बास्केटबॉल बहुत पसंद है आपने उन्हें कई बार स्टेडियम में दर्शक के तौर पर भी देखा होंगा।

29. आपने “कोलावेरी डी” गाना तो सुना ही होंगा इसे गाने वाले “धनुष” रजनीकांत के दामाद है। आपको बता दे की इस गाने ने यूट्यूब पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।

30. वैसे रजनीकांत को कई अवार्ड मिले है लेकिन सन् 2000 में रजनीकांत को पद्म भुषण और सन् 2016 में पद्म विभूषण देकर सम्मानित किया जा चूका है। और उनके फैंस चाहते है कि उन्हें “भारत रत्न” भी दिया जाए।

No comments:

Post a Comment

Interesting Fact about paint's

पेंट के बारे मैं जानकारी पेंट तरल पदार्थ होता है जो एक पतली परत के रूप में विभिन्न वस्तुओं के तल पर चढ़ाया जाता है। Anand singh पेंट...