Tuesday, 6 March 2018

Interesting Fact about paint's

पेंट के बारे मैं जानकारी

पेंट तरल पदार्थ होता है जो एक पतली परत के रूप में विभिन्न वस्तुओं के तल पर चढ़ाया जाता है।

Anand singh
पेंट (Paint) या प्रलेप तरल या अर्धतरल पदार्थ होता है जो बहुत पतली परत के रूप में विभिन्न वस्तुओं के तल पर चढ़ाया जाता है। बाद में यह ठोस आवरण के रूप में तल पर चिपक जाता है। ठोस में बदलने का कारण विलायक का वाष्पीकरण, या रासायनिक क्रियाएँ, या दोनों ही हो सकते हैं।

वर्णक और वाहक चक्कियों में पीसकर मिलाए जाते हैं। इस काम के लिये अनेक प्रकार की पीसनेवाली चक्कियाँ प्रयुक्त होती हैं।
 जिन पात्रों में वे मिश्रित किए जाते है, वे या तो जंगरोधी इस्पात के बने होते हैं, अथवा उनका भीतरी भाग पत्थर, या पोर्सिलेन, का बना होता है। उसे ठंडा रखने के लिये निचोल (jacket) लगा होता है अथवा फुहारे देने की व्यवस्था रहती है।
तल पर पेंट चढ़ाने की रीतियाँ विभिन्न हैं, जैसे फुहारा द्वारा, तल को पेंट में निमज्जित करके, अथवा बरुश द्वारा लेप से। सभी परिस्थितियों में तल स्वच्छ रहना चाहिए। लकड़ी के सामनों या फर्नीचर के लिये जो पेंट प्रयुक्त होता है, व साधारणतया उच्च कोटि का होता है। ऐसे पेंट का कार्य तल की रक्षा करना और उसे आकर्षक बनाना होता है।
संरचना
प्रलेप में साधारणत: वर्णक, वर्णकों को बाँधनेवाला कोई वाहक (vehicle) तथा गाढ़ता (consistency) या स्निग्धता को नियंत्रित करनेवाला कोई तरलक (thinner) रहता है। इनके अतिरिक्त कुछ पेंटों में विस्तारक (extenders) तथा अल्प मात्रा में शोषक (driers) भी मिलाए जाते हैं। शोषक का कार्य प्रधानतया पेंट के सूखने में सहायक होना होता है, पर कुछ शोषक विशेष कार्यो का संपादन भी करते हैं।
वर्णक

सामान्यत: अकार्बनिक पदार्थ होते हैं। यदि उनमें कार्बनिक रंजक निलंबित हों, तो उन्हें "लेक" (lake) कहा जाता है। वर्णक साधारणतया ऐसा होना चाहिए कि उसकी आच्छादन क्षमता ऊँची हो, वह तल पर शीघ्रता से चिपक जाय ओर उसका रंग आकर्षक हो। यदि वह रंगीन है, तो उसका रंग प्रकाश के प्रति स्थायी और ऋतुसह्य होना चाहिए। सामान्यत: वह विषैला नहीं होना चाहिए। रसायनत: वह निष्क्रिय और सस्ता होना चाहिए। अधिक महत्व के वर्णक निम्नलिखित है :
श्वेत वर्णक - जिंक ऑक्साइड, लेडयुक्त जिंक ऑक्साइड, जिंक सल्फाइड, लिथोपोन (बेरियम सल्फेट और जिंक सल्फाइड का मिश्रण) टाइटेनियम ऑक्साइड, एंटिमनी ऑक्साइड, सफेदा (क्षारक सीस कार्बोनेट), क्षारक सीस सल्फेट इत्यादि।
काला वर्णक - कार्बन के विभिन्न रूप, कार्बनकाल, कजली, अस्थिकाल, काला ग्रैफाइट, लोहे के काले ऑक्साइड इत्यादि।
नील वर्णक - अल्ट्रारमेरिन, प्रशियन ब्लू, चाइनीज ब्लू, मेलोरी ब्लू, टर्नबुल, कोबाल्ट ऑक्साइड, थैलोसायनिन ब्लू इत्यादि हैं।
पीत वर्णक - क्रीम पीत (क्षारक लेड क्रोमेट), जिंक क्रीम, कैडमियम पीत (कैडमियम सल्फाइड), हाँसा पीत (Hansa yellow)।
हरा वर्णक - क्रीम ग्रीन, क्रोमियम ऑक्साइड ग्रीन, क्रोमियम हाइड्रॉक्साइड ग्रीन, फास्फोटंगिस्टक ग्रीन, थैनोसायनिन ग्रीन इत्यादि।
लाल वर्णक - आयरन ऑक्साइड, गेरू, जला हुआ सियेना, लाल सीस, कैडमियम सेलेनाइट, बेनेशियम रेड, मुरदासंख (litharge) इत्यादि।
बादामी या भूरा - जला हुआ अंबर, लोहे का ऑक्साइड, सियेना, जला हुआ गेरू इत्यादि।
धातु वर्णक - ऐल्यूमिनियम, ताँबे, कांसे तथा सीस के चूर्ण। ऐल्यूमिनियम का चूर्ण बहुत समय से प्रयुक्त होता आ रहा है। तेल में निलंबित ऐल्यूमिनियम की धूल तल का अच्छा संरक्षण करती है। इससे चमक भी अच्छी आती है। धातुएँ चूर्ण, धूल या फलक, के रूप में प्रयुक्त होती हैं। धातुओं के फलकों का उपयोग अनेक वर्षो से होता आ रहा है और अब उनका उपयोग दिन-दिन बढ़ता जा रहा है।
रंगक (Toners)
वर्णकों के रंगों को उन्नत करने तथा उनमें चमक लाने के लिये आज अनेक पदार्थ उनमें मिलाए जाते हें। ऐसे पदार्थो को रंगक (Toners) कहते हैं। ये सब ही कृत्रिम रीति से प्रस्तुत पदार्थ होते हैं। साधारणतया से डायजो रंजक होते हैं जो डायजो यौगिकों के फिनोल के संयोग से बनते हैं। ये सुंदर रंगों में प्राप्त होते हैं। इन्हें अकार्बनिक विस्तारों (extenders) पर अवक्षिप्त कराया जा सकता है। इस प्रकार के अवक्षेपण से "लेक" प्राप्त होते है। रंगक विस्तारकों पर सामान्यत: अवशोषित हो जाते हैं।
विस्तारक (extenders)
पेंट में प्रयुक्त होनेवाले विस्तारक रसायनत: निष्क्रिय होते हैं। वर्णक में इन्हें मिलाने का उद्देश्य वर्णक में अपमिश्रण (adulteration) करना नहीं होता। ये पेंट को तल पर बाँध रखने में सहायक होते हैं। इनसे चिमड़ापन, गाढ़ापन और आच्छादन क्षमता बहुत कुछ बढ़ जाती है। इनसे पेंट के मूल्य में कमी भी हो जाती है, क्योंकि ये विस्तारक अपेक्षया सस्ते होते हैं। इनको 20 प्रतिशत वर्णक में मिलाया जा सकता है। अधिक महत्व के विस्तारक हैं, बेराइटा या अवक्षिप्त बेरियम सल्फेट, कैल्साइट या कैल्सियम कार्बोनेट, जिप्सम या कैल्सियम सल्फेट, सोपस्टोन या मैग्नीशियम सिलिके

Thursday, 28 December 2017

amazing world funny fact


Something funny fact
 
1,लगता हे patanjali स्कूल की dress आगयी हे।

2 . कोई अवॉर्ड पड़ा हो तो इस को देदो भाई।

3. हे कोई जो इन ladyes को समजा सके।

4.एक बात तो पक्का हे निल आर्मस्ट्रांग moon पर नही गया।

 5.इस की तो पूरी दुनिया दीवानी हे । भाइयो और बहनो

Wednesday, 15 November 2017

amazing fact about Indian currency

FACT ABOUT INDIAN CURRENCY'S

भारतीय मुद्रा (रुपया) से जुड़ी रोचक बातें
 1. भारत में करंसी का इतिहास 2500 साल पुराना हैं। इसकी शुरूआत एक राजा द्वारा की गई थी।

 2. अगर आपके पास आधे से ज्यादा (51 फीसदी) फटा हुआ नोट है तो भी आप बैंक में जाकर उसे बदल सकते हैं।

3. बात सन् 1917 की हैं, जब 1 रुपया 13$ डालर के बराबर हुआ करता था। 

4. 1947 में जब भारत आजाद हुआ, 1रू  = 1$ कर दिया गया. 

5. जब धीरे-धीरे भारत पर कर्ज बढ़ने लगा तो इंदिरा गांधी ने कर्ज चुकाने के लिए रूपये की कीमत कम करने का फैसला लिया उसके बाद आज तक रूपये की कीमत घटती आ रही हैं।

6. अगर अंग्रेजों का बस चलता तो आज भारत की करंसी पाउंड होती. लेकिन रुपए की मजबूती के कारण ऐसा संभव नही हुआ।

7. इस समय भारत में 4000 करोड़ रूपए के नकली नोट हैं।

8. सुरक्षा कारणों की वजह से आपको नोट के सीरियल नंबर में I, J, O, X, Y, Z अक्षर नही मिलेंगे।

9. हर भारतीय नोट पर किसी न किसी चीज की फोटो छपी होती हैं जैसे- 20 रुपए के नोट पर अंडमान आइलैंड की तस्वीर है। वहीं, 10 रुपए के नोट पर हाथी, गैंडा और शेर छपा हुआ है, जबकि 100 रुपए के नोट पर पहाड़ और बादल की तस्वीर है। इसके अलावा 500 रुपए के नोट पर आजादी के आंदोलन से जुड़ी 11 मूर्ति की तस्वीर छपी हैं।


10. भारतीय नोट पर उसकी कीमत 15 भाषाओं में लिखी जाती हैं।

11. 1rs में 100 पैसे होगे, ये बात सन् 1957 में लागू की गई थी। पहले इसे 16 आने में बाँटा जाता था।

12. RBI, ने जनवरी 1938 में पहली बार 5  की पेपर करंसी छापी थी. जिस पर किंग जार्ज-6 का चित्र था। इसी साल 10,000 का नोट भी छापा गया था लेकिन 1978 में इसे पूरी तरह बंद कर दिया गया।

13. आजादी के बाद पाकिस्तान ने तब तक भारतीय मुद्रा का प्रयोग किया जब तक उन्होनें काम चलाने लायक नोट न छाप लिए।

14. भारतीय नोट किसी आम कागज के नही, बल्कि कॉटन के बने होते हैं। ये इतने मजबूत होते हैं कि आप नए नोट के दोनो सिरों को पकड़कर उसे फाड़ नही सकते।

15. एक समय ऐसा था, जब बांग्लादेश ब्लेड बनाने के लिए भारत से 5 रूपए के सिक्के मंगाया करता था. 5 रूपए के एक सिक्के से 6 ब्लेड बनते थे. 1 ब्लेड की कीमत 2 रूपए होती थी तो ब्लेड बनाने वाले को अच्छा फायदा होता था. इसे देखते हुए भारत सरकार ने सिक्का बनाने वाला मेटल ही बदल दिया।

 16. आजादी के बाद सिक्के तांबे के बनते थे। उसके बाद 1964 में एल्युमिनियम के और 1988 में स्टेनलेस स्टील के बनने शुरू हुए।

 17. भारतीय नोट पर महात्मा गांधी की जो फोटो छपती हैं वह तब खीँची गई थी जब गांधीजी, तत्कालीन बर्मा और भारत में ब्रिटिश सेक्रेटरी के रूप में कार्यरत फ्रेडरिक पेथिक लॉरेंस के साथ कोलकाता स्थित वायसराय हाउस में मुलाकात करने गए थे। यह फोटो 1996 में नोटों पर छपनी शुरू हुई थी। इससे पहले महात्मा गांधी की जगह अशोक स्तंभ छापा जाता था।

18. भारत के 500 और 1,000 रूपये के नोट नेपाल में नही चलते।

19. 500 ₨ का पहला नोट 1987 में और 1,000 ₨ पहला नोट सन् 2000 में बनाया गया था।

20. भारत में 75, 100 और 1,000  के भी सिक्के छप चुके हैं।

21. 1 ₨ का नोट भारत सरकार द्वारा और 2 से 1,000 ₨ तक के नोट RBI द्वारा जारी किये जाते हैं.

22. 10 ₨ के सिक्के को बनाने में 6.10 ₨ की लागत आती हैं.

 23.नोटो पर सीरियल नंबर इसलिए डाला जाता हैं ताकि आरबीआई (RBI) को पता चलता रहे कि इस समय मार्केट में कितनी करंसी हैं।

24. रूपया भारत के अलावा इंडोनेशिया, मॉरीशस, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका की भी करंसी हैं।

 25. According to RBI, भारत हर साल 2,000 करोड़ करंसी नोट छापता हैं।
  
26. हर सिक्के पर सन् के नीचे एक खास निशान बना होता हैं आप उस निशान को देखकर पता लगा सकते हैं कि ये सिक्का कहाँ बना हैं.

 27. रूपया, डॉलर के मुकाबले बेशक कमजोर हैं लेकिन फिर भी कुछ देश ऐसे हैं, जिनकी करंसी के आगे रूपया काफी बड़ा हैं आप कम पैसों में इन देशों में घूमने का लुत्फ उठा सकते हैं.
 नेपाल (1 ₨= 1.60 नेपाली रुपया)
 आइसलैंड (1 ₨ = 1.94 क्रोन)
 श्रीलंका (1 ₨ = 2.10 श्रीलंकाई रुपया)
 हंगरी (1 ₨ = 4.27 फोरिंट)
 कंबोडिया (1 ₨ = 62.34 रियाल)
 पराग्वे (1 ₨ = 84.73 गुआरनी)
 इंडोनेशिया (1 ₨ = 222.58 इंडोनेशियन रूपैया)
 बेलारूस (1 ₨ = 267.97 बेलारूसी रुबल)

 वियतनाम (1 ₨= 340.39 वियतनामी डॉन्ग).


Saturday, 4 November 2017

amazing fact about Elephant

Facts of Elephants

Amazing fact of Elephants

By Anand Banger


बचपन में हम सब ने हाथियोँ को देखा होगा सुना होगा। जाहीर सी बात है। अब भी देखते हे और उन के बारे में सुनतें भी हे। कुछ बातें हे जो आप आज तक नही जानते होंगे। आज हम आप को हाथियों की कुछ अजीबो गरीब बातो से रुबरु करवाते हे ।

1. अगर आपका सामना कभी जंगल में हाथी से हो जाए और बचाव की कोई उम्मीद न रहें तो आपको हाथी से बचने के लिए पेड़ पर नही चढ़ना चाहिए और ना ही किसी चीज के पीछे छिपना चाहिए क्योकिं हाथी के सूंड मे इतनी ताकत होती है कि वह एक झटके में पेड़ को उखाड़कर फेंक सकता है। सबसे आसान तरीका है कि आपको ज्यादा से ज्यादा शोर करना चाहिए. और जोर-जोर से चिल्लाना चाहिए इससे आपके बचने की उम्मीद कहीं ज्यादा है।

2. आपने हमेशा देखा होगा कि हाथी दिन भर अपने कान हिलाता रहता है, क्या आपने कभी सोचा कि ऐसा क्यों? असल में हाथी अपने विशालकाय शरीर की गर्मी को कानों के जरिये बाहर छोड़ता है। यह काम हाथी के कानों की कोशिकाएं करती हैं। यही कारण है कि अफ्रीका के हाथियों के कान बहुत बड़े होते हैं, क्योंकि वहां गर्मी ज्यादा पड़ती है।

 3. रेलवे की शुरुआत में ट्रेन के डिब्बे को धकेलने, उठाने व माल ढ़ोने के लिए क्रेन की जगह हाथी का इस्तेमाल किया जाता था। ये बात 1963 की है, जब बड़ौदा में ट्रेन को खींचने से लेकर माल ढ़ोने तक हाथियों का इस्तेमाल किया गया था।

4. एक हाथी पानी की गंध को 4.5 किलोमीटर की दुरी से सूंघ सकता है. लेकिन आपको बता दे कि हाथी हर मिनट में केवल 2 से 3 बार सांस लेते व छोड़ते हैं।

5. हाथी एक एकलौता जानवर है जो कि कूद नही सकता और जिसके चार घुटने होते है.

6.  शेर को भले ही जंगल का राजा कहा जाता है, लेकिन वह गेंडे और हाथी से कभी भी लड़ना नहीं चाहता।

7.  हर हाथी की गरज़ भी हम मनुष्यों की आवाज की तरह भिन्न होती है. हाल के अध्ययनों से पता चला है कि हाथी जिस आवाज को सुनते हैं, उसकी नक़ल कर सकते हैं।

8. हाथी कभी भी आपस में नही लड़ते. अगर किसी झुंड का एक हाथी मर जाए तो सारा झुंड अजीब-अजीब तरह से गरज़ कर शौक मनाता है.

9. हाथियों में यौवन अवस्था आमतौर पर 13 या 14 साल की आयु में आ जाती है. हाथी एक मात्र ऐसा जानवर है, जिसको यौन क्रिया के लिये उत्तेजित करने के लिये प्रकृति ने अलग से ग्लैंड दिया है, जिसे “टेंपोरल ग्लैंड” कहते हैं, जो कान और आंख के बीच में शरीर के अंदर होता है। वहीं से हाथी अपनी यौन इच्छाओं को नियंत्रित एवं प्रदर्शित करता है। उत्तेजित अवस्था में हाथी के  कान के बीच एक छिद्र में से तरल पदार्थ रिसने लगता है।

10. उत्तेजित अवस्था में हाथी का लिंग करीब 1 मीटर लंबा होता है और अंग्रेजी के अक्षर एस के आकार का हो जाता है।

11. हाथी साफ सुथरा रहना पसंद करते हैं और हर रोज नहाते हैं.

12. हाथी अपनी सूँड से एक फर्स पर गिरा छोटा सा सिक्का भी उठा सकते हैं.

 13. मादा हाथी हर 4 साल में एक बच्चे को जरूर जन्म देती है. इसका गर्भकाल औसतन 22 महीने तक का होता है. 1 प्रतिशत मामलों में जुडवाँ बच्चे जन्म लेते हैं. नव जन्में हाथी की लंम्बाई लगभग 83 सेंटीमीटर और वजन 112 किलो तक का होता है.

14. हाथी के शरीर का सबसे मुलायम हिस्सा उनके कान के पीछे होता है जिन्हें “Knule” कहते हैं. हाथियों को संभालने वाले महंत अपने पैरों का उपयोग करके knule के जरिए हाथियों को निर्देश देते हैं.

15. हाथी की आंखों की रौशनी बहुत कम होती है। खास बात यह है कि तेज़ रौशनी में उन्हें कम दिखाई देता है और कम रौशनी में ज्यादा। हाथी की आंख की पुतलियां बहुत जल्दी सूख जाती हैं, जिस वजह से वो अपनी आंख की पुतलियां हिला नहीं पाता है। पुतलियां आसानी से हिल सकें, इसके लिये उन्हें नम रखना जरूरी होता है, यही कारण है कि हाथी की आंख में एक तरल पदार्थ की सप्लाई होती रहती है, जो ज्यादा होने पर आंख से बाहर निकल आता है, जिसे हम आंसू समझ बैठते हैं।

16. जवान अफ्रीकन हाथी की लंम्बाई 13 फीट तक बढ़ जाती है और भारतीय हाथियों की 10 फीट.

17. अफ्रीकन हाथी का वजन लगभग 6,160 किलोग्राम तक होता है और भारतीय हाथियों का 5000 किलोग्राम तक.

18. हाथियों का जीवन काल औसतन हम मनुष्यों की तरह 70 साल तक का ही होता है.

19. हाथी की आंखों की रौशनी कम होती है, लिहाजा वो अपनी सूँड का इस्तेमाल उसी प्रकार करता है, जिस तरह एक नेत्रहीन व्यक्ति लकड़ी का। हाथी चलते वक्त सूँड से नीचे की ओर फूंकता है, और हवा जमीन से टकरा कर वापस आती है, उससे उसे आगे की राह का अंदाजा हो जाता है।

20. हाथी एक बार में अपनी सूँड में करीब 8 से 9 लीटर तक पानी भर सकता है। वो सूँड से 350 किलोग्राम तक वजन उठा सकता है।

21. हाथी आमतौर पर 6 किलोमीटर प्रति घंटा की रफतार से चलते हैं. इतना विशाल शरीर होने के बावजूद हाथी दिन भर में करीब 10 से 20 किलोमीटर चलते हैं और सोते सिर्फ 3 से 4 घंटे। खास बात यह है कि हाथी लेट कर नही ब्लकि खड़े होकर ही सोते हैं

22. जानवरों में हाथियों का दिमाग सबसे बड़ा होता है और हाथी लंम्बे समय तक पानी में तैर सकते हैं.

23. हाथी दिन के 16 घंटे सिर्फ खाने में ही बिता देते हैं. ये लगभग एक दिन में 120 किलो तक भोजन खा जाते हैं. खास बात यह है कि वो उसका सिर्फ 35 फीसदी ही पचा पाता है, बाकी मल के रूप में बाहर निकल जाता है।

24. नर हाथी 12 से 15 साल की आयु के बीच झुंड़ छोड़ देते हैं.

25. हाथी का बच्चा अक्सर आराम के लिए अपनी सूँड चुसता है.

26.  हाथी भी मनुष्यों की तरह Right या Left Handed होते हैं.

27.हाथी के दाँत उसके जीवन काल के दौरान बढ़ते रहते हैं. अफ्रिकी हाथी के 4 दाँत होते है।

28. हाथी अपने पैरों का उपयोग सुनने के लिए भी करते हैं. जब हाथी चलते हैं तो जमीन में एक विशेष प्रकार का कंपन पैदा होता है. इस कंपन से हाथी दुसरे हाथियों के बारे में जान लेते हैं.

29. “चींटी” हाथी की सूँड में घुस जाये, तो वो मरने की कगार तक पहुंच सकता है, इसीलिये हाथी फूंक-फूंक कर कदम बढ़ाता है।

30. अगर हाथी को चींटी, मच्छर या मक्खी काट भर ले, तो उसे घाव हो सकता है, वैसे तो एक हाथी की चमड़ी लगभग एक इंच तक मोटी होती हैं. लेकिन इसकी त्वचा बहुत संवेदनशील होती है। यही कारण है कि हाथी अपनी त्वचा को सूर्य से निकलने वाली अल्ट्रा वॉयलेट किरणों से बचाने के लिये मिट्टी में लोटता है।

Monday, 30 October 2017

Amazing fact about Psychology

Fact about Psychology


By Anand Banger

1. जो लोग ताना समझने में बढ़िया होते हैं वो अक्सर दिमाग पढ़ने में अच्छे होते हैं.

 2. जो लोग बहुत अधिक कसम खातें हैं, उनकी दोस्ती सच्ची और ईमानदार होती हैं.

 3. Chocolate खाने और Online shopping करने की लत किसी नशे से भी ज्यादा होती हैं.

4. आप जो कपड़े पहनते हैं उनका सीधा असर आपके मूड पर होता हैं इसलिए अच्छे कपड़े पहनो और ज्यादा खुश रहो.

 5. आप जिस व्यक्ति से जितनी अधिक बात करते हैं उसके साथ प्यार में पड़ने की संभावना उतनी ही ज्यादा हो जाती हैं.

6. जो आदमी Serial killers को खूब पसंद करते हैं वो अधिक बातूनी होते हैं.

 7. अगर आप किसी को बात बता रहे हों और वो चुप हैं, तो इसका मतलब हैं वो आपकी बात सुनना नही चाहता.

 8. जिन महिलाओं के दोस्त आसानी से नही बनते, उनका “IQs Level” High होता हैं.

9. ऑनलाइन डेटिंग और ऑनलाइन खरीदारी के मनोवैज्ञानिक सिद्धांत एक सामान हैं.

10. जो लोग अच्छी धूप लेते हैं वो दूसरों के मुकाबले ज्यादा खुश रहते हैं.

11. अगर आप किसी चीज को उसके मालिक के रूप में देखते हैं तो उस चीज को खरीदने की संभावना बढ़ जाती हैं.

12. जो लोग परवाह नहीं करने का नाटक करते हैं, वो सबसे अधिक परवाह करते हैं.

13. जो लोग दूसरो की अधिक बुराई करते हैं उनके अंदर confidence की जबरदस्त कमी होती हैं.

14. जो व्यक्ति सभी को खुश रखने की कोशिश करता हैं अंत मे वह सबसे अधिक दुखी होता हैं.

 15. नास्तिक लोग अधिक सेक्स करते हैं. जूनून के लिए नही, बल्कि अपना अधिकार दिखाने के लिए.

 16. जब एक व्यक्ति मर जाता है तो उसका दिमाग 7 मिनट तक जिंदा रहता हैं जिसमे वो अपने जीवन कि सभी यादें एक सपने की तरह देखता हैं.


17. यदि आपका अधिकतर समय Negative thoughts में गुज़र जाता हैं तो इसका कारण आपके अंदर का एक जीन हैं.

18. 80% लोग Music सिर्फ नकरात्मक विचारों से छुटकारा पाने के लिए सुनते हैं.

19. आपकी जीभ की लंबाई का संबंध आपकी सेक्स करने की इच्छा से होता हैं और जो लोग अपनी कोहनी चाट सकते हैं वो नई चीजें करने के इच्छुक ज्यादा होते हैं.

 20. यदि आप किसी से सेक्स करना चाहते हैं तो आपके दिमाग के लिए उसे झूठ बोलना असंभव-सा लगता हैं.

21. कुछ चीज भूल जाने पर आंखे बंद करके उसे याद करने से, वो चीज जल्दी याद आती हैं.

 

Saturday, 28 October 2017

amazing fact about Math

Interesting fact of Math

                Amazing fact about Math

By Anand Banger

1. 2520 ऐसा सबसे छोटा अंक है जो 1 से लेकर 10 तक के सभी अंको से पूरा divide हो सकता हैं.

2. Mathematicians के अनुसार टाई बांधने के 177,147 तरीके हैं.

 3. 259 × 39 × आपकी उम्र = तीन बार आपकी उम्र की संख्या दखाई देगी।

4. अगर एक जगह पर 23 आदमी खड़े है तो उनमें से 2 का जन्मदिन मिलने की संभावना 50% हैं.

5. पुरातन बेबीलोन के लोग गणित को 10 के बजाय 60 के आधार पर करते थे. इसी वजह से Circle में 360° और 1 मिनट में 60 सेकेंड होते हैं.

 6. 1900 में पूरी दुनिया की गणितीय जानकारियों को सिर्फ 80 किताबों में लिखा जा सकता था, लेकिन आज ये 1 लाख से भी ज्यादा किताबें भर सकती हैं.

7. Eratosthenes ने आज से 2200 साल पहले मिस्त्र से बाहर जाए बिना ही धरती की परिधि की गणना गणित की सहायता से कर दी थी.

 8. गणितज्ञ Paul Erdos, 4 साल की उम्र में ही इतना तेज था कि अगर उसे किसी मरे हुए आदमी की उम्र बता देते थे तो वो दिमाग में ही calculation करके ये बता देता था कि आदमी कितने सैकेंड जिया.

9. स्कूल के समय में 74% लडकियाँ विज्ञान, तकनीकी इंजीनियर और गणित में अपनी रूचि दिखाती है लेकिन college के टाईम पर सिर्फ 0.4% लडकियाँ ही computer science लेती हैं.

10. 21978 को 4 से गुणा करने पर उत्तर इस संख्या का उल्टा 87912 आयेगा.

11. 10 सेकेंड पूरे 6 हफ्तों के बराबर हैं 10! मतलब 10 का फैक्टर. 10! = 10×9×8×7×6×5×4×3×2×1=3628800 सेकेंड. जो कि 42 दिन यानि 6 हफ्तों के बराबर हैं.

12. Isaac Newton’s के Mathematica सिद्धांत में एक छोटी सी calculation गलत थी लेकिन 300 साल तक इस पर किसी ने ध्यान नही दिया.

13. सबसे बड़ा primary number 2 करोड़ 20 लाख अंको से भी बड़ा हैं.

14. Newton को calculus की खोज में उतना ही समय लगा था जितना एक विधार्थी को इसे याद करने में लगता हैं.

15. जीरो “0” अकेला ऐसा अंक है जिसे हम रोमन में नही लिख सकते.

16. एक केक को 8 भागों में काटना महज 3 slices से संभव है, क्या आप भी इसे कर के दिखा सकते हैं?

17. 555 को थाईलैंड में “हाहाहा” के तौर पर प्रयोग किया जाता है क्योंकि “फाइव” का उच्चारण वहां “हा” होता हैं.

18. अगर आप Pi के मान “3.14 को पलटकर पीछे से देखें तो वह अंग्रेजी के PIE शब्द की तरह दिखाई देता हैं.

19. सूरजमुखी की कुंडली जैसी संरचना Fibonacci sequence को follow करती हैं.

20. शब्द hundred दूसरे शब्द “hundrath” से लिया गया है जिसका मतलब 120 होता है न कि 100.


Sunday, 22 October 2017

Amazing history about Manya Surve

History about Manya surve

By Anand Banger

मनोहर अर्जुन सुर्वे- Manya Surve आज की दुनिया में कम ही लोग होंगे जो manya surve को नही जानते होंगे।
Manya surve मुंबई के अंडरवर्ल्ड की दुनिया पर छाप छोड़ने वाला वह एक डॉन था। उस समय मन्या अपनी शैतानी हिम्मत और रणनीतिक योजनाओ के लिए जाना जाता था।


मन्या सुर्वे का जन्म 1944 में भारत में महाराष्ट्र राज्य के रत्नागिरी कोकण क्षेत्र के पावस जिले के रंपर गाँव में हुआ था।
 1952 में सुर्वे अपनी माँ और बड़े पिताजी के साथ मुंबई रहने के लिए आ गया था। मुंबई आने के बाद कयी सालो तक वह लोअर परेल की चौल में रहने लगा। मन्या सुर्वे कीर्ति कॉलेज से ग्रेजुएट है और जब उसने कॉलेज में ही छात्रो के साथ एक गैंग का निर्माण किया था, तभी उसे परीक्षा में 78% भी मिले थे।
उस समय मन्या सुर्वे की गैंग में मुख्य रूप से सुमेश देसाई और भार्गव दादा शामिल था। भार्गव मुंबई में दादर के अगर बाज़ार का हत्यारा था। 1969 में मन्या दांडेकर नाम के इंसान की हत्या में शामिल था, जिसमे उसका साथी उसी का चचेरा भाई मन्या पोधकर था।

 इनकी तिकड़ी को पुलिस इंस्पेक्टर ई.एस. दाभोलकर ने जल्द ही गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट ने भी उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

उस समय के सबसे प्रसिद्ध पठान डॉन को पूरी तरह से भयभीत कर दिया था, जो पिछले दो दशको से मुंबई अंडरवर्ल्ड पर राज कर रहे थे। लेकिन पठान ने भी अपनी विरोधी गैंग केसर ग्रुप को पराजित करने के लिए मन्या सुर्वे की सहायता ली थी।

इस गैंग का नेतृत्व दावूद इब्राहीम का बड़ा भाई सबीर कर रहा था। मन्या की सफलता का यही सबसे सुलझा हुआ राज था। उस समय शहर की सबसे मशहूर गैंग भी उससे सहायता लेने के लिए आती थी और ऐसा करते हुए वह दूसरो को ख़त्म कर देता था।

यह मुंबई के उन अंडरवर्ल्ड का पहला पढ़ा-लिखा हिन्दू गैंगस्टर था, जिसका दादर के आगरा बाज़ार में सम्मान किया जाता था।

मुंबई आने के बाद सुर्वे ने गैंग बनाना शुरू की और अपने दो भरोसेदार साथी धारावी के शेख मुनीर और डोम्बिवली के विष्णु पाटिल के साथ एक सशक्त गैंग का निर्माण किया। मार्च 1980 में उनकी गैंग में एक और गैंगस्टर, उदय भी शामिल हो गया।

इस गैंग ने अपनी पहली डकैती 5 अप्रैल 1980 को की, जिसमे उन्होंने एम्बेसडर कार चोरी थी। बाद में पता चला की इसी गाड़ी का उपयोग करी रोड पर लक्ष्मी ट्रेडिंग कंपनी में 5700 रुपये लूटने के लिए किया गया था। 15 अप्रैल को, उन्होंने सामूहिक रूप से हमला किया और शेख मुनीर के दुश्मन शेख अज़ीज़ को मार दिया। 30 अप्रैल को, अपने सामूहिक विरोधी विजय घाडगे का दादर के पुलिस स्टेशन में मार्गरक्षण करते समय उन्होंने पुलिस कांस्टेबल पर छुरा भी खोप दिया।

जेल से निकलने के बाद मन्या ने एक प्लाट ले लिया था और फिर मन्या ने सरकारी मिल्क स्कीम की बोली के पैसो को लूटा और मुंबई अंडरवर्ल्ड में अपनी पहचान बनाई। इसके बाद इसी गैंग ने दयानंद, परशुराम काटकर और किशोर सावंत के साथ मिलकर महिम के बादल बिजली बरखा के पास एक कार की चोरी की। इसके बाद चोरी की यही गाड़ी मुंबई में बांद्रा के नेशनल कॉलेज के पास पायी गई।

मन्या सुर्वे द्वारा की गयी एक और चोरी में कैनरा बैंक से चुराए गये 1.6 लाख भी शामिल है। लेकिन धीरे-धीरे मन्या सुर्वे की आतंकी गतिविधियाँ बढ़ने लगी। इसके बाद वह नारकोटिक्स ट्रैफिकिंग में भी शामिल था, क्योकि मन्या को यकीन था की इस धंधे में वह ज्यादा से ज्यादा पैसा कमा सकता है।

उसी समय मुंबई पुलिस ने भी अब क्रिमिनल गतिविधियाँ करने वाला लोगो का तमाशा देखना बंद कर दिया था और अब वे उनका एनकाउंटर करने लगे। उस समय पुलिस फ़ोर्स ने इकठ्ठा होकर अंडरवर्ल्ड को एक संदेश भी भेज दिया की : अब वे उनकी गतिविधियों को और ज्यादा सहन नही करेंगे। और इसी के चलते मन्या सुर्वे के ऑपरेशन को शुरू किया। इंस्पेक्टर ईसाक बागवान और राजा ताम्भट ने मन्या सुर्वे के केस को अपने हात में ले लिया था। और उन्होंने मन्या सुर्वे के खिलाफ ऑपरेशन की शुरुवात की और उन्होंने मन्या सुर्वे की गैंग के लोगो को पकड़ना शुरू किया।

22 जून 1981 को पुलिस ने कल्याण के पास की केमिकल कंपनी से शेख मुनीर से गिरफ्त कर लिया। इसके कुछ दिनों बाद ही, पुलिस ने गोरेगाँव के एक लॉज से दयानंद और परशुराम काटकर को भी गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद अपनी गिरफ्त से घबराकर मन्या 19 नवम्बर 1981 को भिवंडी चला गया। और जब पुलिस ने मन्या सुर्वे के अपार्टमेंट की छान-बिन की तो उन्हें वहाँ देश में बने अवैध हथियार, ग्रेनेड और गोला-बारूद मिले।

एक सिस्टेमेटिक ऑपरेशन के चलते सुर्वे को आसानी से मार दिया गया। अपने साथी उदय की गिरफ्तारी के बाद मन्या सुर्वे की गैंग में वह अकेला बच गया था, जो जेल में नही था।

कारावास और पलायन :

उन्हें पुणे के येरवडा जेल में रखा गया, जहाँ सुर्वे ने वहाँ दुसरे गैंगस्टर सुहास भटकर उर्फ़ पोत्या भाई के साथ भयंकर प्रतिद्वंदिता विकसित की। इसके बाद सुर्वे की आतंकी रणनीति से परेशान होकर जेल अधिकारियो ने उन्हें रत्नागिरी जेल में स्थनान्तरित कर दिया। वहाँ सुर्वे ने भूख हड़ताल में हिस्सा लिया और इसके चलते स्थानिक अस्पताल में भर्ती करवाने से पहले उनका वजन 20 किलो कम हो गया था। सुर्वे ने इस मौके का भरपूर फायदा उठाया और 14 नवम्बर 1979 को भागने में सफल हुआ और 9 सालो तक जेल में रहने के बाद आख़िर भागकर मुंबई वापिस आ ही गया।

एनकाउंटर :

11 जनवरी 1982 को मन्या वडाला के आंबेडकर कॉलेज जंक्शन से एक टैक्सी से बाहर आ रहा था। कहा जाता है की दावूद इब्राहीम ने ही मुंबई पुलिस को मन्या सुर्वे को मारने की टिप दे रखी थी, कहा जाता है की दावूद ने ही मन्या सुर्वे के लोकेशन की जानकारी पुलिस को दी थी। 1.30 PM बजे 18 क्राइम ब्रांच ऑफिसर अपनी तीन टीम के साथ वहाँ मन्या का इंतजार कर रहे थे। तक़रीबन 20 मिनट बाद जब सुर्वे टैक्सी से अपनी गर्लफ्रेंड को पिक-उप करने के लिए अपनी टैक्सी से उतर रहा था, तभी पुलिस ने उसे देख लिया था।

मन्या ने जब पुलिस स्क्वाड को अपने पास पाया तो सुर्वे ने अपनी रिवाल्वर बाहर निकाली। लेकिन सुर्वे के ट्रिगर दबाने से पहले ही दो पुलिस अधिकारी राजा ताम्बट और ईसाक बागवान ने उनपर प्राणघातक हमला कर दिया, उन्होंने सुर्वे की छाती और कंधे पर पाँच गोलियाँ दाग दी थी।

इसके बाद सुर्वे को तुरंत एम्बुलेंस में डाल दिया गया। कहा जाता है की सियोन अस्पताल जाते समय मन्या सुर्वे बडबडा रहा था की पुलिस ने उन्हें खुद को साबित करने का एक भी मौका नही दिया। बाद में कुछ समय बाद ही उन्होंने अपनी चोटों के सामने घुटने टेक दिए। एक और आश्चर्यजनक बात यह भी थी की 12 मिनट के रास्ते को पूरा करने में उस समय पुलिस की कार को 30 मिनट का समय लगा। इसी एनकाउंटर के साथ ही मन्या सुर्वे की दहशत मुंबई के अंडरवर्ल्ड से गायब हो गयी। अपने दो वर्षो के अंतराल में मन्या सुर्वे में दावूद इब्राहीम को काफी भयभीत कर रखा था, जो आज तक कोई नही कर पाया। कहा जाता है की अंडरवर्ल्ड डॉन दावूद इब्राहीम ने पुलिस को मन्या सुर्वे को मारने की टिप दी थी।

1982 में महाराष्ट्र पुलिस द्वारा किये गये एनकाउंटर में मन्या सुर्वे की मौत हो गयी, उस समय महाराष्ट्र पुलिस का मुंबई शहर में यह चौथा एनकाउंटर था। मुठभेड़ होने के बावजूद 1980 के बाद मुंबई पुलिस द्वारा किये जा रहे एनकाउंटर की संख्या बढ़ने लगी और 1993 के मुंबई बम ब्लास्ट के बाद, पुलिस एनकाउंटर में तक़रीबन 622 लोग मारे गये थे।

प्रसिद्ध फिल्म:

मन्या सुर्वे के जीवन पर आधारित 2013 में एक फिल्म  शूटआउट एट वडाला मे जॉन अब्राहम मान्या सुर्वे का किरदार निभा रहे हैं। जॉन अब्राहम ने एक साल तक गैंगस्टर की जिदंगी जी ताकी वो मान्या सुर्वे जो कि एक गैंगस्टर था के किरदार के साथ पूरा न्याय कर सकें। शूटआउट एट वडाला फिल्म का मुख्य किरदार मान्या सुर्वे मुंबई पुलिस के द्वारा 1982 में किये गये शूटआउट में मारा गया था। इस शूटआउट को मुंबई पुलिस का पहला एनकांउटर कहा जाता है। जॉन अब्राहम ने इस कैरेक्टर को निभाने के लिए काफी मेहनत की है और साथ ही बिल्कुल मान्या सुर्वे का लुक ही धारण किया है। जॉन ने कहा कि उन्होंने असल में मान्या सुर्वे की जिंदगी जी है ताकि वो मान्या सुर्वे का किरदार निभा सकें।


Thursday, 19 October 2017

amazing fact about sunny deol

Sunny deol fact sunny style

तारीख पे तारीख तारीख पे तारीख ये तो सब को याद हे ।आज की तारीख भी आप को याद है।
आज सनी  पा जी का बर्थडे है उन के इस बर्थडे पैर हम आप के लिए ले कर आये हे कुछ उन में बारे मैं जानकारी।

Happy birthday sunny pa ji

By Anand Banger

1. सनी देओल (Sunny Deol) का जन्म 19 अक्टूबर 1957 नई delhi में हुआ, और सनी देओल अपने ज़माने के सुपर स्टार रह चुके हीरो धर्मेंद्र के बेटे हैं।

2. सनी देओल (Sunny Deol) का वास्तविक नाम अजय देयोल है।




3. सनी देओल (Sunny Deol) की माँ का नाम प्रकाश कौर है, और हेमा मालिनी सनी देओल(Sunny Deol) की सौतेली माँ हैं।

4. ‘तारीख पे तारीख’ और ‘ढ़ाई किलो का हाथ जिस पर पड़े वो उठता नहीं उठ जाता है’ ये सनी देओल (Sunny Deol) के कुछ ऐसे मशहूर डायलॉगस है, जिन्हे सुनकर लोग सिनेमा हॉल में सीटिया मारने लगते थे।


5. सनी देओल (Sunny Deol) का नाम डिंपल कपाड़िया के साथ कई बार जोड़ा गया, और दोनों का अफेयर काफी लम्बे समय तक चला।

6. सनी देओल अपने पिता धर्मेन्द्र को बेहद चाहते हैं। धर्मेन्द्र का वे इतना सम्मान करते हैं कि वे पिता के सामने ज्यादा बोल नहीं पाते। 

7. धर्मेन्द्र को सनी अपना प्रिय अभिनेता मानते हैं। 

8. तारीख पे तारीख’ और ‘ढ़ाई किलो का हाथ जिस पर पड़े वो उठता नहीं उठ जाता है’ ये सनी देओल (Sunny Deol) के कुछ ऐसे मशहूर डायलॉगस है, जिन्हे सुनकर लोग सिनेमा हॉल में सीटिया मारने लगते थे।

9. 15 June 2001 में बनी उनकी फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ ने चारों तरफ धूम मचा दी।


10. ‘गदर: एक प्रेम कथा’ पहली ऐसी फिल्म थी, जिसने 100 करोड रूपए का व्यापार किया था, और आज के समय में वो 1000 करोड के बराबर हैं।”

11. 1990 में प्रदर्शित 'घायल' ने सनी के करियर में अहम मोड़ निभाया। इस फिल्म में उन्होंने शानदार अभिनय के बल पर स्पेशल ज्युरी अवॉर्ड (राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार) और फिल्म फेअर बेस्ट एक्टर अवॉर्ड जीता। 

Wednesday, 18 October 2017

amazing fact about Diwali

NASA RELEASE THIS DIWALI

NASA RELEASE THIS PICTURES
 DIWALI incomplete without sharing

Happy Diwali

Monday, 16 October 2017

Amazing fact about worlds

दुनिया के रोचक फैक्ट्स
                 

By 
      Anand Banger

1.  AMUL का पूरा नाम “ANAND MILK UNION LIMITED” हैं।

2. अमेरिका में लगभग 328 लोगो का नाम ABCDE हैं।

 3. 2020 तक बीमारियों से होने वाली मौतों में DEPRESSION दूसरा सबसे बड़ा कारण होगा।

4. माइक्रोसॉफ्ट के 34% कर्मचारी भारतीय हैं।

5. BLACK MAMBA दुनिया का सबसे तेज़ (1 घंटे में 17 कि.मी.) चलने वाला सांप हैं।

6. आपके हाथ के अंगूठे का नाख़ून बाकी से धीमी गति से बढ़ता हैं।

7. आपको नोटिस करने से पहले लोग आपके जूतों पर ध्यान देते हैं

 8. इंसान द्वारा बनाया गया पहला कीटनाशक DOT था।

9. दुनिया के अधिकतर सीरियल किलर नवम्बर महीने में पैदा हुए हैं।

10. आप अपने गले की टाई को 17,147 अलग-अलग तरीकों से बांध सकते हैं।

11. बिना तकिए सोने से कमर दर्द में आराम मिलता हैं और इससे रीढ़ की हड्डी भी मज़बूत होती हैं।

 12. विदेशियों के लिए भारतीय मुद्रा, भारत के बाहर ले जाना अवैध हैं।

 13. POPCORN दुनिया का सबसे पुराना स्नैक्स है यह पिछले 7000 सालों से खाया जा रहा हैं।

 14. इंसानी दिमाग कभी भी खाने, खूबसूरत चेहरे और खतरे को पहचानने में देरी नही करता।

 15. “मार्शल आर्ट” भारत की खोज़ हैं. बाद में बौद्ध भिक्षुओं ने इसे भारत के बाहर फैलाया।

16. शराब का अधिक सेवन करने से शुक्राणुओं की संख्या कम होती हैं.

17. विश्व में किसी इंसान की पहली सर्जरी भारत में हुई थी।

 18. शुक्राणु हमारे शरीर में दो से पांच दिन तक बना रहता हैं. यह पुरुष के मासिक चक्र पर निर्भर करता हैं।

 19. आप जैसे दिखने वाले इस दुनिया में कम से कम 6 लोग होते हैं. पर उनसें मिलने का चांस केवल 9% होता हैं। 9 का मतलब यंहा no नही है।

Sunday, 15 October 2017

amazing fact about smile

Amazing smile fact


Smile fact

जब हम छोटे थे तो पूरा दिन ही हंसी-मजाक में गुजर जाता था…फिर हम बड़े होने लगे…हमे higher studies करनी थी..अच्छी नौकरी पानी थी…life में खुद को सेट करना था… अब हम खुद को seriously लेने लगे और इसी चक्कर में हमने अपने चेहरे की मुस्कान कहीं न कहीं खो दी। और अब तो लोग जितना हँसते हैं उससे कहीं अधिक Whatsapp और Facebook पे smiley बनाते हैं.

 By
 Anand Banger

 1. गुदगुदी करते समय केवल इंसान ही नहीं चूहे भी हँसते है।

 2. जब आप पैदा हुए थे, तब आप एक पल के लिए ही सही, लेकिन पृथ्वी के सबसे कम उम्र के व्यक्ति थे।

 3. हँसने के लिए 17 मांसपेशियों (muscles) लगती है लेकिन गुस्सा करने के लिए 43 मांसपेशियों की जरुरत होती हैं।

4. कहीं न कही, आज किसी की life का सबसे अच्छा दिन हैं।

 5. हँसने का वास्तव में कोई meaning नहीं होता।

 6. खुशी के स्तर को मापना मुश्किल हैं।

 7. आदमी का हँसना 30% तक कम हो जाता हैं  अकेले रहने पर।

 8. आपका दिमाग नकली हँसी (fake) को पकड़ सकता हैं।

9.  Jokes और भी मजेदार हो जाता हैं, जब आप हास्य अभिनेता (comedian) को जानते हैं।

 10. मानो या ना मानो, हँसना एक प्रकार का विज्ञान हैं। वास्तव में, हँसी का विज्ञान और इससे हमारे body पर होने वाले प्रभाव को “Gelotology” कहा जाता हैं।

 11. औसतन एक व्यक्ति दिन में लगभग 13 बार हँसता हैं।

12. मुस्कान (smile) makeup से ज्यादा आकर्षक (attractive) होती हैं।

 13. हँसने के 19 अलग-अलग प्रकार होते हैं।

 14. हँसी आपके खून के बहाव (bloodflow) को 22% तक बढ़ा देती है. लेकिन तनाव आपके bloodflow को 35% तक कम कर देता हैं।

 15. Female speakers पुरुष दर्शकों (audience) से 127 प्रतिशत ज्यादा हंसती हैं।

16. इंसान 300 फीट दूर से भी मुस्कान पकड़ सकता हैं।
खास कर लड़के।

17. आपका हँसना इस बात पर निर्भर(depend) करता हैं कि आपके आस पास लोग कैसे हैं, ना कि Jokes पर।

 18. जो लोग अपने दुःख को हंसी के पीछे छुपाते हैं, उन्हें “Eccedentesiast” कहते हैं।

19.  एकमात्र इंसान जो आपको सच्ची खुशी दे सकता हैं वो आप खुद हैं. इसलिए खुशी के लिए दूसरो पर depend रहना छोड़ दीजिए।

 20. जब आपको किसी से jealousy हो या किसी के लिए नफ़रत महसूस करें तो इसे तुरंत रोक दीजिए. क्योंकि ऐसा करके आप सिर्फ़ खुद को hurt कर रहे है, अगले आदमी पर इसका कुछ फर्क नही पड़ेगा।

Saturday, 14 October 2017

amazing fact about Eiffel Tower

Amazing world fact Eiffel Tower



1. "एफ़िल टॉवर की रचना गुस्ताव एफ़िल के द्वारा की गई है और उन्हीं के नाम पर एफ़िल टॉवर का नामकरण हुआ है।"

2."एफ़िल टाॅवर मेटल से बना हुआ है इसलिए यह सर्दियो में 6 इंच तक सिकुड़ जाता है।"

3. "अपने निर्माण के 41 सालों तक यह आदमी के द्वारा बनाया गया सबसे ऊंचा टावर था। जबकि 1930 में न्यूयॉर्क के क्रिसलर बिल्डिंग ने इसकी जगह ले ली।"

4. "एफ़िल टाॅवर को अब तक कुल 25 करोड़ लोग देख चुके हैं। और हर साल इसे देखने के लिए 70 लाख लोग आते है।"

5. "इसे 1889 में फ्रांस की क्रांति के 100 साल पूरे होने के मौके पर बनाया गया था।"

6. "एफ़िल टाॅवर पर 10 हाथियो के वजन के बराबर पेंट किया जाता है।"

7. "अगर आज के समय में Eiffel Tower को बनाया जाता तो इस पर 31 मिलियन डाॅलर का खर्च आता।"

8. "हर रात को अंधेरा होने के बाद १ बजे तक (और गर्मियों में २ बजे तक) एफ़िल टावर को रोशन किया जाता है ताकि दूर से भी टाॅवर दिख सके।"

9. "एफ़िल टावर की ऊंचाई 300 मीटर यानी 984 फीट है। हालांकि इसके एंटीना की लंबाई जोड़ने पर यह 334 मीटर हो जाता है।"

amazing fact about worlds

World amaging fact


सचे और अच्छे fact about world

By Anand Banger

1. पहली “Smiley” 1982 में प्रयोग की गई थी।


2. फूलों को यदि संगीत सुनाया जाए तो वे जल्दी बढ़ते हैं।


3. यदि शनि ग्रह को बड़े से बाथ टब में रखा जाए तो वह तैरने लगेगा।


4 .जब “Apollo 11” लैंड हुआ तो उसमें सिर्फ 20 second का फ्यूल बचा था.


5. रबर के अविष्कार से पहले, पेंसिल से लिखे हुए को ब्रेड से मिटाते थे।


6. किताबों की सबसे पुरानी दुकान “Portugal” में हैं।


7. फ्लोरिडा राज्य पूरे इंग्लैंड से बड़ा हैं।


8. कुत्ते उस आवाज को भी सुन सकते हैं, जिन्हें आदमी के कान नही पकड़ सकते।


9.एक वायलिन को बनाने में 70 अलग-अलग तरह की लकड़ी लगती हैं।


10. 16 December 1811, को इतना तेज भूकंप आया कि मिसीसिपी नदी उल्टी बहने लगी।


11. “Nomophobia” उस डर को कहते हैं जब तुम्हारे पास मोबाइल नही होता।


12. हर 7 साल में हम अपने आधे से ज्यादा पुराने दोस्तों को छोड़कर नए दोस्त बना लेते हैं।


13. हाथ मिलाने से अच्छा तो किस करना हैं अगर तुम जुकाम से बचना चाहते हो।


14. SIRI को बोला गया हर एक शब्द Apple स्टोर करता हैं।


15. Nike कंपनी का स्लोगन “Just Do It” किसी आदमी को फाँसी देते समय अंतिम शब्दों से प्रेरित हैं।


16. HP Printer की काली स्याही खून से ज्यादा महंगी हैं।


17. जापान के एक रेस्टोरेंट में बंदरो को वेटर की तरह प्रयोग किया जाता हैं।


18. बिल गेट्स अब तक $28 Billion डाॅलर दान कर चुका हैं।


19 .प्राकृतिक चीजों का जितना प्रयोग केन्या के 32 लोग करते हैं उतना तो 1 अमेरिकन कर लेता हैं।


20. सद्दाम हुसैन के बंकर डिजाइन करने वाला आदमी उसी महिला का पोता था जिसने हिटलर के लिए बंकर डिजाइन किए थे।


21. जर्मनी में जेल से भागने वालो के लिए कोई सजा नही हैं Q कि आजाद होना इंसान का अधिकार हैं।


22. नींद न आना और सिरदर्द का एक कारण मोबाइल फोन की रेडिएशन भी हैं।


23. एक व्यक्ति जिसका आधा शरीर कटा हुआ था, उसने अपना सुपर मार्केट खोला और उसका नाम रखा Half Man-Half Price Store.


24. Titanic क्रैश होने के बाद जो जापानी बच गए थे उनहें लोग आज भी कायर कहते हैं Q कि वो अन्य लोगो के साथ नही मरे।


25. धरती पर 95% जल की अभी तक भी खोज नही हुई हैं।


26. Anechoic Chamber धरती पर सबसे शांत जगह हैं यहाँ आप अपने दिल की धड़कन, फेफड़ो की ध्वनि और पेट की गड़गड़ाहट भी जोर से सुन सकते हैं।


27. Nepal के Mount Everest पर 200 से अधिक लाशें हैं जो चोटी पर पहुंचने के लिए लैंडमार्क बन गई हैं।


28. फ्लोरिडा में 13 साल के लड़के को स्कूल से बहुत अधिक पादने के कारण गिरफ्तार कर लिया था।


29. दुनिया में 2 देश ही ऐसे हैं जहाँ Coca Cola नही बेच सकते : North Korea & Cuba.


30. 1811 में ब्रिटेन की हर चार में से एक महिला का नाम “Mary” था।


31. अलार्म घड़ी के अविष्कार से पहले Knocker-ups हुआ करते थे जो एक लंबे डंड़े से खिड़की पर तब तक मारते थे जब तक अंदर वाला उठ न जाए।



32. मच्छर हमारा खून तो चूसते ही हैं साथ में कुछ मच्छर पेशाब भी कर जाते हैं।

Friday, 13 October 2017

Amazing Facts about Lord Shiva

भगवान शिव शंकर, महादेव, भोलेनाथ रोचक् जानकारी

जितनी विचित्र भगवान शिव की वेशभूषा है, उतने ही विचित्र उनसे जुड़े तथ्य भी है। शिव गले में नाग डालते है, श्मशानों में वास करते है और भांग व धतूरा भी ग्रहण करते है।भगवान शिव त्रिमूर्ति में से एक हैं। अन्य दो भगवान विश्व रचयिता बह्मा तथा संरक्षक देवता विष्णु हैं। शिव को विनाशक माना जाता है। उन्हें देवों का देव कहा जाता है। उन्हें असीम, निराकार और तीनों देवताओं में सबसे बड़ा माना जाता है।


Lord Shiva Shankar

By Anand Banger

1. भगवान शिव का कोई माता-पिता नही है. उन्हें अनादि माना गया है. मतलब, जो हमेशा से था. जिसके जन्म की कोई तिथि नही.

2. हनुमान को भगवान शिव का 11वाँ अवतार माना जाता है।
भगवान शिव के 19 अवतारों में भैरव, हनुमान, अश्वत्थामा इत्यादि भी आते है।

3. भगवन शिव का "नटराज" रूप ब्रह्माण्ड के विनाश और पुनिर्माण से जुड़ा है।

4. किसी भी देवी-देवता की टूटी हुई मूर्ति की पूजा नही होती. लेकिन शिवलिंग चाहे कितना भी टूट जाए फिर भी पूजा जाता है.

5. अर्धनारीश्वर रूप भगवान शिव और शक्ति का आधा आधा हिस्सा मिलाकर बनता है।

6. शंकर भगवान की एक बहन भी थी अमावरी. जिसे माता पार्वती की जिद्द पर खुद महादेव ने अपनी माया से बनाया था.

7. भगवान शिव का सबसे महत्वपूर्ण नृत्य "तांडव" है। जिसे मौत का नृत्य कहा जाता है। भगवान शिव ब्रह्माण्ड का विनाश करने के लिए तांडव करते है।

8. हम शिवरात्री इसलिए मनाते है क्योंकि इस दिन शंकर-पार्वती का ब्याह हुआ था.

9. भगवान शिव की तीसरी आँख उनके ज्ञान और अंतर्ज्ञान को दर्षाती है।

10. शिवलिंग पर बेलपत्र तो लगभग सभी चढ़ाते है. लेकिन इसके लिए भी एक ख़ास सावधानी बरतनी पड़ती है कि बिना जल के बेलपत्र नही चढ़ाया जा सकता.

11. शंकर भगवान और शिवलिंग पर कभी भी शंख से जल नही चढ़ाया जाता. क्योकिं शिव जी ने शंखचूड़ को अपने त्रिशूल से भस्म कर दिया था. आपको बता दें, शंखचूड़ की हड्डियों से ही शंख बना था.

12. भगवान शिव के गले में जो सांप लिपटा रहता है उसका नाम है वासुकि. यह शेषनाग के बाद नागों का दूसरा राजा था. भगवान शिव ने खुश होकर इसे गले में डालने का वरदान दिया था.

13. चंद्रमा को भगवान शिव की जटाओं में रहने का वरदान मिला हुआ है.

14. जिस बाघ की खाल को भगवान शिव पहनते है उस बाघ को उन्होनें खुद अपने हाथों से मारा था.

15. नंदी, जो शंकर भगवान का वाहन और उसके सभी गणों में सबसे ऊपर भी है. वह असल में शिलाद ऋषि को वरदान में प्राप्त पुत्र था. जो बाद में कठोर तप के कारण नंदी बना था.


Thursday, 12 October 2017

amazing fact about clouds

Clouds amaging fact

बादलों के बारे में रोचक तथ्य

By Anand Banger

आकाश में आपने बादल तो देखे ही होंगे जो कई रंगों से बने होते हैं जैसे सफेद बादल , भूरे बादल और काले रंग के बादल।
 बादल ज्यादातर पानी और बर्फ के हल्के कणों से मिलकर बने होते हैं। 


आप को बता दे बादल 4 तरह के होते हे।

1,सिरस बादल
2 , क्युमुलस बादल
3 , स्ट्रेट्स बादल
4, निम्बो स्ट्रेटस बादल

आज हम आपको बादलो के बारे में  कुछ रोचक् जानकारी बताते हे।

1.- बादल मुख्य रूप से हवा के रुद्धोष्म (Adiabatic) प्रक्रिया के माध्यम से ठंडे होने पर उसके तापमान के ओसांक से नीचे गिरने से बनते हैं ।

2, ऐसा नही है कि बादलों में वजन नही होता, एक बादल का वजन लगभग 5 लाख किलो यानि एक हवाई जहाज़ या 100 हाथियों के बराबर होता है. यह 1-1.5 किलोमीटर लंबा-चौड़ा हो सकता है.

3, स्तरी बादल परतदार चादर जैसे लगते हैं । यह बादल दो या तीन किलोमीटर की ऊंचाई में पाये जाते हैं।

4, किसी भी समय पृथ्वी का आधार भाग बादलों से आच्छादित रहता है लेकिन उसके 3 प्रतिशत भाग पर

5, बादल बनने में कुछ मिनट से लेकर कुछ घंटे तक लग सकते है. ये लंबे और चौड़े किसी भी आकार के हो सकते है।

6, बादल सूर्य की रोशनी को रिफ्लेक्ट करते है इसलिए सफेद दिखाई देते है।

7, धुंध भी एक तरह का बादल ही है और यह जमीन के बहुत करीब होता है. धुंध में चलना.. बादलों में चलने जैसा ही है।

8, -बादल सौर विकिरण का अवशोषण और परावर्तन दोनों करते हैं ।

9, -भूमध्यरेखीय प्रदेश में दिखने वाला मेघ कपासी वर्षा करता है 

10, बादल 146 फीट प्रति सेकंड की स्पीड से दौड़ सकते है यानि एक बादल को दिल्ली से मुंबई पहुंचने में 9 घंटे लगेगे।

11,  जिस भी ग्रह पर वातावरण है वहाँ बादल है.. लेकिन पानी के नही. शुक्र ग्रह पर sulphur oxide और आपको जानकर हैरानी होगी कि शनि और बृहस्पति ग्रह पर अमोनियों के बादल है.

12, फ्लाइट का लेट या रद्द होना ‘Cumulonimbus‘ बादलों की वजह से होता है. यह बिजली कड़काने से लेकर.. तूफान, ओले और कभी-कभी बवंडर भी लाने में सक्षम है।

13,  नक्षत्रमंडल बादल (Noctilucent Clouds) 75 से 85 km की ऊँचाई पर होते है. ये इतने ऊँचे है कि रात को भी सूर्य की रोशनी को रिफ्लेक्ट करते रहते है।

14, ईरान में बादलों को भाग्यशाली माना जाता है. यहाँ किसी को आशीर्वाद देते समय ‘Your sky is always filled with clouds.’ कहा जाता है।

15, अरबो पानी की बूंदो के साथ बादल बहुत मोटे हो जाते है तब सूर्य की रोशनी इनमें चमक नही पाती और ये स्लेटी नज़र आने लगते है. बादलों के स्लेटी होते ही हमे समझ जाना चाहिए कि बारिश होने वाली है।

16, बाद्ल बहुत छोटी-छोटी यानि 1 माइक्रोन साइज़ जितनी बूंदो से मिलकर बना होता है. बूँद इतनी हल्की होने के कारण gravity को सही से रिस्पोंड नही करती और यही बात पूरे बादल पर भी लागू होती है।

17,  बाद्ल चलते है और इनके चलने का कारण हवा है. धरती हमेशा एक ही दिशा में घूमती है लेकिन बादल नही. अगर बादल नही चलते तो ये भी पृथ्वी की तरह एक ही दिशा में घूमते. लेकिन हाँ, पृथ्वी का घूमना बादलों के चलने को थोड़ा बहुत प्रभावित जरूर करता है।

Wednesday, 11 October 2017

amazing fact February month's

Amazing fact February month's day's

By Anand Banger

Hello friends आप सब ये तो जानते होंगे। की एक साल में 12 माह होते है। और इन मैं हर महीने में 30 या 31 दिन होते हे । पर february में ही 28 या 29 दिन क्यों होते हे।

आज हम आप की ये उलजन भी दूर कर देते हे।


फरवरी में हर चौथे साल 29 दिन होने का वैज्ञानिक कारण यह है कि पृथ्वी को सूर्य की परिक्रमा पूरा करने में 365 दिन और 6 घंटे का समय लगता है और हर साल के यह अतिरिक्त 6 घंटे बचाकर रख दिए जाते हैं। तीन सालों के बाद अगले साल में यह घंटे जोड दिए जाते हैं और इस तरह फरवरी को एक अतिरिक्त दिन मिल जाता है। परंतु हमारा मुद्दा है कि फरवरी 28 दिन का क्यों होता है? क्यों नहीं अन्य कोई महीना 28 दिन का रखा गया? जवाब यह है कि इसमें रोमन लोगों का हाथ है।


हम अभी जिस कैलेंडर का इस्तेमाल करते हैं वह काफी कुछ रोमन लोगों के बहुत पुराने और समझने में मुश्किल कैलेंडर पर आधारित है। हालांकि इस बात के सबूत ढूंढ पाना मुश्किल है परंतु ऐसी कई कहानियां सदियों से प्रचलित हैं जिनके अनुसार रोम के पहले शासक रोमुलुस के समय में ऐसा कैलेंडर था जो मार्च से शुरू होकर दिसंबर पर खत्म होता था। इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि इस समय दिसंबर की समाप्ति और मार्च के पहले के समय को कैसे गिना जाता था परंतु यहां सर्दी के मौसम में कृषि न हो पाने की वजह से इस समय का रोमन लोगों के लिए कोई महत्व नहीं था और इसे कैलेंडर का हिस्सा बनाना उन्होंने जरूरी नहीं समझा।

रोम के दूसरे शासक, नुमा पोम्पिलियुस, ने कैलेंडर को ज्यादा सटीक बनाने का निश्चय किया और इसे चांद के हिसाब से एक वर्ष पूरा करने का सोचा। उस समय प्रत्येक चंद्र वर्ष 354 दिन लंबा होता था। नुमा ने कैलेंडर में दिसंबर के बाद जनवरी और फरवरी के महीने जोड़े ताकि बचे हुए दिनों की गिनती की जा सके। दोनों नए महीनों को 28 दिनों का बनाया गया क्योंकि चंद्र वर्ष के हिसाब से 56 दिन अतिरिक्त थे।

रोम में 28 नंबर को बुरा समझा जाता था और इससे बचने के लिए नुमा ने जनवरी में एक दिन और जोड़कर इसे 29 दिन बना दिया और हर वर्ष को 355 दिनों का। इस बात का कारण कभी ज्ञात नहीं हो पाया कि आखिर क्यों नुमा ने फरवरी में भी एक और दिन नहीं जोड़ा? प्राचीन रोमन काल से ही फरवरी महीने को बदनसीबी वाला महीना समझा जाता था क्योंकि यह 28 दिन लंबा था।

फरवरी को अशुभ महीना समझे जाने के पीछे एक और कारण यह भी है कि इस महीने में ही रोम में मृत आत्माओं की शांति और पवित्रता कार्य किए जाते थे। यहां तक कि पुरानी सेबाइन जनजाति की भाषा में फेब्रुअरे का मतलब पवित्र करना होता है।


इतने बदलावों के बावजूद कैलेंडर में आने वाली मुश्किलें खत्म नहीं हुई और यह मौसम के बदलावों के हिसाब से नही बन सका क्योंकि नुमा ने इसे चंद्रमा के हिसाब से बनाया था जबकि मौसम में बदलाव पृथ्वी द्वारा सुर्य परिक्रमा से होते हैं। इस समस्या से निजाद पाने के लिए 23 फरवरी के बाद 27 दिनों का एक और महीना जोड़ा गया अगले दो सालों में। परंतु पोंटिफ जिसे कैलेंडर में सुधार सुनिश्चित करने का भार सोंपा गया था, उसने अतिरिक्त महिनों को कैलेंडर में सही समय पर नही जोड़ा और इस प्रकार समस्या का कोई उपाय नहीं मिल सका।

रोम के विश्व प्रसिध शासक जुलियस सीजर ने 45 BC में एक विद्वान को नियुक्त कर कैलेंडर को चंद्रमा के अनुसार न रखते हुए सूर्य के हिसाब से रखने का आदेश दिया जैसा कि मिस्त्र के कैलेंडर में किया जाता था। जुलियस सीजर ने हर वर्ष में 10 दिन जोड़ दिए और हर चौथे वर्ष में एक और दिन। अब हर वर्ष 365 दिन और 6 घंटे लंबा था।

एक प्रचलित कहानी के अनुसार जुलियस सीजर ने हर वर्ष फरवरी में एक दिन जोड़कर इसे 29 दिनों का बना दिया था परंतु जब वहां की संसद में फरवरी का नाम बदलकर सेक्सटिलिस किया गया तो फरवरी में से यह एक दिन कम कर दिया गया और यह दिन अगस्त में जोड़ दिया गया। परंतु इस कहानी को बिल्कुल गलत समझा जाता है और इस बात के कोई प्रमाण उपल्ब्ध नहीं हैं कि जुलियस सीजर ने कभी फरवरी में एक अतिरिक्त दिन जोड़ा था।

amazing born list

Amazing born list


  आज हम आप को बताते हे किस month के जन्मे बच्चे कैसे होते हे।
                                     1

                                     2

                                      3

                                       4

5

                                       6
             
                                     
                                     7

8

9


                                        10

                                      11

                                       12

Tuesday, 10 October 2017

amazing fact internet and website

Internet and website fect
By Anand Banger

Amazing facts about internet and website

Internet  ने कुछ ही वर्षों में लोगों की जिंदगी में सब कुछ बदल डाला है (Internet) हर किसी की जरूरत बन चुका है। इसलिए जरूरी ये भी है कि हम इंटरनेट को जान लें। वर्ना फायदे की जगह कई बार नुकसान भी उठाना पड़ता है। ऐसे में हम आपके लिए लाये है इन्टरनेट से संबंधित खास जानकारियां।

1. विश्वभर में लगभग 3.2 बिलियन लोग इंटरनेट का उपयोग करते है, जिसमे 1.7 बिलियन एशियाई लोग है। एक अनुमान के अनुसार अगर 1 दिन के लिए इंटरनेट ठप्प हो जाए, तो अगले दिन इस पर लगभग 200 मिलियन ईमेल्स और 2 बिलियन गूगल सर्च का बोझ होगा, अगर सभी सर्विसेज को रोक दिया गया तो यह बोझ कई गुना बढ़ सकता है।

2.  1991 से पहले एक भी वेबसाइट नहीं थी जबकि इंटरनेट पर आज करीब 100 करोड़ से भी ज्यादा वेबसाइट्स रजिस्टर्ड है और इनकी संख्या लगातार तेजी से बढ़ रही है।

3. . इन्टरनेट पर प्रत्येक सेकंड में करीब 24,00,000 ई मेल भेजे जाते है।और व्हाट्स एप पर प्रत्येक सेकंड में करीब 2,50,000 मेसेज भेजे जाते है।ऐसे ही एक सेकंड में यूटयूब पर करीब 1,00,000 विडियो देखे जाते है।


4. भारत में करीब 25 करोड़ यानी 20% लोग इंटरनेट का उपयोग करते है। लकिन jio के आने के बाद अब ये आंकड़े कुछ जूठे साबित हो रहे हे ।

5.  चीन में इंटरनेट की बुरी लत से परेशान लोगों का इलाज किया जाता है। इसे मानसिक बीमारी के तौर पर लिया जाता है। चीन में internet use करने वालो की तादाद 200 मिलियन है।

6. प्रत्येक सेकंड इंटरनेट पर करीब 27,000 GB का ट्रैफिक होता है|यानि 27000 gb का आदान प्रदान किया जाता है।

7. 1989 टिम बेर्नर ली ने इंटरनेट पर संचार को सरल बनाने के लिए ब्राउज़रों, पन्नों और लिंक का उपयोग कर के वर्ल्ड वाइड वेब बनाया। और 1996 गूगल ने स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में एक अनुसंधान परियोजना शुरू किया जो कि दो साल बाद औपचारिक रूप से काम करने लगा।

8.  2005 तक इंटरनेट की अधिकतम स्पीड 2MBps थी, लेकिन आज इंटरनेट की अधिकतम गति 100 MBps है। इंटरनेट एक्सपर्ट्स कहते हैं यह अधिकतम गति है, Optical fiber अब इससे तेज़ गति कभी नही दे पाएंगे।

9.  इंटरनेट पर मौजूद PSY का “Gangnam Style” सबसे ज्यादा देखा जाने वाला वीडियो है, इसे यूट्यूब पर अब तक 250 करोड़ बार देखा गया है। आप कल्पना कर सकते हैं, यह भारत और चीन की आबादी से भी ज्यादा है।

10. इंटरनेट पर 35 करोड़ से भी ज़्यादा ब्लॉग है।और इंटरनेट पर हर घंटे 5000 से भी ज़्यादा डोमेन रजिस्टर्ड होते है।

11, 1979' ब्रिटिश डाकघर पहला अंतरराष्ट्रीय कंप्यूटर नेटवर्क बना कर नये प्रौद्योगिकी का उपयोग करना आरम्भ किया।

12, 980 बिल गेट्स का आईबीएम के कंप्यूटर्स पर एक माइक्रोसॉफ्ट ऑपरेटिंग सिस्टम लगाने के लिए सौदा हुआ।

13, इंटरनेट पर पहला डोमेन जो रजिस्टर हुआ था ,वो है symbolics.com

14. सबसे तेज़ जीमेल लोगिन करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड एक व्यक्ति ने 1.16 सेकंड में बनाया था।

15, अगर आप amazon के Logo को ध्यान से देखें, तो यह दर्शाता है की आप A से Z तक कुछ भी खरीद सकते हैं, 

India biggest lies

कुछ ऐसे बड़े झूठ जिन्होंने पूरे इंडिया को बेवक़ूफ़ बना दिया।
By Anand Banger

वो कहावत सही निकली की अच्छी बातों को फैलने में वक्त्त लगता हे ।लकिन बुरी बातें आग की तरह फैल ती हे।

1. हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल है

एक आर.टी.आई. के जवाब में भारत के खेल मंत्रालय ने इस बात को स्पष्ट किया है कि उन्होंने किसी भी खेल को राष्ट्रीय खेल नहीं घोषित किया है. हालांकि सरकार के ही वेब पोर्टल, www.india.gov.in ने एक आर्टिकल पोस्ट किया है, जिसमें वे हॉकी को राष्ट्रीय खेल बताते हैं. तथ्य तो यही बताते हैं कि हॉकी को कभी भी राष्ट्रीय खेल नहीं घोषित किया गया, मगर एन.सी.इ.आर.टी. की किताबें तो ऐसी ही बातों से पटी पड़ीं हैं.


2. वाराणसी (बनारस) दुनिया का प्राचीनतम शहर है

वाराणसी को माना जाता है कि यह दुनिया का सबसे पुराना बसाया गया शहर है. और हिन्दू मिथकों की मानें तो यह महादेव के त्रिशूल पर स्थापित है. मगर तथ्य कुछ और बताते हैं क्योंकि 1100 ईसापूर्व पूरी दुनिया में 30 से अधिक शहरों को बसाया जा चुका था. अब इन बातों का इतिहासकार संज्ञान लें तो ही कुछ होगा.


3. “एक आंख के बदले आंख पूरी दुनिया को अंधा बना देगा” – महात्मा गांधी

गांधी अपनी बातों को एक वाक्य में कहने के लिए मशहूर थे. मगर ये मशहूर उक्ति उनकी नहीं है. आम अवधारणा के विपरीत ये शब्द ‘बेन किंग्स्ले’ ने “गांधी फ़िल्म” के दौरान बोले थे. क्योंकि गांधी के द्वारा लिखे गए दस्तावेजों और किताबों में कहीं भी इसका जिक्र नहीं है.


4. लालू प्रसाद यादव की पुत्री मीसा भारती ने हार्वर्ड में लेक्चर दिया

मीसा भारती जो कि आर.जे.डी. सुप्रीमो की बड़ी बेटी हैं ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय के एक सभागार में लोगों को सम्बोधित करते हुए अपनी तस्वीर फेसबुक, ट्विटर और सोशल मीडिया पर साझा की. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें वहां राजनीति में युवाओं की भूमिका पर बोलने के लिए आमंत्रित किया गया था. हालांकि हार्वर्ड के प्रवक्ताओं ने इस बात को स्पष्ट कर दिया कि उन्हें ऐसे किसी भी लेक्चर के लिए नहीं बुलाया गया था.


5. 1960 रोम ओलम्पिक्स के 400 मीटर रेस के दौरान मिल्खा सिंह ने पीछे मुड़ कर देखा
“फ्लाइंग सिक्ख” के नाम से पूरी दुनिया में मशहूर, मिल्खा सिंह 1960 के रोम ओलम्पिक्स के 400 मीटर रेस में कभी भी सबसे आगे नहीं थे. और न ही उन्होंने उस रेस में कभी पीछे मुड़ कर देखा था. वे इस रेस में पांचवे नंबर पर थे और काफ़ी मेहनत-मशक्कत के बाद चौथा स्थान हासिल कर सके थे.


6. नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मृत्यु विमान दुर्घटना में हुई थी
सन् 1999 में आई मुखर्जी रिपोर्ट बताती है कि ‘नेताजी’ की मृत्यु 1945 के दौरान किसी हवाई दुर्घटना में नहीं हुई थी. हालांकि कोर्ट ने इस रिपोर्ट को सिरे से खारिज कर दिया. रिकॉर्ड्स भी यही कहते हैं कि जिस हवाई उड़ान और समय का जिक्र ‘नेताजी’ के संदर्भ में किया जाता है, वैसा कुछ भी नहीं है.
इसके अलावा ‘नेताजी’ जैसी शख्सियत के मृत्यु की पुष्टि के लिए उस तथाकथित नेताजी के राख की “डी.एन.ए. रिपोर्ट” भी नहीं जारी की गई!

7. महात्मा गांधी किसी कार्यक्रम के दौरान एक फिरंगी महिला के साथ ठुमके लगाते हुए
कसम से मैं ख़ुद भी इस तस्वीर को लंबे समय तक सच मानता रहा था. मगर इस तस्वीर में गांधी इस फिरंग के साथ नहीं नाच रहे हैं. दरअसल यह एक ऑस्ट्रेलियाई ऐक्टर है जिसने गांधी जैसी ड्रेस पहन रखी है. गांधी पूरी दुनिया के लोगों के लिए आदर्श हैं और आज भी उनके जैसी ड्रेस में लोग देखे जाते हैं. अब तो आप समझ ही गए होंगे.


8. अयोध्या नगरी का अस्तित्व रामायण के काल से ही है

वर्तमान काल में जो अयोध्या नगरी हम सभी के बीच विराजमान है उसे राजा विक्रमादित्य ने बसाया था. और रामायण काल में इसका कोई अस्तित्व नहीं था. इस नगरी के स्थापत्य के पीछे यह मकसद ही था कि उस पुराने रहस्य और अध्यात्म को पुनर्जागृत किया जा सके. साथ ही हम आपको यह भी बताते चलें कि थाईलैंड में भी एक ‘अयुथ्थया’ नामक शहर है, जिसके पास भी कुछ इसी तरह की मिथकीय कहानियां हैं और अपना रामायण भी.

9. इंडिया आधिकारिक तौर पर 1947 से ही एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है
भारत राष्ट्र के लिए सर्वप्रथम बने संविधान में धर्मनिरपेक्ष शब्द का इस्तेमाल नहीं था. संविधान को 1976 में संसोधित करके इसकी प्रस्तावना और दूसरे सेक्शन्स में “धर्मनिरपेक्ष” शब्द को लाया गया. सुप्रीम कोर्ट इस बात को हमेशा कहती रही है कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है, तो फ़िर इस बात का जिक्र हमारे संविधान में क्यों नहीं था?


10. हिन्दी हमारे देश की एक मात्र आधिकारिक भाषा है

हिन्दी हमारे देश की राजभाषा है, मगर आधिकारिक नहीं. हमारे देश में 20 से अधिक आधिकारिक भाषाएं हैं. पंजाबी, मराठी, तेलगु, तमिल, कन्नड़, बंगाली, अंग्रेजी उनमें से एक हैं. हालांकि सरकारों को इस बात की पूरी छूट है कि वे अपने राज्य के आधिकारिक भाषाओं को बढ़ावा और विस्तार दे सकें.

Interesting Fact about paint's

पेंट के बारे मैं जानकारी पेंट तरल पदार्थ होता है जो एक पतली परत के रूप में विभिन्न वस्तुओं के तल पर चढ़ाया जाता है। Anand singh पेंट...